लंदन में नीरव मोदी, MEA बोला- दिखने का मतलब ये नहीं तुरंत भारत ले आएं

United States News News

लंदन में नीरव मोदी, MEA बोला- दिखने का मतलब ये नहीं तुरंत भारत ले आएं
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 109 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 47%
  • Publisher: 63%

भगोड़े नीरव मोदी पर विदेश मंत्रालय की ओर से बयान आया

लंदन में बेखौफ घूम रहे भगोड़े नीरव मोदी पर विदेश मंत्रालय की ओर से बयान आ गया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हम नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को लेकर कार्यवाही कर रहे हैं. लंदन में वह दिख गया, इसका यह मतलब नहीं है कि हम उसको तुरंत भारत ले आएंगे.

इसके लिए एक प्रक्रिया होती है, जो हम कर रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने पिछले साल अगस्त में नीरव मोदी के प्रत्पर्पण का अनुरोध किया था. हम अच्छी तरह से जानते हैं कि वह ब्रिटेन में है, अन्यथा हम यह अनुरोध नहीं करते. हमने ED और CBI से मिली जानकारी के आधार पर प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध किया है, अभी ब्रिटेन की ओर से जवाब आना बाकी है. #WATCH Ministry of External Affairs Spokesperson, Raveesh Kumar responds to ANI's questions on Pakistan PM Imran Khan's latest statement and on Nirav Modi's extradition. pic.twitter.com/Omao4MIXDt — ANI March 9, 2019उन्होंने कहा कि हमें ब्रिटेन सरकार से प्रत्यर्पण के लिए कोई नया दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नहीं कहा गया है, जब तक कि हमें ब्रिटिश सरकार से कोई जानकारी नहीं मिलती तब तक यह मामला ब्रिटेन सरकार के पास विचाराधीन है. अभी इसके आगे की कोई जानकारी नहीं मिली है. एक सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि विजय माल्या के केस की तरह हम नीरव मोदी मामले पर शिद्दत से कार्यवाही कर रहे हैं. यह कहना गलत है कि हम नीरव मोदी के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रहे हैं.बैंकों का 13 हजार करोड़ लेकर फरार नीरव मोदी लंदन की सड़कों पर अपना लुक बदलकर बेखौफ घूमता दिखा. उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है. इसके बाद भी वो इस बात से बेपरवाह है कि भारत की जांच एजेंसी उसे तलाश रही है. नीरव मोदी की तस्वीर सामने आने के बाद अब कांग्रेस इसको लेकर मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस ने ट्वीट किया है कि मीडिया ने नीरव मोदी को खोज निकाला. मोदी सरकार नीरव तक क्यों नहीं पहुंच पाई. नीरव मोदी को कौन बचा रहा है.नीरव मोदी भले ही भारतीय जांच एजेंसियों के शिकंजे से दूर लंदन में मौज कर रहा हो, मगर भारत में उसके खिलाफ सिलसिलेवार कार्रवाई हो रही है. शुक्रवार को महाराष्ट्र के अलीबाग में नीरव मोदी के बंगले को ध्वस्त किया गया. इस बंगले की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए थी. ईडी ने नीरव मोदी की 147.72 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क की.ईडी ने 15 फरवरी, 2018 को नीरव मोदी और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था. दुबई में मौजूद नीरव की 56 करोड़ की 11 प्रॉपर्टी भी ईडी जब्त कर चुकी है. अभी तक नीरव मोदी की भारत और विदेशों में मौजूद करीब 1725 करोड़ रुपये की संपत्तियां को जब्त किया जा चुका है. इसके अलावा नीरव मोदी समूह से संबंधित करीब 490 करोड़ रुपये के सोने, हीरे, बुलियन, आभूषण और अन्य कीमती सामान भी जब्त किए गए.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

