आजकल ऑनलाइन ठगी और फर्जी कॉल्स का जाल इतना फैल गया है कि रोज कोई न कोई इसका शिकार बन ही जाता है.
"आजकल ऑनलाइन ठगी और फर्जी कॉल्स का जाल इतना फैल गया है कि रोज कोई न कोई इसका शिकार बन ही जाता है. कभी बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन के नाम पर तो कभी सरकारी विभाग बताकर लोगों से पैसे ठगे जाते हैं. लेकिन इस बार मामला कुछ अलग निकला क्योंकि इस ठगी में खुद स्कैमर ही फंस गया.
Advertisment सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऑडियो क्लिप में एक शख्स ने फर्जी “CBI कॉलर” को ऐसे सबक सिखाया कि सुनने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे. कैसे शुरू हुई कॉल ऑडियो की शुरुआत होती है जब एक स्कैमर कॉल करता है और कहता है, “अमित शुक्ला से बात हो रही?” सामने से आवाज आती है— “जी नहीं, कौन?” तभी स्कैमर गंभीर लहजे में बोलता है, “मैं CBI क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं, लखनऊ बेगम बाग थाना हेडक्वार्टर से, सब-इंस्पेक्टर त्रिपाठी.” गंदी विज्ञापन के लिए लाइसेंस लिया है? सामने वाला शख्स शांति से “जी” कह देता है. फिर स्कैमर आगे बोलता है, “आपके मोबाइल पर गंदी-गंदी विग्यापन और रोमांटिक वीडियो चलते देखे गए हैं. क्या भारत सरकार से इसके लिए लाइसेंस लिया है?” अमित शुक्ला हैरान होकर पूछता है, “मतलब?” स्कैमर फिर दोहराता है, “बिना सरकारी अनुमति अश्लील वीडियो देखना अपराध है.” जब स्कैमर खुद फंस गया लेकिन घबराने के बजाय अमित शुक्ला ने आत्मविश्वास से कहा, “जी.” स्कैमर चौंक गया— “क्या? जी!?” अमित फिर बोला, “हां हां.” अब स्कैमर बौखलाकर बोला, “घर पर मिलो तुम.” तभी अमित ने ठंडे दिमाग से जवाब दिया, “अरे सुनो भइया…” और बैकग्राउंड में पुलिस सायरन बजने की आवाज आने लगी. इसके बाद अमित ने तंज कसा, “उधर से जब आना तो पांच वाली सिग्नेचर और दस वाली तुलसी लेते आना.” स्कैमर झल्लाकर बोला, “सिग्नेचर-तुलसी नहीं, रेजर और ब्लेड.” अमित ने तुरंत पलटवार किया “पुलिस वाले हो या नाई हो?” इतना सुनते ही स्कैमर चुप हो गया और कॉल वहीं खत्म हो गई. यह ऑडियो क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है. लोग कह रहे हैं. “काश हर कोई ऐसे ठगों को इसी तरह जवाब दें.” यह वाकया याद दिलाता है कि समझदारी और थोड़ी हाज़िरजवाबी से कोई भी स्कैम से खुद को बचा सकता है. ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के सिवनी में दर्दनाक हादसा, कंटेनर की टक्कर से दंपती की मौके पर मौत"
Scammer News Scammer Viral Audio Clip Fake Cbi Officer Fake Officer Viral News Viral News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI ने कोर्ट में पेश की क्लोजर रिपोर्ट, अब खत्म हुई जांच की गुत्थीसुशांत सिंह राजपूत केस में CBI ने कोर्ट में पेश की क्लोजर रिपोर्ट, अब खत्म हुई जांच की गुत्थी cbi submits closure report in sushant singh rajput case मनोरंजन | बॉलीवुड
Read more »
Bhupesh Baghel CBI Raid BREAKING: सुबह-सुबह भूपेश बघेल के आवास पहुंची CBI टीमNDTV News Video
Read more »
Mehul Choksi: मेहुल चोकसी को भारत लाने के लिए बेल्जियम जाएगी CBI-ED, प्रत्यर्पण में आएगी ये चुनौतीMehul Choksi: मेहुल चोकसी को भारत लाने के लिए बेल्जियम जाएंगी CBI-ED, प्रत्यर्पण में आएगी ये कठिनाई India trying Extradition of Mehul Choksi ED-CBI team Belgium Visit देश
Read more »
DIG Harcharan Singh Bhullar: CBI का का बड़ा खुलासा, पंजाब में DIG का बड़ा खेल उजागर!DIG Harcharan Singh Bhullar: CBI का का बड़ा खुलासा, पंजाब में DIG का बड़ा खेल उजागर! | CBI
Read more »
तिरुपति महाप्रभु के करोड़ों भक्तों से धोखा, मंदिर ट्रस्ट को बेच डाली 6800000 किलो नकली घी, ₹250 करोड़ का ...Tirumala Tirupati Devasthanams: तिरुपति महाप्रभु का देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लाखों-करोड़ों भक्त हैं. ऐसे में तिरुपति तिरुमला देवस्थानम मंदिर से जुड़ा मुद्दा काफी संवेदनशील हो जाता है. लड्डू विवाद की जांच के दौरान CBI ने चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.
Read more »
7 साल में करोड़ों का मालिक बना कस्टम ऑफिसर: जयपुर-अहमदाबाद में प्लॉट-दुकानें, 8 महीने में 11 एफडी करवाई; लॉ...Rajasthan GST Officer Ratiram Meena CBI Raid Corruption Case; जयपुर-अहमदाबाद जैसी जगह CGST में असिस्टेंट कमिश्नर रहे IRS ऑफिसर रतिराम मीणा के कई ठिकानों पर छापेमारी में CBI को करोड़ों की काली कमाई पता चली
Read more »
