Patna NEET Student Death Case: पटना के हॉस्टल में नीट छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी। इसी कड़ी में चित्रगुप्त नगर थाने की एसआई रीना कुमारी को सीबीआई दफ्तर तलब कर करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। मामले में कई अन्य पुलिस अधिकारियों से पूछताछ संभव...
पटना: स्पॉट विजिट करने के बाद CBI की टीम उन पुलिस अधिकारियों से पूछताछ शुरू कर दी है, जो NEET छात्रा की मौत मामले की जांच में शुरुआती दौर में इन्वॉल्व थे। इस मामले में पहला नंबर आया चित्रगुप्त नगर की एसआई रीना कुमारी का। नीट छात्रा मौत मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अब पुलिसिया कार्रवाई की परतों को उधेड़ना शुरू कर दिया है। सीबीआई की टीम ने पटना के चित्रगुप्त नगर थाने की सब-इंस्पेक्टर रीना कुमारी को अपने कार्यालय बुलाकर करीब तीन घंटे तक सघन पूछताछ की। ये कार्रवाई उस वक्त हुई है, जब मामले में शुरुआत से ही पटना पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। SI रीना कुमारी से CBI ने की पूछताछरीना कुमारी चित्रगुप्त नगर थाने में सेकंड एसएचओ के पद पर तैनात थीं। जब तत्कालीन थाना अध्यक्ष को निलंबित किया गया, तब केस के अनुसंधान की कमान रीना कुमारी ने ही संभाली थी। उन्होंने लंबे समय तक इस केस की फाइलें देखीं और साक्ष्यों को करीब से परखा था। सीबीआई ये जानना चाहती है कि घटना के दिन से लेकर जांच हैंडओवर करने तक कौन-कौन से महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए थे। चूंकि वो केस की हर बारीकी से वाकिफ थीं, इसलिए उनकी जानकारी सीबीआई के लिए इस केस की दिशा तय करने में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई उन अधिकारियों की सूची तैयार कर रही है, जिन्होंने केस की शुरुआती मॉनिटरिंग की थी। एसआई रीना कुमारी से हुई इस पूछताछ के बाद अब पटना पुलिस के कुछ अन्य अधिकारियों से पूछताछ संभव है। कौन हैं SI रीना कुमारी, CBI ने क्यों की पूछताछ पटना के जिस शंभू गर्ल्स हॉस्टल की NEET छात्रा की मौत हुई थी, वो चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में आता है चित्रगुप्त नगर की थाना इंचार्ज रोशनी कुमारी थीं, जिन्हें बाद में लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया थाना इंचार्ज रोशनी कुमारी के निलंबित होने के बाद जांच की जिम्मेदारी रीना कुमारी को सौंपी की गई थी चित्रगुप्त नगर थाना स्तर पर एसआई रीना कुमारी ही पूरे मामले पर एसआईटी से कोऑर्डिनेट करती रहीं थाने में रीना कुमारी नंबर दो की पोजिशन पर थीं, NEET छात्रा मामले की जांच में इनका भी इनवॉल्वमेंट था चित्रगुप्त नगर थाने की तत्कालीन इंचार्ज रोशनी कुमारी संस्पेंड हुईं तो रीना कुमारी ने जांच को संभाला था छात्रा मामले की जांच के दौरान वो चीजों को देख रही थीं, इसी वजह से सीबीआई ने पूछताछ की चित्रगुप्त नगर में जब नए थाना इंचार्ज की पोस्टिंग हुई तो रीना ने पूरे मामले को हैंडओवर किया था CBI इस बात की पड़ताल कर रही है कि केस की शुरुआती जांच में स्थानीय पुलिस से कहां चूक हुई SI रीना कुमारी से केस डायरी, मौके से मिले सबूतों और घटना के समय की परिस्थितियों पर सवाल-जवाब CBI जांच कर रही है कि क्या सबूतों के साथ कोई छेड़छाड़ हुई या किसी रसूखदार को बचाने की कोशिश की गई?सीबीआई खंगाल रही जांच रिकॉर्डनीट छात्रा मौत मामले में पहले पटना पुलिस और फिर एसआईटी ने भी माना था कि शुरुआती स्तर पर लापरवाही हुई थी। सीबीआई अब इसी बिंदु पर फोकस कर रही है कि क्या साक्ष्यों के साथ कोई छेड़छाड़ हुई या जानबूझकर जांच को भटकाने की कोशिश की गई। सीबीआई उन अधिकारियों से जवाब तलब कर रही है जो छात्रा की मौत के बाद शुरुआती रिपोर्ट तैयार की थी। अगर सीबीआई को किसी भी स्तर पर गड़बड़ी मिलती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा सकता है।बढ़ सकता है पूछताछ का दायरासीबीआई के सूत्रों के मुताबिक, ये तो बस शुरुआत है। आने वाले दिनों में कदमकुआं थाने की एसआई कोमल कुमारी, राघवेंद्र कुमार और विपुल कुमार जैसे पुलिसकर्मियों को भी अलग-अलग शिफ्ट में पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। सीबीआई की अलग-अलग टीमें इन सभी के बयानों का मिलान करेंगी ताकि छात्रा की संदिग्ध मौत के पीछे का असली सच और पुलिस की कार्यप्रणाली में रही कमियों को उजागर किया जा सके। इस पूछताछ ने पटना पुलिस महकमे में बेचैनी बढ़ा दी है।.
