LUCC Scam: एलयूसीसी घोटाले में CBI का एक्शन, 46 लोगों पर FIR, एक्टर श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ आरोपी

Uttarakhand News News

LUCC Scam: एलयूसीसी घोटाले में CBI का एक्शन, 46 लोगों पर FIR, एक्टर श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ आरोपी
Cbi Files FirCbiLucc Scam
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 130 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 97%
  • Publisher: 63%

Lucc fraud Case: छोटी-छोटी जमा योजनाओं के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाली लोनी अर्बन मल्टी क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी यानी एलयूसीसी और उसके 46 कारिंदों के खिलाफ सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है

Uttarakhand: उत्तराखंड के हजारों निवेशकों की गाढी कमाई डकारने वाली द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को ऑपरेटिव सोसाइटी के खिलाफ सीबीईआई गुरुवार को केस दर्ज कर लिया. इसमें फिल्मी सितारों समेत 46 लोग नामजद किए गए हैं.

FIR कंपनी के ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपडे और आलोक नाथ भी आरोपी बनाए गए है. उत्तराखंड हाईकोर्ट की ओर से पिछले दिनों दिए गए आदेश के बाद सीबीआई की देहरादून शाखा ने सोसाइटी के संचालकों, अधिकारियों और एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज किया. इससे पहले राज्य पुलिस इस प्रकरण में कुल 18 प्राथमिकियां दर्ज कर चुकी है, जिनमें से 10 में चार्जशीट स्पेशल बड्स एक्ट कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है. ये चर्चित घोटाला काफी सुर्खियों में बना हुआ है। घोटाले के बाद से निवेशक सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। 800 करोड़ से ज्यादा का गोलमाल का अनुमान उत्तराखंड में हुए इस घोटाले में करीब 800 करोड़ से ज्यादा का गोलमाल होने का अनुमान है. यह मामला करोड़ो रुपये की धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और बैनिंग ऑफ अनरेगलेटेड डिपॉजिट स्कीम्स एक्स के तहत दर्ज किया गया है. सीबीआई की FIR में मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल के अलावा गिरीश चंद्र बिष्ट, उर्मिला बिष्ट जैसे स्थानीय एजेंटों के साथ ब्रांड एम्बेस्डर के तौर पर एक्टर श्रेयस तलपड़े और आलोकनाथ के नाम शामिल हैं. जल्दी ही सीबीआई आरोपियों की धरपकड़ और संपत्तियों की कुर्की के लिए छापेमारी शुरू कर सकती है. गौरतलब हो कि इस घोटाले में कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेश के कई शहरों में पीड़ितों ने आंदोलन और प्रर्दशन किए थे. पहले भी 18 FIR LUCC कंपनी ने उत्तराखंड में साल 2019 में काम शुरू किया था. एक के बाद एक राज्य में 35 शाखाएं खोली थी. लोगों से उनकी छोटी-छोटी बचत का पैसा लिया गया और उन्हें अच्छे ब्याज का लालच दिया गया. कार्यालयों में कई एजेंट भी रखे गए थे. राज्य पुलिस भी मामले में पहले भी 18 FIR दर्ज कर चुकी है. 10 में चार्जशीट स्पेशल बर्ड्स एक्ट कोर्ट में दाखिल की जा चुकी हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी सीबीआई जांच के आदेश दिए थे. उत्तराखंड के चार लोकसभा सांसद भी गृहमंत्री से सीबीआई जांच के लिए मिले थे. LUCC ने प्रदेश में 100 करोड रुपये की ठगी की है. परेशान लोगों ने लगाई थी प्रशासन से गुहार लोगों की गाड़ी करोड़ो की कमाई इकट्ठा होने के बाद एकाएक कंपनी के ऑफिस बंद होने लगे. लोगों ने एजेंटों से इसके बारे में जाना तो उनको भी कुछ पता नहीं था. परेशान लोगों ने पुलिस से गुहार लगाई. पहली प्राथमिकी कोटद्वार कोतवाली में यहां की निवासी महिला तृप्ति नेगी की शिकायत पर पिछले एक जून को दर्ज की गई. इसके बाद प्रदेश के कई जिलों में एक के बाद एक कई शिकायतें आईं. जिन पर पुलिस ने कुल 18 प्राथमिकियां दर्ज कीं थी. इन थानों से चार्जशीट पीड़ित लोगों की शिकायतों के आधार पर देवप्रयाग, घनसाली, कोटद्वार, ऋषिकेश, देहरादून के पटेलनगर, पौड़ी, श्रीनगर,उत्तरकाशी, चंबा, नई टिहरी थाने में साल 2024-25 के बीच 10 FIR दर्ज हुई थीं. इन सभी की ओर से आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं उत्तराखंड पुलिस की विभिन्न प्राथमिकियों की जांच में सामने आया था। जिन लोगों से ठगी हुई वे सभी छोटी आय के लोग हैं। इनमें से ज्यादातर दिहाड़ी करने वाली महिलाएं और गृहणियां शामिल हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Cbi Files Fir Cbi Lucc Scam Uttarakhand Lucc Scam Dehradun News In Hindi Latest Dehradun News In Hindi Dehradun Hindi Samachar Lucc Fraud Case एलयूसीसी घोटाला एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर उत्तराखंड घोटाला उत्तराखंड चिटफंड घोटाला

