योगी ने सहारनपुर में पूछा- BJP को जिताना है या आतंकी अजहर मसूद के दामाद को

United States News News

योगी ने सहारनपुर में पूछा- BJP को जिताना है या आतंकी अजहर मसूद के दामाद को
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 64 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 29%
  • Publisher: 63%

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद को लेकर दिया है बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प सभा के दौरान सहारनपुर में एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने जैश-ए मोहम्मद के सरगना आतंकी मसूद अजहर का नाम लेते हुए कहा कि सहारनपुर में भी अजहर मसूद का एक दामाद है जो उसी की भाषा बोलता है, इसलिए आपको तय करना है कि आतंकी की भाषा बोलने वाले व्यक्ति को जिताना है या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेनानी के रूप में काम कर रहे राघव लखनपाल को.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हालांकि किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उनका यह बयान सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के लिए है. इमरान मसूद भी अपनी तल्ख बयानबाजी के लिए विवादों में रहते हैं. रविवार को जब सीएम योगी आदित्यनाथ सहारनपुर पहुंचे तो उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए यहां के प्रत्याशी की भाषा को ही मुद्दा बनाया. इमरान मसूद ने 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी को लेकर बयान दिया था, जिस पर काफी विवाद हुआ था. अपनी सभा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी इसी भाषा की आलोचना की. हालांकि, ऐसा करते-करते उन्होंने खुद सहारनपुर के प्रत्याशी को आतंकी अजहर मसूद का दामाद बता दिया. इससे पहले अपने बयान में योगी ने बालाकोट की एयरस्ट्राइक को मोदी सरकार की कामयाबी बताते हुए कहा कि 'अजहर मसूद भी ओसामा की तरह बेमौत मारा जाएगा, लेकिन इस सहारनपुर में भी अजहर मसूद का एक दामाद आकर उसी की भाषा बोलता है. अब आपको ये तय करना है कि ये अजहर मसूद की भाषा बोलने वाला व्यक्ति चुनाव जीतेगा या मोदी जी के सेनानी के रूप में काम करने वाले राघन लखनपाल आगे बढ़ेंगे.' योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर की जनता से अपील करते हुए कहा कि आतंकी की भाषा बोलने वाले प्रत्याशी को हराना है और भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ उम्मीदवार राघव लखनपाल को जिताना है. उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि यह चुनाव नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मुसलमानों को फिल्म ‘रामजन्मभूमि’ न देखने का फतवा, 29 अप्रैल को हो रही है रिलीज - Amarujalaमुसलमानों को फिल्म ‘रामजन्मभूमि’ न देखने का फतवा, 29 अप्रैल को हो रही है रिलीज - Amarujalaउलमाओं की संस्था ऑल इंडिया उलमा बोर्ड (एआईयूबी) ने मुसलमानों को ‘राम जन्मभूमि’ फिल्म न देखने का फतवा जारी किया है। ramjanmbhoomi ayodhyarammandir RamMandir
Read more »

अनोखी फिल्म है 'मर्द को दर्द नहीं होता', देखने लायक है राधिका-अभिमन्यु की कलाकारीअनोखी फिल्म है 'मर्द को दर्द नहीं होता', देखने लायक है राधिका-अभिमन्यु की कलाकारीMard Ko Dard Nahi Hota Movie Review: 21 मार्च को होली के खास अवसर पर रिलीज होने वाली है। RSVP की खास पेशकश ये फिल्म काफी अलग और हटकर है। पिछले काफी वक्त से RSVP कई ऐसी फिल्में लाया है जो अपने आप में प्रयोगजनक है।
Read more »

LIVE: UP में सहारनपुर से चुनावी बिगुल फूकेंगे योगीLIVE: UP में सहारनपुर से चुनावी बिगुल फूकेंगे योगीUttarPradesh के सीएम myogiadityanath अपने चुनावी अभियान की शुरुआत सहारनपुर से करेंगे IndiaElects पढ़ें ताज़ा अप्डेट्स-
Read more »

LIVE: योगी बोले- सहारनपुर के 75 हजार किसानों का कर्ज माफ कियाLIVE: योगी बोले- सहारनपुर के 75 हजार किसानों का कर्ज माफ किया5 साल में सब परफेक्ट नहीं हुआ- राजनाथ सिंह IndiaElects
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: CM योगी बोले, 'देश की कीमत पर राजनीति कर रहे सपा-बसपा-कांग्रेस'लोकसभा चुनाव 2019: CM योगी बोले, 'देश की कीमत पर राजनीति कर रहे सपा-बसपा-कांग्रेस'लोकसभा चुनाव 2019: CM योगी बोले, 'देश की कीमत पर राजनीति कर रहे सपा-बसपा-कांग्रेस' AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:58:55