एलपीजी पाइपलाइन परियोजना में मुआवजा घोटाले की जांच में सीबीआई ने तेल कंपनी के अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। कई दस्तावेज बरामद हुए हैं और सात अन्य जिलों में जांच बढ़ने से घोटाले की राशि बढ़ सकती है। सीबीआई जल्द ही आरोपित अधिकारियों से पूछताछ करेगी और उनकी संपत्तियों की जांच करेगी। अधिकारियों पर गैर-लाभार्थियों को मुआवजा देने का आरोप...
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सीबीआइ ने एलपीजी पाइपलाइन परियोजना में मुआवजे के नाम पर की गई धांधली के मामले में तेल कंपनी के आरोपित अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान संपत्ति के कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं। मामले की जांच सात अन्य जिलों में बढ़ने के साथ ही घोटाले की धनराशि में भी बढ़ोतरी हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआइ आरोपित अधिकारियों को जल्द तलब कर उनसे पूछताछ करेगी। उनकी संपत्तियों भी जांच के घेरे में होंगी। लखनऊ, गाजीपुर, जालौन, जौनपुर, देवरिया, गोरखपुर व झांसी में भी जांच शुरू हाे सकती है। सीबीआइ लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने कांडला-गोरखपुर एलपीजी पाइपलाइन परियोजना में भूमि अधिग्रहण व अन्य कार्यां के लिए मुआवजे की राशि में 6.
50 करोड़ रुपये की धांधली के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सीबीआइ ने मंगलवार को लखनऊ, प्रयागराज व नोएडा स्थित आरोपित अधिकारियों के आवासों पर छापेमारी भी की थी, जिसमें संपत्तियों के कई दस्तावेज बरामद हुए थे। परियोजना में प्रयागराज व भदोही में 6.12 करोड़ रुपये की धांधली के अलावा अन्य नौ जिलों में भी गड़बड़ी पकड़ी जा चुकी है। इनमें रायबरेली में 24.72 लाख रुपये, प्रतापगढ़ में 51 हजार रुपये, आजमगढ़ में 54 हजार रुपये, कानपुर नगर में 2.37 लाख रुपये, कानपुर देहात में 3.74 लाख रुपये, उन्नाव में 1.74 लाख रुपये व ललितपुर में 5.51 लाख रुपये की धांधली पकड़ी गई थी। मऊ व वाराणसी में भी गड़बड़ी पकड़ी गई थी। सूत्रों का कहना है कि अन्य जिलों में भी भूमि सर्वेक्षण, स्वामित्व की पुष्टि करने, फसल व निर्माण के नुकसान का आंकलन करने व मुआवजे की घोषणा की प्रक्रिया में अनियमितता की आशंका है। अधिकारियों की मिलीभगत से गैर-लाभार्थियों के बैंक खाताें में मुआवजे की ट्रांसफर कर हड़पी गई। सूत्रों के अनुसार सेवानिवृत्त एडीएम रामकेश यादव काे परियोजना में निर्णायक अधिकारी बनाया गया था, जिन्हें गड़बड़ी की शिकायत की थी। शुरुआती जांच में सामने आया था कि धांधली में प्रमुख भूमिका आइओसीएल के मुख्य प्रबंधक गौरव सिंह की सामने आई थी। गौरव सिंह ने अपने भाई आशीष सिंह तथा करीबी अभिषेक पांडे व विशाल द्विवेदी को परियोजना में राजस्व अधिकारी बनवाया था। मामले में आइओसीएल के तत्कालीन जीएम फैसल हसन के अलावा गौरव सिंह, प्रबंधक सुनील कुमार अहिरवार, अभियंता विनित सिंह व सूर्य प्रताप सिंह समेत आठ आरोपितों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज है। परियोजना के लिए तेल कंपनी आइओसीएल, बीपीसीएल व एचपीसीएम के संयुक्त उपक्रम आइएचबी लिमिटेड का गठन किया गया था।
CBI Raid Corruption Investigation IOCL Officials Compensation Fraud Uttar Pradesh Financial Irregularities Land Acquisition Scam Gaurav Singh IOCL IHBL Joint Venture Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
விதிகள் மாற்றம்: இனி e-KYC மற்றும் OTP இல்லாவிட்டால் சிலிண்டர் கிடைக்காது -முழுவிவரம்LPG Gas Cylinder Latest News: ஒவ்வொரு நுகர்வோருக்கும் சமையல் எரிவாயு சிலிண்டர் நிரப்புவதற்கு ஆதார் அடிப்படையிலான இ-கேஒய்சி மற்றும் ஓடிபி (OTP) முறை அவசியம்.
Read more »
राबड़ी की दलील पर CBI ने ऐसा क्या कहा? लोग ढूंढने लग गए ‘फॉरम शॉपिंग’ का मतलबराबड़ी देवी की दलील पर CBI ने कोर्ट रूम में ऐसा क्या कहा? लोग ढूंढने लग गए डिक्शनरी में ‘फॉरम शॉपिंग’ का मतलब
Read more »
IOC एलपीजी पाइपलाइन में 6.50 करोड़ का मुआवजा घोटाला: CBI की लखनऊ, प्रयागराज, नोएडा के पांच ठिकानों पर छापेमारीIOC LPG pipeline compensation Scam: आईओसी पाइपलाइन घोटाले में सीबीआई ने मंगलवार को पांच स्थानों पर छापा मारा। लखनऊ, प्रयागराज और नोएडा में जांच टीम ने कागजात खंगाले।
Read more »
कांडला-गोरखपुर LPG लाइन प्रॉजेक्ट में 11 जिलों में मुआवजा घोटाला, सीधे मंत्रालय से जुड़े तारlpg pipeline scam news: घोटाले को लेकर सीबीआई ने मंगलवार को लखनऊ, नोएडा और प्रयागराज के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान सीबीआई ने घोटाले से जुड़े अहम सबूत जुटाए हैं। सीबीआई ने FIR दर्ज की है, पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारी सहित कई नामजद लखनऊ, प्रयागराज और नोएडा में पांच ठिकानों पर सीबीआई ने मारा...
Read more »
IRCTC घोटाला: राबड़ी देवी की याचिका पर CBI को नोटिस, जज बदलने की थी मांगIRCTC Scam: आईआरसीटीसी घोटाला मामले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की याचिका पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज अहम सुनवाई हुई। राबड़ी देवी ने इस मामले की सुनवाई कर रहे जज को बदलने की मांग करते हुए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी।
Read more »
संदेशखाली केस: CBI की बड़ी कार्रवाई, ED टीम पर हमले का मास्टरमाइंड गिरफ्तारसंदेशखाली में ED की टीम पर हुए हमले के मुख्य आरोपी को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे पूरे हिंसक घटनाक्रम का केंद्रीय चेहरा बताया जा रहा था. अबुल हुसैन मोल्ला उर्फ दुरंतो की गिरफ्तारी ने एक साल पुराने इस हाई-प्रोफाइल मामले में नया मोड़ ला दिया है.
Read more »
