मेडिकल कॉलेज से निजी अस्पताल तक मरीजों को पहुंचाने का पर्दाफाश: एंबुलेंस चालक और अल्फा हॉस्पिटल पर FIR

Meerut News News

मेडिकल कॉलेज से निजी अस्पताल तक मरीजों को पहुंचाने का पर्दाफाश: एंबुलेंस चालक और अल्फा हॉस्पिटल पर FIR
मेरठ की खबरगाजियाबाद की खबरGhaziabad News
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 44 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 51%

मेरठ मेडिकल कॉलेज से एक मरीज को एंबुलेंस चालक द्वारा कम खर्चे पर निजी अस्पताल में इलाज के नाम पर मरीज ले गया ओर उसका भारी भरकम बिल बनाने के बाद जब मेरठ कमिश्नर से शिकायत की गई। कमिश्नर ने पूरे मामले पर गोपनीय जांच करवाने के बाद निजी अस्पताल ओर एंबुलेंस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा...

रामबाबू मित्तल, मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक लकवाग्रस्त मरीज को एंबुलेंस चालक ने लालच देकर निजी अस्पताल में बेच दिया। परिजनों को 20–25 हजार रुपये में बेहतर इलाज का लालच दिया गया, लेकिन इलाज का बिल 90 हजार रुपये से ऊपर पहुंचने पर पूरा खेल खुल गया। कमिश्नर, डीएम और सीएमओ से शिकायत के बाद हुई जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद अल्फा हॉस्पिटल मंगलपांडे नगर और एंबुलेंस चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।गाजियाबाद के हरद्वारी लाल 15 नवंबर को अपने लकवाग्रस्त बेटे मुकेश कुमार को मेरठ मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। यहां मरीज की हालत देखकर परिजन पहले ही परेशान थे, तभी 16 नवंबर को तुषार नाम का एक एंबुलेंस चालक उनसे मिला। उसने भरोसा दिलाया कि मेडिकल कॉलेज में इलाज धीमी गति से होगा, जबकि वह 20–25 हजार रुपये में बेहतर उपचार का इंतजाम निजी अस्पताल में करवा सकता है। परिजन उसकी बातों में आ गए और एंबुलेंस चालक की मदद से मुकेश को मंगलपांडे नगर स्थित अल्फा हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया।लेकिन इलाज शुरू होने के बाद अस्पताल ने परिजनों पर भारी-भरकम बिल थोप दिया। कुछ ही दिनों में खर्च 90 हजार रुपये पार कर गया, जबकि मरीज की हालत में विशेष सुधार भी नहीं दिखा। इससे घबराकर हरद्वारी लाल ने मेरठ कमिश्नर, डीएम और सीएमओ से शिकायत कर दी। मामला गंभीर देखते हुए डिप्टी सीएमओ को तत्काल जांच के लिए भेजा गया। जांच टीम ने अस्पताल पहुंचकर पाया कि मुकेश कुमार भर्ती है और उसका इलाज डॉ.

देवेंद्र सैनी, डॉ. राहुल गोयल और डॉ. अरुण कुमार सिंह की देखरेख में चल रहा है। अस्पताल के रजिस्टर में तुषार एंबुलेंस चालक का नाम और मोबाइल नंबर भी दर्ज मिला, जिससे मरीज को निजी अस्पताल तक लाने की पुष्टि हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने जांच टीम को खुद बताया कि मरीज पहले से गंभीर था, लेकिन रिपोर्ट में ‘अवैध रेफरल’ की साजिश साफ झलक रही थी। जांच के दौरान डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल का बकाया बिल माफ कराया और मरीज को दोबारा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पूरी जांच रिपोर्ट मेरठ कमिश्नर, डीएम, एसएसपी और सीएमओ को भेजी गई। इसी रिपोर्ट के आधार पर मेडिकल थाने में अल्फा हॉस्पिटल और एंबुलेंस चालक तुषार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।वहीं इस पूरे मामले पर जब NBT ऑनलाइन संवाददाता ने मेडिकल प्रिंसीपल Dr RC Gupta से बात की तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि मेडिकल परिसर में खड़ी सभी अवैध एंबुलेंस को परिसर से बाहर कर दिया गया था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