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सबरीमाला सोना चोरी केस: IPS अफसर पर आरोप लगाने वाले यूट्यूबर के खिलाफ FIR दर्जसबरीमाला सोना चोरी केस: IPS अफसर पर आरोप लगाने वाले यूट्यूबर के खिलाफ FIR दर्जसबरीमाला मंदिर में सोना चोरी के विवाद को सोशल मीडिया के 'फर्जी आरोपों' ने उग्र कर दिया है. ADGP एस श्रीजीत पर गंभीर इल्ज़ाम लगाने वाले यूट्यूबर के एम शाहजहां पर अब तिरुवनंतपुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले में SIT पहले से कई गिरफ्तारियां कर चुकी है.
Read more »

Partha Chattopadhyay: লোকটা আমি অতটা খারাপ নই! বিশ্বাস করো, আমি চুরি করিনি..., অসুস্থ কুণালকে ফোনে পার্থ চট্টোপাধ্যায়...Partha Chattopadhyay: লোকটা আমি অতটা খারাপ নই! বিশ্বাস করো, আমি চুরি করিনি..., অসুস্থ কুণালকে ফোনে পার্থ চট্টোপাধ্যায়...Partha Chattopadhyay called Kunal Ghosh today at hospital where Kunal is admitted with leg injury and said that he is really innocent in ssc recruitment scam but nobody beleives him
Read more »

LPG Pipeline Scam: जांच में बढ़ सकती है मुआवजा घोटाले की रकम, CBI आरोपी अधिकारियों को जल्द करेगी तलबLPG Pipeline Scam: जांच में बढ़ सकती है मुआवजा घोटाले की रकम, CBI आरोपी अधिकारियों को जल्द करेगी तलबएलपीजी पाइपलाइन परियोजना में मुआवजा घोटाले की जांच में सीबीआई ने तेल कंपनी के अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। कई दस्तावेज बरामद हुए हैं और सात अन्य जिलों में जांच बढ़ने से घोटाले की राशि बढ़ सकती है। सीबीआई जल्द ही आरोपित अधिकारियों से पूछताछ करेगी और उनकी संपत्तियों की जांच करेगी। अधिकारियों पर गैर-लाभार्थियों को मुआवजा देने का आरोप...
Read more »

US-India Relation: भारत की जांच एजेंसी सीबीआई को अमेरिका ने बोला थैंक्यू, जानें आखिर ऐसा क्योंUS-India Relation: भारत की जांच एजेंसी सीबीआई को अमेरिका ने बोला थैंक्यू, जानें आखिर ऐसा क्योंUS-India Relation: भारत की जांच एजेंसी सीबीआई को अमेरिका ने बोला थैंक्यू, जानें आखिर ऐसा क्यों US Praised CBI and said Thank You know why amid US-India Relation देश
Read more »

SIR में लापरवाही पर 21 BLO के खिलाफ एक्शन, गाजियाबाद प्रशासन ने दर्ज कराई FIRSIR में लापरवाही पर 21 BLO के खिलाफ एक्शन, गाजियाबाद प्रशासन ने दर्ज कराई FIRगाजियाबाद प्रशासन ने एसआईआर को लेकर सख्त रुख अपना लिया है. निर्वाचन प्रभारी की तहरीर पर एसआईआर के काम में लापरवाही बरतने के आरोप में 21 बीएलओ के खिलाफ केस दर्ज हुआ है.
Read more »

Bijnor News: 50 फीसदी गणना प्रपत्र ऑनलाइन न कराने वाले बीएलओ पर होगी FIRBijnor News: 50 फीसदी गणना प्रपत्र ऑनलाइन न कराने वाले बीएलओ पर होगी FIRजिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने बिजनौर के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और 50 से कम गणना प्रपत्र ऑनलाइन करने वाले बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर प्रपत्र जमा कराने और ऑनलाइन करने को कहा। मतदाता सूची में नाम देखने के लिए वेबसाइट भी बताई...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:53:47