पूर्णिया के अभिनव शाह ने अपनी पत्नी के एक आइडिया से वर्मी कंपोस्ट का बिजनेस शुरू किया और 10 लाख रुपये की नौकरी छोड़ दी। आज वह लाखों रुपये कमा रहे हैं और 25 लोगों को रोजगार दे रहे हैं।
पूर्णिया : कहते हैं जब किसी की किस्मत चमकने वाली होती है तो उसे कोई भी नहीं रोक सकता है. दरअसल, ऐसी ही कहानी पूर्णिया के अभिनव शाह की है. बता दें कि अभिनव पूर्णिया के खुशकीबाग के रहने वाले हैं. उनकी पत्नी के एक आइडिया से उनकी जिंदगी बदल गई.
आज वह अपनी पत्नी के एक आइडिया से बंपर कमाई कर रहे हैं. आइये उस आइडिया के बारे में जानते हैं. 10 लाख रुपये के पैकेज को बिजनेस के लिए ठुकराया अभिनव ने लोकल 18 से बताया कि इससे पहले वह दिल्ली की एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में 10 लाख रुपये सालाना पैकेज पर नौकरी किया करते थे, लेकिन जब उनकी शादी हुई तो उनकी पत्नी ने उन्हें एक आइडिया दी. वह आइडिया वैसे तो बहुत ही नार्मल थी, लेकिन पत्नी के उस आइडिया ने तो उनकी जिंदगी ही बदल दी. उन्होंने बताया कि ऐसा कहा जाता है कि कभी-कभी पत्नी की बातें भी सच हो जाती हैं तो ऐसे में ही उनकी पत्नी का आइडिया हिट हो गया. अभिनव बताते हैं कि 2023 में उनकी शादी हुई और उनकी पत्नी का आइडिया हिट हो गया. जिससे आज वह एक अच्छे बिजनेसमैन भी बन गए हैं. पत्नी के आइडिया से हुआ हिट उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं, उन्होंने कहा कि उन्हें जैविक खेती में अभी लोगों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से विशेष लाभ दिए जा रहे हैं. ऐसे में उनकी पत्नी ने उन्हें वर्मी कंपोस्ट को तैयार करने का आइडिया दिया. इस बिजनेस को उन्होंने शुरुआत में स्टार्ट किया. हालांकि वह अभी शुरुआती में 200 टन प्रतिवर्ष प्रोडक्शन करत रहे हैं. जबकि इस वर्ष से वह 100 मैट्रिक टन वर्मी कंपोस्ट प्रत्येक महीने उत्पादन कर रहे हैं. 25 लोगों को दिया है रोजगार उन्होंने कहा कि उन्हें एग्रीकल्चर से जुड़े पहले कोई आइडिया नहीं था. जबकि उन्हें पहले मैनेजमेंट का पूरा आइडिया रहा है, लेकिन उनकी पत्नी की वजह से उन्हें एग्रीकल्चर का पूरा आइडिया मिला और पिछले ढाई वर्षो से वह इस कंपनी का बिजनेस खुद चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में उनकी 8 से 10 लाख रुपए की लागत आई, लेकिन अब तक इस कंपनी का सालाना टर्नओवर 40 लाख से अधिक हो गया है. वहीं, उनके कंपनी में 10 लोग नियमित तौर पर काम कर रहे हैं और 15 लोग फील्ड के तौर पर काम कर रहे हैं. इस तरह उनकी कंपनी में 25 लोगों को रोजगार भी मिला है. अब 40 लाख का सालाना है टर्न ओवर उन्होंने बताया कि उन्हें इन चीजों को बनाने के लिए बाहर से इन चीजों को खरीदने की जरूरत नहीं होती है. स्थानीय गांव घर के लोगों और पशुपालकों से ही गोबर की खरीदारी करते हैं. जहां केंचुआ बेस्ट क्वालिटी का रखते हैं. उसी से प्रोडक्शन को तैयार करते हैं.इस व र्मी से कंपोस्ट को पूरी तरह बनाते हैं. यह पैकेट के किलो के हिसाब से बेचते हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि 1 किलो 5 किलो 10 किलो और कुंटल भर लोगों को किसानों के खेत तक पहुंचाया जाता है. वहीं, कोई भी किसान भाई केमिकल मुक्त खेती करने के लिए वर्मी कंपोस्ट का पूर्ण इस्तेमाल करे तो आपकी खेती में बेहतर फसल और उत्पादन भी होगा. वहीं, ₹8 से लेकर ₹20 प्रति किलो तक लोगों को वर्मी कंपोस्ट देते हैं.
पूर्णिया अभिनव शाह वर्मी कंपोस्ट बिजनेस रोजगार जैविक खेती
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, आयकर में हुआ ऐतिहासिक सुधार : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, आयकर में हुआ ऐतिहासिक सुधार : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु
Read more »
1 फरवरी में 10% बढ़कर आएगा बिल: बिजली कंपनियों ने नवंबर में 4.94 रुपए की बजाय 5.79 रुपए की दर से खरीदी थी बि...Uttar Pradesh electricity consumers face a 10% bill increase in February 2026. प्रदेश में 3.
Read more »
राणा शुगर मिल की ₹72 लाख की वो खौफनाक लूट: 15 साल बाद आया फैसला, बरेली-मुरादाबाद के इन दिग्गजों को मिली सजा!रामपुर में 15 साल पुराने राणा शुगर मिल के 72 लाख रुपये लूट मामले में न्यायालय ने फैसला सुनाया है। 2011 में हुई इस घटना में चीनी मिल के वाहन से कैश लूटकर सुरक्षाकर्मियों को घायल किया गया था। चार आरोपियों को सजा मिली है, जिनमें दो लोगों को 10-10 साल कारावास और एक-एक लाख रुपये जुर्माना, जबकि दो अन्य को पांच-पांच साल कारावास और 10-10 हजार रुपये...
Read more »
राजस्थान में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट: कोहरा बढ़ाएगा परेशानी, शीतलहर के कारण गिरा पारा, जानें- कब से बदल...Rajasthans cold wave intensifies. Dense fog alert in 10 districts. Follow latest weather updates.
Read more »
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, फरवरी में 10 ज्यादा देना होगा बिलजनवरी की बिजली खपत के लिए उपभोक्ताओं को फरवरी में 10 अधिक बिल देना होगा, जिससे बिजली कंपनियां 616.
Read more »
Kerala Budget 2026: എസ്ഐആർ, ന്യൂനപക്ഷങ്ങളുടെ ആശങ്ക പരിഹരിക്കാൻ നേറ്റിവിറ്റി കാർഡ്; പുതിയ നിയമനിർമ്മാണവുമായി സർക്കാർമതസാമുദായിക സൗഹൃദം ഊട്ടിഉറപ്പിക്കുന്നതിനായി 10 കോടി രൂപയാണ് ബജറ്റിൽ വകയിരുത്തിയിരിക്കുന്നത്.
Read more »
