सपना चौधरी के कांग्रेस में आने की खबर से अब मच रहा बवाल
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की पुष्टि खुद पार्टी ने की है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव नरेंद्र राठी ने फोटो जारी कर बताया कि सपना चौधरी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है.
उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लेटर हेड का एक फोटो जारी किया है जिसमें सपना चौधरी के पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है. इस लेटर हेड में सपना की पूरी जानकारी दी गई है. Narendra Rathi , UP Congress Secretary: Sapna Chaudhary came and filled the membership form herself, her signature is on it. Her sister also joined the party yesterday, we have both of their forms. pic.twitter.com/tKIh0eWLxU — ANI March 24, 2019नरेंद्र राठी ने सपना चौधरी के कांग्रेस ज्वाइन करने को लेकर उठे विवाद के बीच उनकी सदस्यता का लेटर जारी करते हुए कहा, 'शनिवार को सपना आईं थीं और उन्होंने पार्टी की सदस्यता का फॉर्म भी भरा, जिस पर उनके हस्ताक्षर भी हैं. सपना चौधरी के साथ उनकी बहन ने भी शनिवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है. हमारे पास दोनों की सदस्यता वाले फॉर्म हैं.' इसके अलावा यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने भी ट्वीट कर सपना चौधरी का कांग्रेस में स्वागत किया है.— Raj Babbar March 23, 2019हालांकि, सपना ने आजतक डॉट इन से बातचीत में कांग्रेस का दामन थामने की बात से पूरी तरह इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, 'मैंने कोई पार्टी ज्वाइन नहीं की है. सदस्यता फॉर्म भी गलत भी हो सकता है.' साथ ही बीजेपी से हाथ मिलाने के सवाल पर सपना ने बताया कि वो किसी पार्टी से नहीं जुड़ने जा रही हैं. बता दें कि हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस का दामन थामने की बात को लेकर तीन दिन से चुनावी सरगर्मियां थीं, कि सपना चौधरी ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है और वो जल्द ही कांग्रेस की तरफ से लोकसभा उम्मीदवार भी होंगी. मगर रविवार को सपना ने खुद कहा कि उन्होंने कांग्रेस से हाथ नहीं मिलाया है. सपना ने कहा, 'प्रियंका के साथ जो मेरी तस्वीरें हैं वो पुरानी हैं. सारी तस्वीरें पुरानी हैं. मैंने कोई पार्टी ज्वाइन नहीं की. मेरे लिए सारी पार्टी एक समान है. मैं कलाकार हूं. चुनाव लड़ने की मेरी कोई मंशा नहीं. प्रियंका से मिली थी. मैं मनोज तिवारी के संपर्क में हूं. राजबब्बर से मैंने मुलाकात नहीं की. मैंने कांग्रेस से हाथ नहीं मिलाया है. 2019 का चुनाव नहीं लड़ूंगी.' सपना चौधरी ने तो इस बात से इनकार कर दिया कि उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की है, मगर इस बीच वो मेंबरशिप फॉर्म सामने आ गया है जिसमें सपना चौधरी की तस्वीर और हस्ताक्षर हैं. इस फॉर्म में सपना चौधरी के दस्तखत हैं, तारीख 23 मार्च की लिखी है. अब सवाल ये है कि सपना की मेंबरशिप का फॉर्म झूठा है या सपना चौधरी? क्या सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गईं थीं? क्या सपना चौधरी अब झूठ बोल रही हैं? अगर सपना चौधरी झूठ बोल रही हैं तो क्यों?
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की एक और सूची, इन 9 लोगों को बनाया उम्मीदवार- AmarujalaINCIndia RahulGandhi priyankagandhi Elections2019 LokSabhaElection2019 लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की एक और सूची, इन 9 लोगों को बनाया उम्मीदवार
Read more »
अनोखी फिल्म है 'मर्द को दर्द नहीं होता', देखने लायक है राधिका-अभिमन्यु की कलाकारीMard Ko Dard Nahi Hota Movie Review: 21 मार्च को होली के खास अवसर पर रिलीज होने वाली है। RSVP की खास पेशकश ये फिल्म काफी अलग और हटकर है। पिछले काफी वक्त से RSVP कई ऐसी फिल्में लाया है जो अपने आप में प्रयोगजनक है।
Read more »
आखिर क्या है पाकिस्तान की चहेती हुर्रियत कांफ्रेंस पार्टी, क्यों रहती है सुर्खियों में- Amarujalaआखिर क्या है पाकिस्तान की चहेती हुर्रियत कांफ्रेंस पार्टी, क्यों रहती है सुर्खियों में PakistanDay HurriyatConference MEAIndia
Read more »
सपना चौधरी लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, कांग्रेस में शामिल होने की लगी अटकलें– News18 हिंदीसपना चौधरी (Sapna Choudhary) लोकसभा चुनावा 2019 (Lok Sabha Election 2019) में उम्मीदवार के तौर पर उतर सकती हैं.
Read more »
सैम पित्रोदा और रामगोपाल यादव के बयानों पर भड़के विज ने कांग्रेस को बताया एंटी इंडिया– News18 हिंदीकांग्रेस के सैम पित्रोदा के पुलवामा हमले और पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा यह सैम पित्रोदा नहीं कांग्रेस की संस्कृति बोल रही है. कांग्रेस की संस्कृति हमेशा एंटी इंडिया व प्रो पाकिस्तान रही है. आतंक की लड़ाई में भी यह पाकिस्तान का हौसला बढ़ाना चाहते हैं. विज ने कहा ऐसे लोगो को हिंदुस्तान की जनता उखाड़ कर हिन्द महासागर में फेंक देगी.
Read more »
Loksabha Elections 2019: कांग्रेस की सातवीं लिस्ट जारी, राज बब्बर और इमरान प्रतापगढ़ी को मिला टिकट– News18 हिंदीदेर रात कांग्रेस की ओर से जारी इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ की 4, जम्मू-कश्मीर की 3, ओडिशा की 2, तमिलनाडु की 8, त्रिपुरा की 2, महाराष्ट्र की 5, तेलंगाना की एक, उत्तर प्रदेश की 9 और पुडुचेरी की एक सीट पर प्रत्याशियों का नाम जारी किया गया है.
Read more »
गौतम गंभीर की राजनीति में एंट्री को लेकर लोगों की अलग-अलग रायदिल्ली के युवक अपूर्व भटनागर का कहना है कि गौतम गंभीर को राजनीति में नहीं आना चाहिये था, क्योंकि उनका क्रिकेट करियर बहुत साफ़ और सफ़ेद रहा है, पर राजनीति के बारे में तो सबको पता है कि यहां कोई रास्ता सीधा नहीं जाता.
Read more »
2019 में भी 'पुराने पत्तों' के सहारे 'नया गेम' खेल रही है राहुल की कांग्रेसदेश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कहलाने वाली कांग्रेस राहुल युग में भी पुराने चेहरों पर ही ज्यादा दांव लगाती नजर आ रही है
Read more »
