फरीदाबाद 'बूथ कैप्चरिंग' मामला: EC ने 19 मई को दोबारा मतदान कराने के दिए निर्देश, BJP पोलिंग एजेंट ने 'जबरन डलवाए थे वोट'

United States News News

फरीदाबाद 'बूथ कैप्चरिंग' मामला: EC ने 19 मई को दोबारा मतदान कराने के दिए निर्देश, BJP पोलिंग एजेंट ने 'जबरन डलवाए थे वोट'
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 110 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 47%
  • Publisher: 63%

फरीदाबाद 'बूथ कैप्चरिंग' मामला: EC ने 19 मई को दोबारा मतदान कराने के दिए निर्देश, BJP पोलिंग एजेंट ने 'जबरन डलवाए थे वोट' Election2019 Electionswithndtv Elections2019results ElectionCommission

नई दिल्ली: Faridabad Booth Capturing: हरियाणा के पलवल में एक मतदान केंद्र पर वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश के आरोप में भाजपा के एक पोलिंग एजेंट को गिरफ्तार किया गया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी हुई.

हालांकि, बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया. इस बीच, चुनाव आयोग ने उक्त मतदान केंद्र पर फिर से मतदान कराने का आदेश दिया है. सोमवार को एक बयान जारी कर आयोग ने कहा, ‘पर्यवेक्षक की ओर से की गई जांच में शिकायत सही पाई गई. इसलिए आयोग ने इस मतदान केंद्र पर 19 मई को नए सिरे से मतदान कराने के आदेश दिए हैं.' यह घटना फरीदाबाद लोकसभा सीट के तहत आने वाले असावटी गांव में हुई, जहां 12 मई को मतदान हुआ था. चुनाव आयोग ने संबंधित पीठासीन अधिकारी को कर्तव्य में शिथिलता के आरोप में निलंबित कर दिया और उसके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू की जाएगी. मतदान की गोपनीयता के उल्लंघन के कारण फिर से मतदान कराने के आदेश दिए गए हैं. 'बूथ कैप्चरिंग' मामला: VIDEO में दिखने वाली महिलाओं ने कहा- हमारी जगह पोलिंग एजेंट ने दबाया कमल के फूल का बटन एक नेता को जिताने के लिए ये तरीका सही नहीं है! ! ये संविधान, कानून और नैतिकता के खिलाफ भी है! ! ! गाँव असावटी पलवल pic.twitter.com/m2euOOBkf2आयोग ने कहा कि पोलिंग एजेंट गिरिराज सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 171-सी, 188 एवं जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. बयान के मुताबिक, ‘पीठासीन अधिकारी अमित अत्री को कर्तव्य में शिथिलता के लिए निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई भी शुरू की जा रही है. माइक्रो ऑब्जर्वर सोनल गुलाटी ने सही तरीके से घटना की रिपोर्ट नहीं दी, जिसके कारण उन पर चुनाव से जुड़े किसी भी काम को करने के लिए तीन साल तक की रोक लगा दी गई है.'घटना पर तत्काल कार्रवाई नहीं करने को गंभीरता से लेते हुए फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी 10 का तबादला कर दिया गया है. आईएएस अधिकारी अशोक कुमार गर्ग को चुनाव आयोग ने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र का नया निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है. सोमवार की रात जारी एक अन्य बयान में चुनाव आयोग ने कहा, ‘उन्हें कल दोपहर से पहले कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं.'चुनाव आयोग की शिकायत पर पोलिंग एजेंट को गिरफ्तार किया गया था. बाद में उसे जमानत दे दी गई. वीडियो क्लिप में वह ईवीएम के पास गया और या तो उसने खुद से बटन दबाया या कम से कम तीन वोटरों को उसने किसी खास पार्टी का बटन दबाने के लिए कहा. इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने चुनाव आयोग को ट्विटर पर टैग किया और कार्रवाई के लिए कहा, तब जाकर आयोग ने जांच बिठाई. टिप्पणियांकांग्रेस को झटका: प्रियंका गांधी पर लगाया अपमान करने का आरोप, फिर नेताओं ने दिया पार्टी से इस्तीफा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सांप ने डसा तो बुजुर्ग ने भी पलटकर काट लिया, दोनों की मौत– News18 हिंदीसांप ने डसा तो बुजुर्ग ने भी पलटकर काट लिया, दोनों की मौत– News18 हिंदीसांप को देखते ही अन्य लोग वहां से भाग गए, लेकिन वह यह दावा करते हुए वहीं खड़ा रहा कि वह कई सांपों को पहले भी पकड़ चुका है.
Read more »

मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंमतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »

