सेना के राजनीतिकरण पर बरसे पूर्व नेवी चीफ- यह सैन्य बलों को खत्म कर देगा

United States News News

सेना के राजनीतिकरण पर बरसे पूर्व नेवी चीफ- यह सैन्य बलों को खत्म कर देगा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 100 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 63%

सेना के राजनीतिकरण पर पूर्व नेवी चीफ ने की EC से शिकायत, कहा...

एयरस्ट्राइक और सेना के राजनीतिकरण पर बरसे पूर्व नेवी चीफ, EC से कहा- यह चीज सैन्य बलों को खत्म कर देगी एडमिरल एल.रामदास बोले, "हमारी ईसी से अपील है कि वह इस मामले में फौरन दखल दे और राजनीतिक दलों को इस संबंध में कड़ा संदेश जारी करे।" जनसत्ता ऑनलाइन March 9, 2019 11:53 AM एडमिरल एल.

रामदास मैग्सेसे अवार्ड से नवाजे जा चुके हैं। भारतीय जल सेना के पूर्व मुखिया लक्ष्मीनारायण रामदास हाल में बालाकोट एयरस्ट्राइक और सेना के राजनीतिकरण पर जमकर बरसे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग को इस बाबत चिट्ठी लिखकर चिंता जताई। नाराजगी जताते हुए उन्होंने उसके जरिए कहा कि यह अस्वीकार्य है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टियां सेना का इस्तेमाल कर अपना एजेंडा आगे बढ़ा रही हैं, जबकि ये चीजें हमारे सैन्य बलों को खत्म कर सकती हैं। रामदास ने इसके अलावा ईसी से कहा कि वह सेना का राजनीतिकरण बंद कराने को लेकर जल्द से जल्द कुछ करे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईसी से एडमिरल एल.रामदास ने कहा कि वह यह चिट्ठी सैन्य बलों के बाकी पूर्व अधिकारियों की ओर से भी लिख रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा, “कुछ राजनीतिक दल तस्वीरों, यूनिफॉर्म और अन्य चीजों के जरिए अपना एजेंडा आगे बढ़ा रहे थे। वे सार्वजनिक जगहों, सोशल मीडिया और रैलियों-जनसभा में सैन्य बलों और राजनेताओं के साथ वाले फोटो साझा कर रहे थे।” बकौल पूर्व नेवी चीफ, “चूंकि ये चीजें सैन्य बलों के मूल्यों और भारतीय संविधान की मूल भावना को खत्म कर सकती हैं, लिहाजा इन्हें किसी भी रूप में स्वीकारा नहीं जा सकता। ऐसे में हमारी ईसी से अपील है कि वह फौरन दखल दे और राजनीतिक दलों को इस संबंध में कड़ा संदेश जारी करे। वह पार्टियों से कहे कि सैन्य बलों से जुड़ी कोई तस्वीर या सामग्री का इस्तेमाल अपने स्वार्थों को सिद्ध करने के लिए न करें।” दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हमले और उसके जवाब में भारतीय वायु सेना की तरफ से बालाकोट में 26 फरवरी को आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किए गए थे। दावा किया गया कि उस हमले में तकरीबन 300 से 350 आतंकी मारे गए। हालांकि, इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। Also Read वहीं, आईएएफ के विंग कमांडर अभिनंदन के पाक से सही सलामत भारत लौटने के बाद भी सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक कुछ पोस्टर, बैनर और घटनाक्रम नजर आए, जिनकी वजह से केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस पर सैन्य बलों के राजनीकिरण करने का आरोप लगा था। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों ने सेना के कैंप पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई जारी- Amarujalaजम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों ने सेना के कैंप पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई जारी- AmarujalaJammuKashir : शोपियां में आतंकियों ने सेना के कैंप पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई जारी ArmyCamp IndianArmy terroristattack
Read more »

वायुसेना के ऑपरेशन पर सवाल उठाने वालों से पीएम मोदी ने पूछा- सेना पर भरोसा नहीं?- Amarujalaवायुसेना के ऑपरेशन पर सवाल उठाने वालों से पीएम मोदी ने पूछा- सेना पर भरोसा नहीं?- Amarujalaगुजरात दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जामनगर रैली में वायु सेना के ऑपरेशन बालाकोट पर उठ रहे सवालों पर विपक्ष
Read more »

बाबा रामदेव बोले, 'सेना पर सवाल उठाने वाले देश के साथ विश्वासघात कर रहे'-Navbharat Timesबाबा रामदेव बोले, 'सेना पर सवाल उठाने वाले देश के साथ विश्वासघात कर रहे'-Navbharat Timesयोगगुरु रामदेव मंगलवार को पतंजलि के एक कार्यक्रम में शामिल होने पटना पहुंचे। यहां उन्‍होंने कहा कि वह किसी व्यक्ति का तो नाम नहीं लेंगे, लेकिन जो एयर स्‍ट्राइक को लेकर सबूत मांग रहा है, वह देश के साथ गद्दारी कर रहा है।
Read more »

शरद पवार ने कहा- सेना पर राजनीति कर रही BJP, आतंकियों के आंकड़े देना ठीक नहींशरद पवार ने कहा- सेना पर राजनीति कर रही BJP, आतंकियों के आंकड़े देना ठीक नहींपवार ने कहा कि आतंकियों के आंकड़ों की बात कर बीजेपी नेता बचपना दिखा रहे हैं. एनसीपी प्रमुख ने प्रधानमंत्री को हिदायत दी कि बालाकोट हमले पर वे राजनीति से बचें.
Read more »

VIDEO: सेना के सम्मान में मिलिट्री कैप पहन कर मैदान पर उतरी भारतीय टीमVIDEO: सेना के सम्मान में मिलिट्री कैप पहन कर मैदान पर उतरी भारतीय टीमIndia vs Australia, Ind vs Aus 3rd ODI : बीसीसीआई ने मैच से पहले ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस विडियो में धोनी खुद खिलाड़ियों और सपॉर्ट स्टाफ को टोपियां देते नजर आ रहे हैं।
Read more »

विशेष: पाकिस्तान का 'खुदा हाफिज' Pakistan telling lie to save Hafiz - Vishesh AajTakविशेष: पाकिस्तान का 'खुदा हाफिज' Pakistan telling lie to save Hafiz - Vishesh AajTakहर देश के पास एक सेना होती है और सेना के पास सैनिक. पाकिस्तान के पास भी एक सेना है लेकिन सैनिक के नाम पर उसके पास आतंकवादी हैं.  बल्कि उसके आतंकी सरगना तो सेना प्रमुख से भी ताकतवर हैं. लश्कर का आतंकी प्रमुख हाफिज सईद को दुनिया ढूंढ़ रही है लेकिन पाकिस्तान, उसके प्रधानमंत्री और सेना हाफिज को बचाने के लिए झूठ पर झूठ बोल रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:08:42