श्रीलंका में मुस्लिमों पर हमला, महिलाओं ने जंगल में ली पनाह
पिछले महीने अप्रैल में ईस्टर पर श्रीलंका में चरमपंथी हमलों में 250 से अधिक लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद श्रीलंका में मुस्लिमों पर लगातार हमले हुए. 13 मई को पुट्टालम, कुरुनेगाला और गमपाहा ज़िलों में हिंसा हुई है.
इन क्षेत्रों में कई मुस्लिम गांवों को निशाना बनाया गया है. बीबीसी तमिल ने ऐसे ही एक गांव का दौरा किया. यह पुट्टालम ज़िले का नट्टांडिया-दुनमेथरा गांव है. हालांकि, इस गांव में तमिल बोलने वाली मुस्लिम आबादी है जबकि इसके आसपास रहने वाली अधिकतर आबादी सिंहली है. दुनमेथरा गांवों के लोगों का कहना है कि सोमवार को 100 से अधिक नकाबपोश लोग गांव में घुसे. गांव के एक युवा निशार ने कहा कि हमलावरों का सामना करने के लिए सभी युवा इकट्ठा हो गए. उन्होंने कहा कि नकाबपोश लोग शॉर्टकट रास्तों से गांवों में दाख़िल हुए थे. उन्होंने कहा,"सबसे पहले उस भीड़ ने मस्जिदों पर हमला किया और बाद में घरों और दुकानों को निशाना बनाया."' निशार ने ये भी बताया,"जब महिलाओं ने हमले को देखा तो वह भागकर पड़ोस के जंगल में गईं. वे पूरी रात जंगल में रहीं और अगली सुबह वहां से लौटकर आईं." शहर में लोगों का कहना है कि भीड़ ने मस्जिदों, मुसलमानों के घरों और दुकानों पर हमला किया है. कई घरों को पेट्रोल बम के ज़रिए निशाना बनाया गया है. लोगों का कहना है कि भीड़ ने क़ुरान की प्रतियां भी जलाई हैं.श्रीलंका धमाकों से कैसे जुड़े हैं दक्षिण भारत के तार निशार ने आरोप लगाया कि यह हमला सुरक्षाकर्मियों की मदद से किया गया. उन्होंने कहा कि कई जगहों पर तब आग लगाई गई जब अधिकारी अपनी चौकियों पर मौजूद थे. उन्होंने कहा,"सुरक्षाबलों के ऊपर से हमारा विश्वास उठ चुका है." हालांकि, सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर सुमित अटापट्टू ने बीबीसी से कहा,"अगर सेना उन्हें क़ानून के ख़िलाफ़ कोई गतिविधि करने की अनुमति देती है तो यह एक बड़ा अपराध है. हम सेना प्रमुख की सलाह ले रहे हैं और मुस्लिमों के घरों और दुकानों को निशाना बनाकर किए गए हमले की जांच शुरू कर दी गई है." साथ ही उन्होंने लोगों से कहा है कि इन हमलों के दौरान अगर सुरक्षाबलों के द्वारा कोई ग़लती या अपराध किया गया है तो वह आगे आकर बताएं.(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत में लश्कर खुफिया एजेंसियों की वजह से नाकाम, श्रीलंका, बांग्लादेश और मालदीव में खतरनाक मंसूबेमुंबई में 26/11 को हुए हमले का साजिशकर्ता मुजम्मिल बट कमान संभाल रहा न्यूज एजेंसी का दावा- 3 अफ्रीकी देशों में हमलों की ट्रेनिंग दी जाती है | lashkar targets Sri Lanka Bangladesh Maldives Indian Intel failed its conspiracy
Read more »
मध्य प्रदेश में 64.24 प्रतिशत हुआ मतदान, पिछले चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिकइस प्रकार इस चुनाव में इन सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है. सबसे अधिक मतदान राजगढ़ लोकसभा सीट पर 73.45 प्रतिशत रहा, जबकि सबसे कम मतदान भिण्ड लोकसभा सीट में 53.09 प्रतिशत हुआ. अधिकारी ने कहा कि रात नौ बजे तक मिली जानकारी के अनुसार मुरैना में 60.67 प्रतिशत, भिण्ड में 53.09 प्रतिशत, ग्वालियर में 59.60 प्रतिशत, गुना में 67.69 प्रतिशत, सागर में 65.41 प्रतिशत, विदिशा में 70.80 प्रतिशत, भोपाल में 65.33 प्रतिशत और राजगढ़ में 73.45 प्रतिशत मतदान हुआ है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »
