10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, आयकर में हुआ ऐतिहासिक सुधार : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु
"नई दिल्ली, 28 जनवरी । संसद का बजट सत्र आज यानी 28 जनवरी से औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। यह सत्र दो चरणों में आयोजित होगा और 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। बजट सत्र की शुरुआत संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण से हुई। इसके बाद 1 फरवरी को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री आम बजट पेश करेंगी।Advertisment सत्र के दौरान सरकार कई अहम विधेयक लाने की तैयारी में है, जबकि विपक्ष आर्थिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि संसद के इस सत्र को संबोधित करना उनके लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि पिछला वर्ष भारत की तेज प्रगति और सांस्कृतिक विरासत के उत्सव के रूप में यादगार रहा। राष्ट्रपति ने बताया कि देशभर में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है और इस अवसर पर राष्ट्रकवि बंकिम चंद्र चटर्जी को श्रद्धांजलि दी जा रही है। उन्होंने संसद में इस विषय पर हुई विशेष चर्चा के लिए सांसदों की सराहना की। संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर हमेशा समानता और सामाजिक न्याय पर जोर देते थे और भारतीय संविधान भी इसी मूल भावना पर आधारित है। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव के समान अधिकार और अवसर मिलना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार सच्चे सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है और इसका परिणाम यह है कि पिछले एक दशक में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के तीसरे कार्यकाल में गरीबों को सशक्त बनाने की योजनाओं को और तेजी से आगे बढ़ाया गया है। द्रौपदी मुर्मु ने आगे कहा कि वर्ष 2026 के साथ भारत ने इस सदी के दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस सदी के पहले 25 साल भारत के लिए उपलब्धियों, गौरव और असाधारण अनुभवों से भरे रहे हैं। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले 10-11 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में अपनी बुनियाद को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि यह वर्ष विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण आधार साबित होगा। राष्ट्रपति मुर्मु ने बताया कि आयकर कानून में ऐतिहासिक बदलाव किया गया है, जिसके तहत 12 लाख रुपए तक की आय को कर-मुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से गरीब और मध्यम वर्ग को अभूतपूर्व राहत मिली है और इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिली है। --आईएएनएस डीबीपी/एएस डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
राष्ट्रीय 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए आयकर में हुआ ऐतिहासिक सुधार : राष्ट्रपति द्रोपदी न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
खगड़िया में 25 करोड़ की लागत से बन रहा पुल, मधेपुरा की दूरी घटकर रह जाएगी 25 किमी, जानिए डिटेलKhagaria Kosi River Pipa Bridge: कोसी के दियारा क्षेत्र में रहने वाले लाखों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत बीरबास गांव के पास कोसी नदी पर 500 मीटर लंबे पीपा पुल का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। जल्द ही ये पुल लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया...
Read more »
बस्ती पुलिस ने मुंबई से 25 हजार के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तारबस्ती पुलिस ने मुंबई से 25 हजार रुपये के इनामी, दुष्कर्म, हमला और रंगदारी जैसे मामलों में वांछित शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 27 आपराधिक मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने विशेष टीम बनाकर मुंबई में दबिश दी और उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने बताया कि इस गिरफ्तारी से अपराधियों में खौफ पैदा होगा और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होगी। पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
Read more »
बर्फीले तूफान ने अमेरिका को झकझोरा, 25 लोगों की मौत, लाखों घरों में बिजली गुलबर्फीले तूफान के कारण अमेरिका में टेनेसी, मिसिसिपी और लुइसियाना में सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हैं. टेक्सास, केंटकी, जॉर्जिया, वेस्ट वर्जीनिया और अलबामा में इसका काफी असर है.
Read more »
अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर: 25 से ज्यादा लोगों की मौतअमेरिका के उत्तर-पूर्वी हिस्से में आए बर्फीले तूफान के कारण भारी बर्फबारी, जमा देने वाली ठंड और बारिश से कई राज्यों में तबाही मची है। 25 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सड़कों पर गाड़ियां फंस गई हैं, उड़ानें रद्द हो गई हैं और स्कूल बंद कर दिए गए हैं। तापमान माइनस 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
Read more »
भिंड में 8-10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाएं: न्यूनतम 13 और अधिकतम 25 डिग्री पर पहुंचा तापमानBhind weather update: Spring winds at 8-10 kmh, temperature fluctuation, pink winter feel.
Read more »
स्कूटर की बिक्री ने पकड़ी रॉकेट की रफ्तार, एक्टिवा की 50 पर्सेंट तो जुपिटर की 37 फीसदी सेल बढ़ीTop 10 Scooters Of India: भारतीय बाजार के टॉप 10 बेस्ट सेलिंग स्कूटर्स की लिस्ट में पहले पायदान पर होंडा एक्टिवा है और इसकी 1.
Read more »
