सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके चचेरे देवर द्वारा शारीरिक शोषण और मुआवजा राशि हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद देवर और उसकी दो पत्नियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
संवाद सूत्र, मकेर । मकेर थाना क्षेत्र के चकिया गांव में पति की सड़क दुर्घटना में मौत से टूट चुकी एक महिला के साथ उसके चचेरे देवर द्वारा लगातार शारीरिक शोषण और मुआवजा राशि हड़प लेने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पूरा प्रकरण मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, छपरा के न्यायालय में परिवाद दायर कर बताया, जिसके आधार पर मकेर थाना में चचेरे देवर सहित उसकी दो पत्नियों को नामजद कर प्राथमिकी की गई है। पति की दो साल पहले मौत पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, लगभग दो वर्ष पूर्व सड़क हादसे में उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद वह मानसिक रूप से टूट चुकी थी। इस दौरान उसका चचेरा देवर और उसकी दोनों पत्नियां सांत्वना देने के बहाने उसके संपर्क में आने लगे। आरोप है कि देवर ने परिवहन विभाग से मिलने वाली अनुदान राशि दिलाने का भरोसा देकर पीड़िता का विश्वास जीता और इसी बहाने उसे शारीरिक रूप से शोषित करना शुरू कर दिया। मुआवजा दिलाने के नाम पर शोषण परिवाद में कहा गया है कि देवर ने मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया के नाम पर पीड़िता को बार–बार बुलाया और करीब एक वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा। इसी बीच जब परिवहन विभाग से चार लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत हुई तो पीड़िता को बैंक ले जाकर नौ किस्तों में पूरा पैसा निकलवाया और अपने पास रख लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि राशि हड़पने के बाद देवर और उसकी दो पत्नियों का व्यवहार बदल गया तथा उसने उससे दूरी बना ली। महिला द्वारा न्यायालय में गुहार लगाने के बाद मकेर थाना पुलिस ने देवर और उसकी दोनों पत्नियों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है और पीड़िता के बयान, बैंक लेनदेन तथा अन्य साक्ष्यों की पुष्टि की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोप गंभीर हैं और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले के सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।.
संवाद सूत्र, मकेर । मकेर थाना क्षेत्र के चकिया गांव में पति की सड़क दुर्घटना में मौत से टूट चुकी एक महिला के साथ उसके चचेरे देवर द्वारा लगातार शारीरिक शोषण और मुआवजा राशि हड़प लेने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पूरा प्रकरण मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, छपरा के न्यायालय में परिवाद दायर कर बताया, जिसके आधार पर मकेर थाना में चचेरे देवर सहित उसकी दो पत्नियों को नामजद कर प्राथमिकी की गई है। पति की दो साल पहले मौत पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, लगभग दो वर्ष पूर्व सड़क हादसे में उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद वह मानसिक रूप से टूट चुकी थी। इस दौरान उसका चचेरा देवर और उसकी दोनों पत्नियां सांत्वना देने के बहाने उसके संपर्क में आने लगे। आरोप है कि देवर ने परिवहन विभाग से मिलने वाली अनुदान राशि दिलाने का भरोसा देकर पीड़िता का विश्वास जीता और इसी बहाने उसे शारीरिक रूप से शोषित करना शुरू कर दिया। मुआवजा दिलाने के नाम पर शोषण परिवाद में कहा गया है कि देवर ने मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया के नाम पर पीड़िता को बार–बार बुलाया और करीब एक वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा। इसी बीच जब परिवहन विभाग से चार लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत हुई तो पीड़िता को बैंक ले जाकर नौ किस्तों में पूरा पैसा निकलवाया और अपने पास रख लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि राशि हड़पने के बाद देवर और उसकी दो पत्नियों का व्यवहार बदल गया तथा उसने उससे दूरी बना ली। महिला द्वारा न्यायालय में गुहार लगाने के बाद मकेर थाना पुलिस ने देवर और उसकी दोनों पत्नियों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है और पीड़िता के बयान, बैंक लेनदेन तथा अन्य साक्ष्यों की पुष्टि की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोप गंभीर हैं और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले के सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
शारीरिक शोषण मुआवजा घोटाला देवर एफआईआर महिला
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी, दूसरी शादी कर घर से निकाला; 5 लोगों पर FIR दर्जबेतिया के इनरवा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के अवैध संबंध का विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया गया। पति ने दूसरी शादी भी कर ली। पीड़िता राधिका देवी ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें पति और ससुराल वालों पर दहेज मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही...
Read more »
सबरीमाला सोना चोरी केस: IPS अफसर पर आरोप लगाने वाले यूट्यूबर के खिलाफ FIR दर्जसबरीमाला मंदिर में सोना चोरी के विवाद को सोशल मीडिया के 'फर्जी आरोपों' ने उग्र कर दिया है. ADGP एस श्रीजीत पर गंभीर इल्ज़ाम लगाने वाले यूट्यूबर के एम शाहजहां पर अब तिरुवनंतपुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले में SIT पहले से कई गिरफ्तारियां कर चुकी है.
Read more »
मेडिकल कॉलेज से निजी अस्पताल तक मरीजों को पहुंचाने का पर्दाफाश: एंबुलेंस चालक और अल्फा हॉस्पिटल पर FIRमेरठ मेडिकल कॉलेज से एक मरीज को एंबुलेंस चालक द्वारा कम खर्चे पर निजी अस्पताल में इलाज के नाम पर मरीज ले गया ओर उसका भारी भरकम बिल बनाने के बाद जब मेरठ कमिश्नर से शिकायत की गई। कमिश्नर ने पूरे मामले पर गोपनीय जांच करवाने के बाद निजी अस्पताल ओर एंबुलेंस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा...
Read more »
SIR में लापरवाही पर 21 BLO के खिलाफ एक्शन, गाजियाबाद प्रशासन ने दर्ज कराई FIRगाजियाबाद प्रशासन ने एसआईआर को लेकर सख्त रुख अपना लिया है. निर्वाचन प्रभारी की तहरीर पर एसआईआर के काम में लापरवाही बरतने के आरोप में 21 बीएलओ के खिलाफ केस दर्ज हुआ है.
Read more »
Bijnor News: 50 फीसदी गणना प्रपत्र ऑनलाइन न कराने वाले बीएलओ पर होगी FIRजिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने बिजनौर के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और 50 से कम गणना प्रपत्र ऑनलाइन करने वाले बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर प्रपत्र जमा कराने और ऑनलाइन करने को कहा। मतदाता सूची में नाम देखने के लिए वेबसाइट भी बताई...
Read more »
LUCC Scam: एलयूसीसी घोटाले में CBI का एक्शन, 46 लोगों पर FIR, एक्टर श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ आरोपीLucc fraud Case: छोटी-छोटी जमा योजनाओं के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाली लोनी अर्बन मल्टी क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी यानी एलयूसीसी और उसके 46 कारिंदों के खिलाफ सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है
Read more »
