पत्नी पर लगाए गए आरोप निराधार, दोष साबित हुए तो छोड़ दूंगा राजनीति: सांसद अभिषेक बनर्जी via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes WestBengal
कोलकाता पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने रविवार को मीडिया के सामने केंद्र सरकार और बीजेपी को खुली चुनौती दी है। बीते दिनों कोलकाता एयरपोर्ट पर अभिषेक बनर्जी की पत्नी के पास से सोने की बरामदगी की रिपोर्ट्स और पुलिस एवं कस्टम विभाग के अधिकारियों के बीच इस मामले को लेकर हुई तनातनी की खबरों के बाद अभिषेक बनर्जी ने रविवार को मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा है। अभिषेक ने कहा है कि अगर उनपर और उनकी पत्नी पर लगे आरोप साबित होते हैं तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। दरअसल, 15-16 मार्च को मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 2 किलोग्राम सोने के साथ पकड़ा गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सोने की बरामदगी के बाद कस्टम विभाग के कुछ अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की थी, लेकिन बाद में कोलकाता पुलिस के हस्तक्षेप पर उन्हें छोड़ दिया गया था। अभिषेक बनर्जी ने इन्हीं रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए कहा है कि मैं और मेरी पत्नी इस मामले की जांच के लिए तैयार हैं। इस संबंध में एयरपोर्ट की सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जानी चाहिए और अगर किसी भी तरह यह साबित होता है कि मेरी पत्नी को कोलकाता पुलिस की ओर से कोई भी प्रिविलेज दिया गया हो, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। मेरे खिलाफ हो रही है राजनीतिक साजिश: बनर्जी अभिषेक ने कहा है कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश हो रही है और वह इस संबंध में खबर फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराएंगे। बता दें कि अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे हैं और वह डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से सांसद भी हैं। अभिषेक बनर्जी की पत्नी के खिलाफ लगे इन आरोपों पर तमाम बीजेपी नेताओं ने भी उनकी आलोचना की थी, जिसके बाद अभिषेक ने इसे एक राजनीतिक षड़यंत्र बताया।.
कोलकाता पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने रविवार को मीडिया के सामने केंद्र सरकार और बीजेपी को खुली चुनौती दी है। बीते दिनों कोलकाता एयरपोर्ट पर अभिषेक बनर्जी की पत्नी के पास से सोने की बरामदगी की रिपोर्ट्स और पुलिस एवं कस्टम विभाग के अधिकारियों के बीच इस मामले को लेकर हुई तनातनी की खबरों के बाद अभिषेक बनर्जी ने रविवार को मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा है। अभिषेक ने कहा है कि अगर उनपर और उनकी पत्नी पर लगे आरोप साबित होते हैं तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। दरअसल, 15-16 मार्च को मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 2 किलोग्राम सोने के साथ पकड़ा गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सोने की बरामदगी के बाद कस्टम विभाग के कुछ अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की थी, लेकिन बाद में कोलकाता पुलिस के हस्तक्षेप पर उन्हें छोड़ दिया गया था। अभिषेक बनर्जी ने इन्हीं रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए कहा है कि मैं और मेरी पत्नी इस मामले की जांच के लिए तैयार हैं। इस संबंध में एयरपोर्ट की सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जानी चाहिए और अगर किसी भी तरह यह साबित होता है कि मेरी पत्नी को कोलकाता पुलिस की ओर से कोई भी प्रिविलेज दिया गया हो, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। मेरे खिलाफ हो रही है राजनीतिक साजिश: बनर्जी अभिषेक ने कहा है कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश हो रही है और वह इस संबंध में खबर फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराएंगे। बता दें कि अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे हैं और वह डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से सांसद भी हैं। अभिषेक बनर्जी की पत्नी के खिलाफ लगे इन आरोपों पर तमाम बीजेपी नेताओं ने भी उनकी आलोचना की थी, जिसके बाद अभिषेक ने इसे एक राजनीतिक षड़यंत्र बताया।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कैंसर से जंग हार गए पर्रिकर, इसी बीमारी ने ली थी पत्नी की भी जानManohar Parrikar Death गोवा के CM मनोहर पर्रिकर ने लंबी बीमारी के बाद रविवार को अंतिम सांस ली. वे लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे. उनका पूरा नाम मनोहर गोपालकृष्णा प्रभु पर्रिकर था. वे अपने पीछे दो बेटे छोड़ गए हैं. उनकी पत्नी का निधन भी कैंसर के कारण ही हुआ था.
Read more »
न्यूज18 हिंदी का असर: सीआरपीएफ के शहीद की पत्नी को 4 साल बाद मिला मुआवजा – News18 हिंदीझारखण्ड से नक्सलियों का पीछा करते हुए बिहार में ये मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान हीरा कुमार और उनके जवानों ने कई नक्सलियों को मार गिराया था.
Read more »
मनोहर परिकर: पत्नी के जाने के बाद अकेले संभाली थी दो बेटों की जिम्मेदारी- Amarujalaपरिकर देश के पहले आईआईटीयन मुख्यमंत्री थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन सादगी और सरलता और बिना दिखावे के बिताया।
Read more »
सुबह जगा तो देखा पत्नी चौकीदार बन गई हैं- सुषमा स्वराज के पति ने किया ट्वीटसुबह जगा तो देखा मेरी पत्नी चौकीदार बन गई हैं- सुषमा स्वराज के पति ने किया ट्वीट, लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
Read more »
सुषमा स्वराज के पति ने कहा- सुबह उठकर देखा तो मेरी पत्नी चौकीदार हो गई– News18 हिंदीविदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी अपने नाम के आगे 'चौकीदार' जोड़ लिया है.
Read more »
न्यूज18 हिंदी इंपैक्ट: सीआरपीएफ शहीद की पत्नी को चार साल बाद मिला न्याय!– News18 हिंदीझारखण्ड से नक्सलियों का पीछा करते हुए बिहार में ये मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान हीरा कुमार और उनके जवानों ने कई नक्सलियों को मार गिराया था.
Read more »
डॉक्टर हैं गोवा के नए मुख्यमंत्री सावंत, पत्नी शिक्षक और भाजपा नेता- Amarujalaमनोहर परिकर के निधन के बाद गोवा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर प्रमोद सावंत ने कमान संभाल ली है। उन्होंने रात दो बजे राज्यसभा
Read more »
जामनगर में हार्दिक पटेल को चुनौती दे सकती हैं इस क्रिकेटर की पत्नी- Amarujalaरिवाबा को हाल ही में गुजरात की करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष के लिए नामित किया गया था। अब क्षत्रिय समुदाय के समर्थन
Read more »
जामनगर से टिकट चाहती हैं रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा, हार्दिक से हो सकती है भिड़ंतLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): वर्तमान में जामनगर सीट का प्रतिनिधित्व भाजपा के पूनम मैडम द्वारा किया जा रहा है।
Read more »
पत्नी का नाम 'अश्लील' लिखकर आपत्तिजनक फोटो की शेयर, ग्रुप एडमिन के साथ पहुंच गया जेलआपसी झगड़े और गुस्से के चलते एक पति ने अपनी पत्नी को बदनाम करने के लिए उसकी अश्लील फोटो ग्रुप पर शेयर कर दी थी.
Read more »