मेरठ की खबर गाजियाबाद की खबर Ghaziabad News Medical College New Ambulance News Alfa Hospital News अल्फा हॉस्पिटल की खबर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

प्रदूषण प्रोटेस्ट मामला: दिल्ली पुलिस ने माओवादी नारे लगाने के लिए FIR में नई धाराएं जोड़ीप्रदूषण प्रोटेस्ट मामला: दिल्ली पुलिस ने माओवादी नारे लगाने के लिए FIR में नई धाराएं जोड़ीरविवार को प्रदूषण के खिलाफ लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से माओवादी समर्थक के नारे भी लगे। साथ ही पुलिसकर्मियों पर मिर्ची स्प्रे भी फेंका। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के एक समूह के खिलाफ दर्ज एक प्राथमिकी में ‘राष्ट्रीय एकता के विरुद्ध अपमानजनक आरोप और दावे’ से संबंधित धाराएं लगाई...
Read more »

खासमहल में अवैध निर्माण पर बड़ीकार्रवाई: दो को नोटिस, गदड़ा में बोर्ड उखाड़ने पर होगी FIRखासमहल में अवैध निर्माण पर बड़ीकार्रवाई: दो को नोटिस, गदड़ा में बोर्ड उखाड़ने पर होगी FIRजमशेदपुर अंचल कार्यालय ने टाटा खासमहल की जमीन पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। दो मामलों में निर्माण कार्य रोका गया और नोटिस जारी किए गए। गदड़ा में सरकारी बोर्ड उखाड़ने वाले पर एफआईआर का आदेश दिया गया है। आवासीय लीज पर व्यावसायिक निर्माण पाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से भू-माफियाओं में हड़कंप...
Read more »

नरेश मीणा का आरोप: FIR झूठी, बीजेपी पर मिलीभगत का आरोप और तीसरे मोर्चे की संभावनानरेश मीणा का आरोप: FIR झूठी, बीजेपी पर मिलीभगत का आरोप और तीसरे मोर्चे की संभावनाविधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने डूंगरी बांध के विरोध में दिए गए भाषण पर दर्ज FIR को झूठा बताया है और बीजेपी पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने तीसरे मोर्चे की संभावना पर भी बात की है।
Read more »

सबरीमाला सोना चोरी केस: IPS अफसर पर आरोप लगाने वाले यूट्यूबर के खिलाफ FIR दर्जसबरीमाला सोना चोरी केस: IPS अफसर पर आरोप लगाने वाले यूट्यूबर के खिलाफ FIR दर्जसबरीमाला मंदिर में सोना चोरी के विवाद को सोशल मीडिया के 'फर्जी आरोपों' ने उग्र कर दिया है. ADGP एस श्रीजीत पर गंभीर इल्ज़ाम लगाने वाले यूट्यूबर के एम शाहजहां पर अब तिरुवनंतपुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले में SIT पहले से कई गिरफ्तारियां कर चुकी है.
Read more »

RTO-DTO में नंबर घोटाला, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट का ये फरमान हल्के में ना ले स्टाफ, अब होगी FIRRTO-DTO में नंबर घोटाला, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट का ये फरमान हल्के में ना ले स्टाफ, अब होगी FIRराजस्थान ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने व्हीकल नंबर अलॉटमेंट स्कैम में शामिल स्टाफ के खिलाफ सीधे FIR दर्ज करने का सख्त आदेश दिया है। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि जाली दस्तावेजों से पुराने वाहनों के 7-डिजिट नंबर रजिस्टर कर राज्य के खजाने को नुकसान पहुंचाया गया...
Read more »

Bihar: 'मुझे थप्पड़ मारा, गंदी गालियां दी...'; मजदूर सोनू निगम ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराई FIRBihar: 'मुझे थप्पड़ मारा, गंदी गालियां दी...'; मजदूर सोनू निगम ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराई FIRमधेपुरा में नाला निर्माण कार्य में लगे श्रमिक सोनू निगम ने राजद विधायक प्रो.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:20:37