सुबह जगा तो देखा मेरी पत्नी चौकीदार बन गई हैं- सुषमा स्वराज के पति ने किया ट्वीट, लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
सुबह जगा तो देखा मेरी पत्नी चौकीदार बन गई हैं- सुषमा स्वराज के पति ने किया ट्वीट, लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स जनसत्ता ऑनलाइन March 18, 2019 2:13 PM एक कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज। हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान की शुरुआत कर चुनावी बिगुल बजा दिया। इसके एक दिन बाद भारत में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पीएम मोदी ने इस अभियान को बढ़ावा देते हुए ट्विटर अकाउंट पर अपना नाम भी बदल लिया। उन्होंने अपने नाम के पहले चौकीदार शब्द जोड़ लिया। इस बदलाव के बाद ट्विटर पर जहां पहले उनका नाम ‘नरेंद्र मोदी’ था वो बदल कर ‘चौकीदार नरेंद्र मोदी’ हो गया। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्विटर पर अपने नाम के पहले चौकीदार जोड़ दिया। अब भाजपा के दो कद्दावर नेताओं द्वारा ट्विटर पर अपने नाम से पहले चौकीदार लगाने के बाद, पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने ट्विटर पर खुद के नाम से पहले चौकीदार जोड़ दिया। रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्ष वर्धन और पेट्रोलियम मंत्री धर्मंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सहित तमाम नेताओं ने कुछ ही घंटे में अपने नाम के पहले चौकीदार जोड़ दिया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने खुद ट्वीट कर मजाकिया लहजे में कहा कि वो सुबह उठे तो उनकी पत्नी चौकीदार बन गईं। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील स्वराज कौशल ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा, ‘मैं आज सुबह जगा तो मेरी पत्नी चौकीदार बन गईं।’ गौरतलब है कि स्वराज कौशल मिजोरम के गवर्नर भी रह चुके हैं। आपातकाल के दिनों में उन्होंने मशहूर बड़ौदा डायनामाइट मामले में समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडीस का बचाव किया। दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में इसी साल जनवरी में जॉर्ज फर्नांडीस की मौत हो गई थी।Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
सुबह जगा तो देखा मेरी पत्नी चौकीदार बन गई हैं- सुषमा स्वराज के पति ने किया ट्वीट, लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स जनसत्ता ऑनलाइन March 18, 2019 2:13 PM एक कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज। हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान की शुरुआत कर चुनावी बिगुल बजा दिया। इसके एक दिन बाद भारत में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पीएम मोदी ने इस अभियान को बढ़ावा देते हुए ट्विटर अकाउंट पर अपना नाम भी बदल लिया। उन्होंने अपने नाम के पहले चौकीदार शब्द जोड़ लिया। इस बदलाव के बाद ट्विटर पर जहां पहले उनका नाम ‘नरेंद्र मोदी’ था वो बदल कर ‘चौकीदार नरेंद्र मोदी’ हो गया। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्विटर पर अपने नाम के पहले चौकीदार जोड़ दिया। अब भाजपा के दो कद्दावर नेताओं द्वारा ट्विटर पर अपने नाम से पहले चौकीदार लगाने के बाद, पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने ट्विटर पर खुद के नाम से पहले चौकीदार जोड़ दिया। रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्ष वर्धन और पेट्रोलियम मंत्री धर्मंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सहित तमाम नेताओं ने कुछ ही घंटे में अपने नाम के पहले चौकीदार जोड़ दिया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने खुद ट्वीट कर मजाकिया लहजे में कहा कि वो सुबह उठे तो उनकी पत्नी चौकीदार बन गईं। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील स्वराज कौशल ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा, ‘मैं आज सुबह जगा तो मेरी पत्नी चौकीदार बन गईं।’ गौरतलब है कि स्वराज कौशल मिजोरम के गवर्नर भी रह चुके हैं। आपातकाल के दिनों में उन्होंने मशहूर बड़ौदा डायनामाइट मामले में समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडीस का बचाव किया। दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में इसी साल जनवरी में जॉर्ज फर्नांडीस की मौत हो गई थी।Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टूटी-फूटी इंग्लिश में शख्स ने मांगी मदद, सुषमा स्वराज के जवाब के कायल हुए लोगयूजर ने इस ट्वीट को पढ़कर अपनी प्रतिक्रिया में लिखा कि भाई हिंदी या पंजाबी में ही लिख देता। बहरहाल पीड़ित व्यक्ति के ट्वीट पर सुषमा स्वराज ने मदद का भरोसा दिया है।
Read more »
अकाउंट बनाने के एक महीने बाद प्रियंका गांधी ने किए दो ट्वीट, जानें क्या लिखाकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक महीने बाद ट्विटर पर ट्वीट किया। प्रियंका ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए जिसमें साबरमती और महात्मा गांधी का जिक्र किया।
Read more »
मोदी के ट्वीट पर अक्षय ने किया 'सुपरहिट प्रेमकथा' का जिक्र, करण ने दिया यह जवाबप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के कई सितारों को ट्विटर पर टैग कर अपने मतदान का इस्तेमाल करने की अपील की है। पीएम मोदी के ट्वीट के जवाब में अक्षय कुमार ने दिलचस्प बात कही है।
Read more »
शत्रुघ्न सिन्हा ने दे दिए हैं बीजेपी छोड़ने के साफ संकेत, इस अंदाज में किया ट्वीटशत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी छोड़ने के साफ संकेत दे दिए हैं.
Read more »
कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट कर लगाया आरोप, महेश शर्मा ने भगवान को कहा बेवकूफ!मोदी सरकार के मंत्री डॉ. महेश शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने कहा कि केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने अब भगवान को ही बेवक़ूफ़ बता डाला.
Read more »
गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का लंबी बीमारी के बाद निधन, राष्ट्रपति ने ट्वीट कर दी जानकारीराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी. इससे कुछ समय पहले ही सीएमओ ऑफिस ने ट्वीट कर बताया था कि उनकी हालत गंभीर थी. डॉक्टर अपनी ओर से इलाज की पूरी कोशिश कर रहे थे. उनके निधन की खबर सुनते ही उनके घर के बाहर लोगों का हुजूम लग गया.
Read more »