कई शहरों में सांप्रदायिक हिंसा भड़की; पूरे देश में कर्फ्यू, उल्लंघन पर गोली मारने के आदेशश्रीलंका के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के शहरों में मस्जिदों पर पत्थरबाजी और दुकानों में तोड़फोड़ हुई हिंसक घटनाओं के बाद सोशल मीडिया साइट्स पर बैन लगा दिया गया चिलाऊ कस्बे में रविवार को फेसबुक पोस्ट से विवाद बढ़ा था, लोगों ने तीन मस्जिदों में पत्थरबाजी की थी 21 अप्रैल को श्रीलंका में सिलसिलेवार धमाकों में 251 लोगों की जान गई थी | चिलाऊ कस्बे में एक फेसबुक पोस्ट पर शुरू हुए विवाद के बाद स्थानीय लोगों ने तीन मस्जिदों और मुस्लिम नागरिक की दुकान पर हमला किया। इस घटना के बाद सरकार ने फेसबुक, वॉट्सऐप समेत कई सोशल मीडिया साइट्स बैन लगा दिया
Read more »
श्रीलंका में फिर भड़के दंगे, देश भर में लगाया गया कर्फ्यू– News18 हिंदीतीन जिलों में मुसलमानों की दुकानों और वाहनों को आग लगाई, मस्जिदों पर हुए हमले SriLanka
Read more »
श्रीलंका में लगातार फैल रही सांप्रदायिक हिंसा के बाद पूरे देश में लगा कर्फ्यूश्रीलंका में ईस्टर के दिन हुए आत्मघाती हमले के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा के लगातार फैलते रहने पर प्रशासन ने सोमवार को पूरे देश में 6 घंटे की कर्फ्यू लगा दिया. आत्मघाती हमले में करीब 260 लोग मारे गए थे. एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, आज रात 9 बजे से कल तड़के 4 बजे तक के लिए कर्फ्यू लगाया गया है. इस बीच सेना प्रमुख महेश सेनानायक ने कहा है कि सैनिकों को कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों से कड़ाई से निपटने का निर्देश दिया गया है.
Read more »
ईस्टर संडे के बाद से श्रीलंका में बढ़ी सांप्रदायिक हिंसा, पूरे देश में लगा कर्फ्यू
Read more »
श्रीलंका में सांप्रदायिक दंगों पर बोले संगकारा- विभाजनकारी राजनीतिक एजेंडे में न पड़ेंसंगकारा ने ट्वीट कर लिखा है कि अगर हम हिंसा और नफरत में खुद को धकेल देते हैं तो हम अपना देश खो देते हैं. संगकारा ने श्रीलंका की जनता से एकजुट रहने की अपील करते हुए शांति बरतने के लिए कहा. साथ ही कहा कि शर्मनाक और विभाजनकारी राजनीतिक एजेंडे में न पड़ें और एक दूसरे को सुरक्षित रखें.
Read more »
श्रीलंका में मुस्लिम विरोधी दंगों में एक व्यक्ति की मौत, उत्तर पश्चिम प्रांत में कर्फ्यूसोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने के बाद भड़की हिंसा. श्रीलंका सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया है. हिंसा के दौरान भीड़ ने अल्पसंख्यक मुसलमानों की दुकानों एवं वाहनों को आग लगा दी और मकानों एवं मस्जिदों में भी तोड़-फोड़ की.
Read more »
अंतिम चरण में पूर्वांचल की 13 सीटों में से 6 पर मैदान में हैं दलबदलूलोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण में यूपी 13 सीटों पर 19 मई को वोटिंग है. ये सभी सीटें पूर्वांचल इलाके की हैं. यूपी की जिन 13 सीटों में से आधी सीटें ऐसी हैं जहां दलबदलू के ताल ठोकने से राजनीतिक दलों के समीकरण बिड़ते हुए नजर आ रहे हैं.
Read more »
