न्यूज18 हिंदी की खबर का असर, शहीद की पत्नी को मिला न्याय nasirhindustan
में सेकेंड इन कमांडेंट हीरा कुमार जुलाई 2014 में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे. झारखण्ड से नक्सलियों का पीछा करते हुए वे बिहार पहुंच गए थे. वहां ये मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान हीरा कुमार और उनके जवानों ने कईबड़ी मात्रा में हथियार और दूसरे विस्फोटक बरामद किए गए थे.
2016 में राष्ट्रपति की ओर से शहीद हीरा कुमार झा को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था. राज्य सरकारों ने भी ज़मीन और नौकरी देने का वायदा किया था. इंश्योरेंस कंपनी को भी शहीद के परिवार को मुआवजा देना था. लेकिन 4 साल बीत जाने के बाद भी इंश्योरेंस कंपनी ने झारखण्ड और बिहार के बीच सीमा विवाद बताते हुए बीमा की रकम देने से इंकार कर दिया था. 23 फरवरी को न्यूज18 हिन्दी ने ‘शहीद CRPF जवान की पत्नी को बीमा कंपनी नहीं दे रही मुआवजा, बताई हैरान करने वाली वजह’ की हेडिंग से खबर प्रकाशित करते हुए पीड़ित परिवार की आवाज़ को देश के सामने रखी थी.इंश्योरेंस कंपनी का पक्ष जानने के लिए हमने उसके अधिकारियों से संपर्क किया. अधिकारियों से बात करते हुए पीड़ित परिवार की परेशानी को उठाया था. इसके बाद सक्रिय हुई कंपनी ने मुआवजे के संबंध में कागजी कार्रवाई शुरु कर दी थी. साथ ही न्यूज18 हिन्दी को फोन कर जानकारी देते हुए बताया था कि कागजी कार्रवाई चल रही है. झारखण्ड से कागज मुम्बई हेड ऑफिस मंगाए गए हैं. जल्द ही रकम का भुगतान शहीद की पत्नी के खाते में कर दिया जाएगा. इससे पहले शहीद का परिवार गृहमंत्रालय से लेकर सीआरपीएफ के दफ्तर तक लगातार चक्कर लगा रहा था. सीआरपीएफ के अधिकारी भी परिवार की मदद करते हुए कंपनी से लगातार बातचीत कर रहे थे. लेकिन इस मामले में कोई कामयाबी नहीं मिल रही थी.Loading... तीन दिन पहले शहीद की पत्नी बीनू झा ने न्यूज18 हिन्दी को फोन कर जानकारी दी की, “इंश्योरेंस कंपनी ने बीमा की रकम का भुगतान कर दिया है. लेकिन सीमा विवाद को बनाए रखते हुए कम रकम का भुगतान किया गया है.” वहीं दूसरी ओर बीएससी, बीएड पास बीनू झा एक अदद नौकरी के लिए अभी भी अपने संघर्ष को जारी रखे हुए हैं. हालांकि बीनू झा का कहना है कि इस मामले में सीआरपीएफ अपनी ओर से कोशिश कर रही है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
संकट में घिरी BSNL, 1.76 लाख कर्मचारियों को नहीं दी फरवरी की सैलरी!– News18 हिंदीसरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) बड़े संकट में फंस गई है. फाइनेंशियल क्राइसिस से जूझ रही बीएसएनएल ने अभी तक अपने करीब 1.76 लाख कर्मचारियों को फरवरी की सैलरी नहीं दी है.
Read more »
पीएम मोदी ने जानी-मानी हस्तियों से वोटर्स में जागरुकता फैलाने की अपील की– News18 हिंदीपीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडिल से क्रिकेट, मीडिया और फिल्म से लेकर अन्य तमाम जानी मानी हस्तियों को टैग करते हुए उनसे चुनाव की प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है.
Read more »
यूपी: सपा-बसपा को हराने वाले प्रत्याशियों को कांग्रेस ने मैदान में उतारा– News18 हिंदीकांग्रेस ने बुधवार को 21 प्रत्याशियों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी. पार्टी ने उन पूर्व सांसदों को उनकी क्षमता के हिसाब से मैदान में उतारा है, जिससे सपा-बसपा गठबंधन से होने वाले संभावित नुकसान से निपटा जा सके.
Read more »
IPL 2019: सौरव गांगुली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम की बदलेंगे 'किस्मत'– News18 हिंदीश्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच 24 मार्च को मुंबई के खिलाफ खेलेगी.
Read more »
लालू यादव की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने CBI को जारी किया नोटिस– News18 हिंदीसुप्रीम कोर्ट ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी है.
Read more »
भारत को मिली बड़ी सफलता, मसूद अजहर की सारी प्रॉपर्टी जब्त करेगा फ्रांस– News18 हिंदीफ्रांस ने कहा है कि वह अपने देश में स्थित जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर की संपत्तियों को फ्रीज कर देगा.
Read more »
न्यूज18 हिंदी का असर: सीआरपीएफ के शहीद की पत्नी को 4 साल बाद मिला मुआवजा – News18 हिंदीझारखण्ड से नक्सलियों का पीछा करते हुए बिहार में ये मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान हीरा कुमार और उनके जवानों ने कई नक्सलियों को मार गिराया था.
Read more »