चीन के बाद अमेरिकी की भारत को धमकी, विश्व बैंक ने चेताया- दुनिया के लिए खतरनाकचीन के बाद अमेरिकी की भारत को धमकी, विश्व बैंक ने चेताया- दुनिया के लिए खतरनाकअमेरिका के वाणिज्य सचिव विलबर रॉस ने कहा, 'सरकारें एक दूसरे के खिलाफ विपरीत निर्णय लेती हैं, आपको उसमें सहयोग देना होगा।' रॉस ने कहा कि वह नहीं मानते कि WTO के नियम के तहत भारत के द्वारा प्रतिक्रिया में उठाया गया कदम कहीं से भी सही है।
Read more »

मोदी ने कहा- कांग्रेस ने सिख विरोधी दंगों के आरोपी को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनायामोदी ने कहा- कांग्रेस ने सिख विरोधी दंगों के आरोपी को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनायाप्रधानमंत्री मोदी ने फतेहाबाद में फिर बोर्फोस सौदे में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया कहा- कौड़ियों के दाम पर जमीन लेने वाले कोर्ट और ईडी के दफ्तर में चप्पल घिस रहे मोदी हरियाणा के कुरुक्षेत्र और दिल्ली के रामलीला मैदान में भी सभा करेंगे | lok sabha election PM Narender Modi rally fatehabad live and update, haryana, lok sabha election, political news, haryana news, haryana latest news, haryana lok sabha election news, election news haryana
Read more »

अखिलेश यादव को आजमगढ़ से जिताने के लिए हनुमान बना मुलायम कुनबाअखिलेश यादव को आजमगढ़ से जिताने के लिए हनुमान बना मुलायम कुनबामुलायम कुनबे के अलावा आजमगढ़ में अखिलेश की जीत के लिए सपा-बसपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इनमें पूर्व मंत्री बलराम यादव, राम गोविंद चौधरी, आजमगढ़ से विधायक और पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, बसपा विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली प्रमुख हैं.
Read more »

जाखड़ ने बेटे का आरोप किया खारिज, कहा- केजरीवाल से 6 करोड़ में नहीं खरीदा टिकटजाखड़ ने बेटे का आरोप किया खारिज, कहा- केजरीवाल से 6 करोड़ में नहीं खरीदा टिकटपश्चिम दिल्ली समेत दिल्ली के सभी 7 संसदीय सीटों पर आम चुनाव के छठे चरण के तहत रविवार को मतदान कराया जाना है. पश्चिम दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बलबीर जाखड़ के बेटे ने उदय जाखड़ ने एक पीसी में दावा किया कि उनके पिता ने करीब 3 महीने से ही राजनीति में कदम रखा था. टिकट के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 6 करोड़ रुपये दिए.
Read more »

बंगाल: TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद चुनाव आयोग ने बांकुरा का डीएम हटाया, भाजपा बोली- टीएमसी ने अपनी हार भांप लीबंगाल: TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद चुनाव आयोग ने बांकुरा का डीएम हटाया, भाजपा बोली- टीएमसी ने अपनी हार भांप लीरविवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने के बाद जिलाधिकारी एवं डीईओ शंकर के खिलाफ शिकायतें की गई थी जिसके चलते उनका तबादला किया गया. चुनाव आयोग ने आर्य को तत्काल कार्यभार संभालने के आदेश दिए हैं. भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में खुलेआम हिंसा होने दी. भाजपा ने राज्य के जंगलमहल क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर पुनर्मतदान कराने की मांग की.
Read more »

दलित की बारात रोकने के लिए ऊंची जाति के लोगों ने किया रोड जाम, सड़क पर करने लगे भजन और यज्ञदलित की बारात रोकने के लिए ऊंची जाति के लोगों ने किया रोड जाम, सड़क पर करने लगे भजन और यज्ञवहीं एक अन्य घटना के मुताबिक गुजरात के साबरकांठा जिले के एक गांव में एक दलित दूल्हे की बारात को रविवार को उस वक्त पुलिस सुरक्षा मुहैया करानी पड़ी, जब ठाकोर समुदाय के सदस्यों ने उसके एक स्थानीय मंदिर में पूजा करने पर आपत्ति जताई. हालांकि, पुलिस ने कहा कि बारात शांतिपूर्ण तरीके से गुजर गई. ग्रामीण भीखाभाई वानिया ने कहा कि अनिल राठौड़ के परिवार ने उस वक्त पुलिस सुरक्षा की मांग की, जब सितवडा गांव के ठाकोर समुदाय के सदस्यों ने शनिवार को बारात के गांव से गुजरने और दूल्हे के मंदिर में पूजा करने की योजना पर आपत्ति जताई.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:49:26