फिंच ने मैच के बाद कहा, खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत अच्छा था
रांची में खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारत को 32 रनों से हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की है. इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी भी सीरीज में बनी हुई है.
हालांकि हार के बावजूद भारत के पास पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उस्मान ख्वाजा के शतक की मदद से पांच विकेट पर 313 रनों का मजबूत स्कोर बनाया. भारतीय टीम इसके जवाब में 48.2 ओवर में 281 रन ही बना पाई. फिंच ने मैच के बाद कहा, 'खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत अच्छा था. इस विकेट पर 300 से अधिक का स्कोर करना और जल्दी ही तीन बड़े विकेट लेना महत्वपूर्ण था. हमें पता था कि इस विकेट पर नए बल्लेबाजों के लिए रन बनाना कितना मुश्किल है. उस्मान ने अच्छी बल्लेबाजी की और उन्होंने एक छोर को संभाले रखा.' फिंच ने इस मैच में 93 रन बनाए. उस्मान ख्वाजा ने 104 रनों की शतकीय पारी खेली. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, 'वास्तव में मैं मुश्किन दौर से गुजर रहा हूं और मुझे खुद पर विश्वास है कि मेरे बल्ले से रन निकलेंगे. अच्छी शुरुआत के साथ मजबूत साझेदारी करना अच्छा लगा. उस्मान के शानदार शतक के बाद जम्पा ने अच्छी गेंदबाजी की. इसके अलावा रिचर्डसन और पैट कमिंस ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया.'बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के होम ग्राउंड रांची के जेएससीए मैदान पर खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 32 रन से मात दी है और पांच मैचों की वनडे सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की है. रांची में विराट की सेना के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से सीरीज सील करने का अच्छा मौका था. लेकिन, वह धोनी को उनके होमक्राउड के सामने सीरीज जीत का तोहफा नहीं दे पाई. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 313 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 314 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में टीम इंडिया ने 48.2 ओवर में 281 रन पर ऑलआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 32 रन से जीत लिया. हालांकि वनडे सीरीज में भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से आगे हैं. चौथा वनडे रविवार को मोहाली में खेला जाएगा.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
डेविड वॉर्नर-स्टीव स्मिथ के PAK के खिलाफ वनडे खेलने की संभावना नहीं: फिंचAaron Finch says david Warner and steve Smith unlikely to play last two ODIs against Pakistan: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के समाप्त होने के बाद गत विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की सीरीज खेलने के लिए यूएई जाएगी. सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे 29 मार्च को चौथे और 31 मार्च को खेले जाएंगे.
Read more »
Ind vs Aus: धौनी व केदार की शतकीय साझेदारी से भारत को मिली जीत, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरायाभारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला गया। इस मैच में कंगारू कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 236 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 237 रन का लक्ष्य मिला था जिसे टीम इंडिया ने धौनी और केदार जाधव की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पूरा कर लिया और छह विकेट से मैच जीत लिया। भारत ने 48.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
Read more »
J&K: आईपीएस अधिकारी के भाई के साथ बना था आतंकी, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में किया ढेरपिछले साल जुलाई में अदफर फयाज ने आतंक की दुनिया में रखा था कदम, पुलवामा के त्राल में हुई मुठभेड़ में एक अन्य आतंकी के साथ सुरक्षाबलों ने किया है ढेर.
Read more »
आतंकियों का कबूलनामा: जैश के लिए करते थे भर्ती, हिजबुल के आतंकियों से भी था संबंधपूछताछ में दोनों आतंकियों ने जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल के कई आतंकियों से सम्बन्ध होने के सबूत भी मिले हैं.
Read more »
श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर ने सबसे पहले किया था इन्हें फोन...– News18 हिंदीजान्हवी ने बताया कि मां श्रीदेवी के जाने से उनकी जिन्दगी में एक भारी कमी आ गई, जिसको भाई अर्जुन और बहन अन्शुला ने पूरा करने की पूरी कोशिश की.
Read more »
भारत-PAK के बीच फिर बहाल हुआ व्यापार, एयर स्ट्राइक के बाद लगी थी रोकभारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बरकरार है.हालांकि व्यापारिक मोर्चे पर स्थितियां अब सुधरने लगी हैं.
Read more »
ट्रंप के सहयोगियों का था दबाव, स्कूल ने छुपा दिया था ग्रेड-Navbharat Timesअमेरिका की एक मिलिटरी अकैडमी ने कहा है उसने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की किशोरावस्था के दौरान के उनके अकादमिक रिकार्ड 2011 में छिपा लिए थे।
Read more »
वायुसेना में रहने के दौरान हुआ था रेप, अमेरिकी सीनेटर के दावे से सनसनीअमेरिकी वायु सेना में लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली महिला और एरिजोना से सांसद मार्था मैकसेली ने बुधवार को खुलासा किया कि वायु सेना में सेवारत रहने के दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी ने उनका बलात्कार किया था।
Read more »
फिंच और ख्वाजा शतक के करीब, ऑस्ट्रेलिया बिना विकेट खोए 190+ रन; स्कोरकार्ड देखेंvirat kohli, MS Dhoni, Shikhar Dhawan, Australian Cricket Team, Indian Cricket Team, दैनिक भास्कर, टीम इंडिया, भारतीय क्रिकेट टीम, मैच, तीसरा मुकाबला, तीसरा वनडे, वनडे सीरीज, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम, रांची, महेंद्र सिंह धोनी, ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा | इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
Read more »
फिंच शतक से चूके, कुलदीप ने 93 रन पर एलबीडब्ल्यू किया; स्कोरकार्ड देखेंvirat kohli, MS Dhoni, Shikhar Dhawan, Australian Cricket Team, Indian Cricket Team, दैनिक भास्कर, टीम इंडिया, भारतीय क्रिकेट टीम, मैच, तीसरा मुकाबला, तीसरा वनडे, वनडे सीरीज, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम, रांची, महेंद्र सिंह धोनी, ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा | इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
Read more »