डाइनामाइट लगाकर मिनटों में ऐसे ढहाया नीरव मोदी का 100 करोड़ का बंगलाडाइनामाइट लगाकर मिनटों में ऐसे ढहाया नीरव मोदी का 100 करोड़ का बंगलापीएनबी महाघोटाले के आरोपी नीरव मोदी के महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अलीबाग स्थित अवैध बंगले को शुक्रवार सुबह ध्वस्त कर दिया गया. नीरव का यह बंगला किहिम बीच से सटा हुआ बताया जा रहा है.
Read more »

5 सेकंड में नीरव मोदी का 100 करोड़ का बंगला ध्वस्त, देखें VIDEO5 सेकंड में नीरव मोदी का 100 करोड़ का बंगला ध्वस्त, देखें VIDEOफरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी का अलीबाग वाला बंगला शुक्रवार दोपहर में व‍िस्फोट से ढहा द‍िया गया. इसमें 100 व‍िस्फोटकों का इस्तेमाल क‍िया गया था.
Read more »

नीरव मोदी लंदन में, मुंबई में गिराया बंगलानीरव मोदी लंदन में, मुंबई में गिराया बंगलाप्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी के फ़ैसले पर उठाए सवाल, पढ़ें अख़बारों की सुर्खियां.
Read more »

फरार होने के बाद पहली बार लंदन में दिखा नीरव मोदी, भारत वापसी पर कहा- नो कमेंटफरार होने के बाद पहली बार लंदन में दिखा नीरव मोदी, भारत वापसी पर कहा- नो कमेंटपीएनबी घोटाले में फरार घोषित नीरव मोदी लंदन में दिखा. पहले से चेहरा बदला हुआ था. इस दौरान टेलिग्राफ यूके के पत्रकार ने नीरव मोदी से कई सवाल पूछे. इन सबका नो कमेंट्स कह कर वो इनकार करता रहा.
Read more »

लंदन के आलीशान घर में रह रहा है भगोड़ा नीरव मोदी, शुरू किया नया व्यापार- Amarujalaलंदन के आलीशान घर में रह रहा है भगोड़ा नीरव मोदी, शुरू किया नया व्यापार- Amarujalaडेली टेलिग्राफ ने मोदी के 62 करोड़ रुपये के आलीशान लग्जरी स्काईस्क्रैपर घर को ढूंढ लिया है जिसमें वह इन दिनों निवास कर
Read more »

नीरव मोदी ने लंदन में खोला हीरे का शोरूम, 62 करोड़ के घर में रहता हैनीरव मोदी ने लंदन में खोला हीरे का शोरूम, 62 करोड़ के घर में रहता हैNirav Modi in London करीब 13 हजार करोड़ का घोटालेबाज नीरव मोदी लंदन की सड़कों पर देखा गया. बताया जा रहा है कि कई महीनों से नीरव मोदी लंदन में ही रह रहा था.
Read more »

लंदन में दिखा नीरव मोदी, कांग्रेस ने किया हमला- 'मोदी है तो मुमकिन है' - Amarujalaलंदन में दिखा नीरव मोदी, कांग्रेस ने किया हमला- 'मोदी है तो मुमकिन है' - Amarujalaलंदन में दिखा नीरव मोदी, कांग्रेस ने किया हमला- 'मोदी है तो मुमकिन है' NiravModi NiravInLondon INCIndia rssurjewala
Read more »

नीरव मोदी लंदन में दिखा, 72 करोड़ रुपए के अपार्टमेंट में हुलिया बदलकर रह रहानीरव मोदी लंदन में दिखा, 72 करोड़ रुपए के अपार्टमेंट में हुलिया बदलकर रह रहा
Read more »

भेष बदलकर ब्रिटेन में रह रहा है नीरव मोदी, 'प्रत्यर्पण को लेकर चल रही है बातचीत'भेष बदलकर ब्रिटेन में रह रहा है नीरव मोदी, 'प्रत्यर्पण को लेकर चल रही है बातचीत'भारत से करोड़ों रुपये लेकर भागे नीरव मोदी ने अब लंदन में ही अपना हीरो का नया व्यापार चालू किया है। उसने लुक भी बदल लिया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:37:08