पटना: स्पॉट विजिट करने के बाद CBI की टीम उन पुलिस अधिकारियों से पूछताछ शुरू कर दी है, जो NEET छात्रा की मौत मामले की जांच में शुरुआती दौर में इन्वॉल्व थे। इस मामले में पहला नंबर आया चित्रगुप्त नगर की एसआई रीना कुमारी का। नीट छात्रा मौत मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अब पुलिसिया कार्रवाई की परतों को उधेड़ना शुरू कर दिया है। सीबीआई की टीम ने पटना के चित्रगुप्त नगर थाने की सब-इंस्पेक्टर रीना कुमारी को अपने कार्यालय बुलाकर करीब तीन घंटे तक सघन पूछताछ की। ये कार्रवाई उस वक्त हुई है, जब मामले में शुरुआत से ही पटना पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। SI रीना कुमारी से CBI ने की पूछताछरीना कुमारी चित्रगुप्त नगर थाने में सेकंड एसएचओ के पद पर तैनात थीं। जब तत्कालीन थाना अध्यक्ष को निलंबित किया गया, तब केस के अनुसंधान की कमान रीना कुमारी ने ही संभाली थी। उन्होंने लंबे समय तक इस केस की फाइलें देखीं और साक्ष्यों को करीब से परखा था। सीबीआई ये जानना चाहती है कि घटना के दिन से लेकर जांच हैंडओवर करने तक कौन-कौन से महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए थे। चूंकि वो केस की हर बारीकी से वाकिफ थीं, इसलिए उनकी जानकारी सीबीआई के लिए इस केस की दिशा तय करने में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई उन अधिकारियों की सूची तैयार कर रही है, जिन्होंने केस की शुरुआती मॉनिटरिंग की थी। एसआई रीना कुमारी से हुई इस पूछताछ के बाद अब पटना पुलिस के कुछ अन्य अधिकारियों से पूछताछ संभव है। कौन हैं SI रीना कुमारी, CBI ने क्यों की पूछताछ पटना के जिस शंभू गर्ल्स हॉस्टल की NEET छात्रा की मौत हुई थी, वो चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में आता है चित्रगुप्त नगर की थाना इंचार्ज रोशनी कुमारी थीं, जिन्हें बाद में लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया थाना इंचार्ज रोशनी कुमारी के निलंबित होने के बाद जांच की जिम्मेदारी रीना कुमारी को सौंपी की गई थी चित्रगुप्त नगर थाना स्तर पर एसआई रीना कुमारी ही पूरे मामले पर एसआईटी से कोऑर्डिनेट करती रहीं थाने में रीना कुमारी नंबर दो की पोजिशन पर थीं, NEET छात्रा मामले की जांच में इनका भी इनवॉल्वमेंट था चित्रगुप्त नगर थाने की तत्कालीन इंचार्ज रोशनी कुमारी संस्पेंड हुईं तो रीना कुमारी ने जांच को संभाला था छात्रा मामले की जांच के दौरान वो चीजों को देख रही थीं, इसी वजह से सीबीआई ने पूछताछ की चित्रगुप्त नगर में जब नए थाना इंचार्ज की पोस्टिंग हुई तो रीना ने पूरे मामले को हैंडओवर किया था CBI इस बात की पड़ताल कर रही है कि केस की शुरुआती जांच में स्थानीय पुलिस से कहां चूक हुई SI रीना कुमारी से केस डायरी, मौके से मिले सबूतों और घटना के समय की परिस्थितियों पर सवाल-जवाब CBI जांच कर रही है कि क्या सबूतों के साथ कोई छेड़छाड़ हुई या किसी रसूखदार को बचाने की कोशिश की गई?सीबीआई खंगाल रही जांच रिकॉर्डनीट छात्रा मौत मामले में पहले पटना पुलिस और फिर एसआईटी ने भी माना था कि शुरुआती स्तर पर लापरवाही हुई थी। सीबीआई अब इसी बिंदु पर फोकस कर रही है कि क्या साक्ष्यों के साथ कोई छेड़छाड़ हुई या जानबूझकर जांच को भटकाने की कोशिश की गई। सीबीआई उन अधिकारियों से जवाब तलब कर रही है जो छात्रा की मौत के बाद शुरुआती रिपोर्ट तैयार की थी। अगर सीबीआई को किसी भी स्तर पर गड़बड़ी मिलती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा सकता है।बढ़ सकता है पूछताछ का दायरासीबीआई के सूत्रों के मुताबिक, ये तो बस शुरुआत है। आने वाले दिनों में कदमकुआं थाने की एसआई कोमल कुमारी, राघवेंद्र कुमार और विपुल कुमार जैसे पुलिसकर्मियों को भी अलग-अलग शिफ्ट में पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। सीबीआई की अलग-अलग टीमें इन सभी के बयानों का मिलान करेंगी ताकि छात्रा की संदिग्ध मौत के पीछे का असली सच और पुलिस की कार्यप्रणाली में रही कमियों को उजागर किया जा सके। इस पूछताछ ने पटना पुलिस महकमे में बेचैनी बढ़ा दी है।
