Mehul Choksi: मेहुल चोकसी को भारत लाने के लिए बेल्जियम जाएंगी CBI-ED, प्रत्यर्पण में आएगी ये कठिनाई India trying Extradition of Mehul Choksi ED-CBI team Belgium Visit देश
Mehul Choksi : आंतकी तहव्वुर राणा के बाद भारत सरकार अब हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारी में हैं. सीबीआई और ईडी की टीम इसके लिए बेल्जियम जाएगी. माना जा रहा है कि दोनों एजेंसियों के दो से तीन अधिकारियों को बेल्जियम भेजा जाएगा.
इन अधिकारियों पर जिम्मा है कि वे प्रत्यर्पण प्रक्रिया के लिए डॉक्युमेंट्स तैयार करेंगे और वहां की सरकार से कॉओर्डिनेट करेंगे. Advertisment ईडी और सीबीआई में बैठकें मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई और ईडी ने बैठकें की. बैठकों में एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की चर्चा की. बैठक में तय किया गया कि दोनों ही दलों की एक संयुक्त टीम जल्द की अपनी लॉ एडवाइजर टीम के साथ बेल्जियम जाएगी. केस से जुड़े अहम डॉक्युमेंट्स को जमा करके वहां की सरकार के साथ समन्वय किया जाएगा. गिरफ्तारी के खिलाफ अपील की तैयारी माना जा रहा है कि मेहुल चोकसी अपने प्रत्यर्पण को चुनौती देगा. खुद उसके वकील विजय अग्रवाल ने इसका खुलासा किया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के खिलाफ अपील दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मेडिकल बेसिस पर बेल की अपील की जाएगी. मेहुल का वहां कैंसर के लिए इलाज हो रहा है. इस वजह से वे वहां से भाग नहीं सकते हैं. आसान नहीं होगा चोकसी का प्रत्यर्पण करीब छह माह पहले ईडी ने बेल्जियम के अधिकारियों से अनुरोध किया था कि वे चोकसी का प्रत्यर्पण किया जाएगा. इसके बाद अब चोकसी को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि, चोकसी को भारत लाना टेढ़ी खीर है. चोकसी ने अपने खिलाफ जारी इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस को भी वापस कर लिया है. चोकसी के खिलाफ भारत के पास पर्याप्त सबूत है. लेकिन वह भारत आएगा या नहीं, ये सबकुछ बेल्जियम की अदालतों पर ही निर्भर है. खास बात है कि मेहुल चोकसी संजय भंडारी केस के कारण कम तनाव में है. दरअसल, भारत सरकार ने कुछ समय पहले संजय भंडारी के पत्यर्पण के लिए ब्रिटेन से अनुरोध किया था. हालांकि, लंदन की अदालत ने भारतीय जेलों की स्थिति और भारत में मानवाधिकार की स्थिति के कारण भंडारी के पक्ष में फैसला सुनाया था. अब चोकसी को उम्मीद है कि बेल्जियम की अदालत भारतीय जेलों की स्थिति को समझकर ही फैसला सुनाएगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'मेहुल चोकसी हमारे यहां है.' बेल्जियम ने NDTV से की पुष्टि, कहा भारत भेजने के अनुरोध के बारे में पताMehul Choksi News | बेल्जियम में छिपकर बैठा है भगोड़ा मेहुल चोकसी 13,850 करोड़ के घोटाले का है आरोपी
Read more »
भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, CBI के कहने पर हुआ एक्शन; भारत लाने की तैयारीभगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीआई के अनुरोध पर उसके खिलाफ एक्शन लिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही भारत में उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। चोकसी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपनी पत्नी के साथ बेल्जियम में ठहरा था। मेडिकल आधार पर वह स्विट्जरलैंड भागने की फिराक में...
Read more »
Mehul Choksi Arrest: भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, भारत के चलते हुआ एक्शनभारत के अधिकारियों की ओर से लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी और आखिरकार भारतीय सरकार के प्रत्यर्पण अनुरोध पर बेल्जियम प्रशासन ने भगोड़े मेहुल चोकसी को हिरासत में ले लिया.
Read more »
भगौड़ों के बुरे दिन आए! भारत वापसी पर खौफ में चोकसी, चलेगा तहव्वुर वाली चालMehul Choksi Arrested: Belgium में कैसे पकड़ा गया PNB Bank Fraud Case का आरोपी मेहुल चोकसी?
Read more »
कौन है हंगरी की रहने वाली बारबरा जबारिका? जिसने मेहुल चोकसी को हनी ट्रैप में फंसायाMehul Choksi Extradition: गीतांजली ग्रुप के मालिक मेहुल चोकसी को बेल्जियम में 12 अप्रैल को तब गिरफ्तार किया गया, जब को इलाज के नाम पर स्विट्जरलैंड जाने की तैयारी कर रहा था.
Read more »
वो पांच भगोड़े कारोबारी, जिनके प्रत्यर्पण के इंतज़ार में हैं भारतीय जांच एजेंसियांभगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की बेल्जियम में गिरफ़्तारी के बाद कई और भगोड़े कारोबारियों को लेकर चर्चा तेज है, जिनके प्रत्यर्पण का इंतज़ार भारतीय जांच एजेंसियां कर रही हैं.
Read more »
