पटना में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में CBI जांच शुरू हो गई है। बिहार स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना के एसएसपी को रिपोर्ट मांगी है। छात्रा जहानाबाद जिले की रहने वाली थी और हॉस्टल में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद, चोटों के निशान गंभीर आपराधिक कृत्य की ओर इशारा करते हैं। आयोग ने मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को निर्धारित की है। CBI की 20 सदस्यीय टीम ने छात्रा के गांव पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने घटना की सच्चाई उजागर करने की मांग की है, जबकि प्रशासन निष्पक्ष जांच का आश्वासन दे रहा है।
" NEET Student Death Case: पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने राज्यभर में चिंता बढ़ा दी है. इस मामले में बिहार स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने स्वतः संज्ञान लेते हुए इसे 'अत्यंत गंभीर' माना है.
मुजफ्फरपुर के मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग ने पटना के एसएसपी को नोटिस जारी कर 8 हफ्ते में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. मृत छात्रा जहानाबाद जिले की रहने वाली थी और कंकड़बाग के मुन्नाचक स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी.Advertisment पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बढ़ी आशंका पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. अधिवक्ता का कहना है कि छात्रा के शरीर पर मिले चोटों के निशान और अन्य परिस्थितियां किसी गंभीर आपराधिक कृत्य की ओर संकेत करती हैं. याचिका में अवकाशप्राप्त न्यायाधीश की निगरानी में निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है. आयोग ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी पटना को तलब किया है. मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को निर्धारित की गई है. जांच अब CBI के हाथ में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी Central Bureau of Investigation को सौंपी गई है. रविवार को सीबीआई की 20 सदस्यीय टीम, आईजी के नेतृत्व में, छात्रा के गांव पहुंची. सुबह करीब 8:40 बजे पहुंची टीम ने दोपहर 12:10 बजे तक परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की. घर में मौजूद माता-पिता, दादी, भाई, भाभी और फुआ सभी से अलग कमरों में बयान दर्ज किए गए. टीम अपने साथ लैपटॉप और प्रिंटर भी लेकर आई थी, जिससे पूछताछ के दौरान ही दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की जा सके. कई सवालों के जवाब बाकी छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, क्या इसमें किसी तरह की साजिश या दबाव शामिल था इन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. स्थानीय स्तर पर पहले से चल रही जांच के साथ अब केंद्रीय एजेंसी की एंट्री से मामले में तेजी आने की उम्मीद है. परिजनों का आरोप है कि घटना की सच्चाई अभी सामने नहीं आई है. वहीं प्रशासन का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. न्याय की प्रतीक्षा यह मामला केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि छात्रावासों में सुरक्षा, पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी सवाल खड़े करता है. मानवाधिकार आयोग की सक्रियता और सीबीआई की जांच से उम्मीद की जा रही है कि सच्चाई जल्द सामने आएगी और जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई होगी. यह भी पढ़ें - ओपेनएआई ने बंद किया जीपीटी-4o मॉडल, दुनिया भर में यूजर्स कर रहे विरोध"
NEET छात्रा की मौत CBI जांच पटना बिहार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NEET में 800 में -12 नंबर, फिर भी टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज में मिल रहा एडमिशनNEET PG Cut off Low Score: सरकारी मेडिकल कॉलेज में अब -12 और -8 नंबर वाले उम्मीदवारों को भी पोस्टग्रेजुएट सीटें मिल रही हैं। हाई-रिस्क क्लिनिकल स्पेशलिटिज और कोर क्लिनिकल मेडिकल ब्रांच में लॉ स्कोरर को सीटें मिलना चिंता का विषय है।
Read more »
NEET छात्रा मौत मामला: शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची CBI, शुरू की जांच6 जनवरी 2026 को छात्रा अपने कमरे में अचेत अवस्था में पाई गई थी. उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह वेंटिलेटर पर रही. 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई. अस्पताल की शुरुआती रिपोर्ट में अधिक मात्रा में नींद की गोलियां और टाइफाइड को मौत का कारण बताया गया था.
Read more »
पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI टीम पहुंची जहानाबाद, परिजनों से साढ़े 3 घंटे की पूछताछसीबीआई की 20 सदस्यीय टीम ने जहानाबाद के रतनी फरीदपुर गांव में नीट छात्रा की मौत की जांच की। टीम ने साढ़े तीन घंटे तक परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की, बयान दर्ज किए और किताबें, चाकू जैसे कुछ सामान जब्त किए। अधिकारियों ने निष्पक्ष और त्वरित जांच का आश्वासन दिया, जबकि परिजनों ने पहले स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता पर चिंता...
Read more »
बिहार: NEET छात्रा डेथ केस में CBI जांच तेज, पीड़िता के गांव में 3 घंटे तक हुई छानबीनपटना में NEET कैंडिडेट की मौत मामले में CBI ने जांच तेज कर दी है. जांच एजेंसी जहानाबाद स्थित छात्रा के गांव पहुंची और परिवार से पूछताछ की है. करीब तीन घंटे तक घर की तलाशी ली गई. इससे पहले एक प्राइवेट हॉस्टल में भी जांच की जा चुकी है.
Read more »
Neet Student Death Case: सीबीआई टीम पहुंची जहानाबाद, भाई का मोबाइल और छात्रा का सामान जब्तNeet student death case- पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रह रही की नीट छात्रा की मौत मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। सीबीआई की टीम छात्रा के गांव पहुंचकर परिवार के कई सदस्यों से जानकारी हासिल की और छात्रा का कुछ सामान भी अपने साथ ले गई।
Read more »
पटना NEET छात्रा मौत मामला: परिजनों को CBI पर भरोसा, बोले- सच्चाई आएगी सामनेनीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में जहानाबाद में सीबीआई टीम ने परिवार से गहन पूछताछ की। गांव से सीबीआई के लौटने के बाद परिजनों ने जांच पर पूरा भरोसा जताया है। सीबीआई ने कई अहम बिंदुओं पर जानकारी ली, जिससे उन्हें निष्पक्ष जांच और न्याय मिलने की उम्मीद है। परिवार को विश्वास है कि सच्चाई सामने आएगी और दोषियों को सजा...
Read more »