Patna Neet Student Death Case Who Is Si Reena Kumari Patna Neet Student Death Case Cbi Patna Cbi Neet Student रीना कुमारी कौन हैं? पटना Neet छात्रा मौत मामले में सीबीआई की जांच पटना सीबीआई Neet मामले की जांच पटना में नीट छात्रा मौत मामला क्या है पटना में नीट छात्रा की मौत कैसे हुई
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI टीम पहुंची जहानाबाद, परिजनों से साढ़े 3 घंटे की पूछताछसीबीआई की 20 सदस्यीय टीम ने जहानाबाद के रतनी फरीदपुर गांव में नीट छात्रा की मौत की जांच की। टीम ने साढ़े तीन घंटे तक परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की, बयान दर्ज किए और किताबें, चाकू जैसे कुछ सामान जब्त किए। अधिकारियों ने निष्पक्ष और त्वरित जांच का आश्वासन दिया, जबकि परिजनों ने पहले स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता पर चिंता...
Read more »
बिहार: NEET छात्रा डेथ केस में CBI जांच तेज, पीड़िता के गांव में 3 घंटे तक हुई छानबीनपटना में NEET कैंडिडेट की मौत मामले में CBI ने जांच तेज कर दी है. जांच एजेंसी जहानाबाद स्थित छात्रा के गांव पहुंची और परिवार से पूछताछ की है. करीब तीन घंटे तक घर की तलाशी ली गई. इससे पहले एक प्राइवेट हॉस्टल में भी जांच की जा चुकी है.
Read more »
Neet Student Death Case: सीबीआई टीम पहुंची जहानाबाद, भाई का मोबाइल और छात्रा का सामान जब्तNeet student death case- पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रह रही की नीट छात्रा की मौत मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। सीबीआई की टीम छात्रा के गांव पहुंचकर परिवार के कई सदस्यों से जानकारी हासिल की और छात्रा का कुछ सामान भी अपने साथ ले गई।
Read more »
पटना NEET छात्रा मौत मामला: परिजनों को CBI पर भरोसा, बोले- सच्चाई आएगी सामनेनीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में जहानाबाद में सीबीआई टीम ने परिवार से गहन पूछताछ की। गांव से सीबीआई के लौटने के बाद परिजनों ने जांच पर पूरा भरोसा जताया है। सीबीआई ने कई अहम बिंदुओं पर जानकारी ली, जिससे उन्हें निष्पक्ष जांच और न्याय मिलने की उम्मीद है। परिवार को विश्वास है कि सच्चाई सामने आएगी और दोषियों को सजा...
Read more »
NEET छात्रा मौत मामला: CBI जांच शुरू, बिहार में चिंता बरकरारपटना में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में CBI जांच शुरू हो गई है। बिहार स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना के एसएसपी को रिपोर्ट मांगी है। छात्रा जहानाबाद जिले की रहने वाली थी और हॉस्टल में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद, चोटों के निशान गंभीर आपराधिक कृत्य की ओर इशारा करते हैं। आयोग ने मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को निर्धारित की है। CBI की 20 सदस्यीय टीम ने छात्रा के गांव पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने घटना की सच्चाई उजागर करने की मांग की है, जबकि प्रशासन निष्पक्ष जांच का आश्वासन दे रहा है।
Read more »
NEET और JEE की तैयारी अब गांवों मेंः बिहार के 534 प्रखंडों में बनेंगे मॉडल स्कूलModel schools in every block of Bihar- बिहार के सभी 534 प्रखंडों में एक-एक मॉडल स्कूल खोलने का फैसला लिया है। इस मॉडल स्कूल में नामांकन के लिए 11 मार्च को परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए आवेदन देने की तिथि भी बढ़ दी गई है। इन स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं अपने गांव-प्रखंड में ही नीट और जेईई समेत अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर...
Read more »
