पटना NEET छात्रा मौत मामला: परिजनों को CBI पर भरोसा, बोले- सच्चाई आएगी सामने

NEET Student Death News

पटना NEET छात्रा मौत मामला: परिजनों को CBI पर भरोसा, बोले- सच्चाई आएगी सामने
CBI InvestigationJehanabadBihar
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 78 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 53%

नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में जहानाबाद में सीबीआई टीम ने परिवार से गहन पूछताछ की। गांव से सीबीआई के लौटने के बाद परिजनों ने जांच पर पूरा भरोसा जताया है। सीबीआई ने कई अहम बिंदुओं पर जानकारी ली, जिससे उन्हें निष्पक्ष जांच और न्याय मिलने की उम्मीद है। परिवार को विश्वास है कि सच्चाई सामने आएगी और दोषियों को सजा...

जागरण संवाददाता, जहानाबाद। नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में अब परिवार को न्याय की नई उम्मीद बंधी है। गांव से सीबीआई की टीम के लौटने के बाद स्वजनों ने जांच पर पूरा भरोसा जताया है। परिजनों का कहना है कि सीबीआई ने कई अहम बिंदुओं पर उनसे विस्तार से जानकारी ली है, जिससे उन्हें निष्पक्ष जांच और न्याय मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि जांच के दौरान टीम ने घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल किए और पूर्व में हुई जांच की प्रगति के बारे में भी जानकारी जुटाई। स्वजनों के अनुसार, सीबीआई अधिकारियों ने पूरे धैर्य के साथ उनकी बातें सुनीं और सभी तथ्यों को गंभीरता से नोट किया। इससे उन्हें यह विश्वास हुआ है कि मामले की तह तक जाकर सच्चाई सामने लाई जाएगी। बताया जाता है कि रविवार को सीबीआई की 18 सदस्यीय टीम लगभग आधा दर्जन वाहनों के काफिले के साथ गांव पहुंची थी। टीम के सदस्य वाहनों से उतरते ही सीधे छात्रा के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के लोगों से आवश्यक पूछताछ की। इस दौरान टीम ने घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के संबंध में भी जानकारी ली।जांच के दौरान सीबीआई के अधिकारी मीडिया से दूरी बनाए रहे। मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों से टीम के सदस्यों ने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से परहेज किया। अधिकारियों का पूरा फोकस जांच प्रक्रिया पर ही केंद्रित रहा। स्वजनों का कहना है कि अब उन्हें उम्मीद है कि सीबीआई की निष्पक्ष और गहन जांच से दोषियों की पहचान होगी और छात्रा को न्याय मिलेगा। गांव में भी सीबीआई की कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल है और लोग जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI टीम पहुंची जहानाबाद, परिजनों से साढ़े 3 घंटे की पूछताछ.

जागरण संवाददाता, जहानाबाद। नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में अब परिवार को न्याय की नई उम्मीद बंधी है। गांव से सीबीआई की टीम के लौटने के बाद स्वजनों ने जांच पर पूरा भरोसा जताया है। परिजनों का कहना है कि सीबीआई ने कई अहम बिंदुओं पर उनसे विस्तार से जानकारी ली है, जिससे उन्हें निष्पक्ष जांच और न्याय मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि जांच के दौरान टीम ने घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल किए और पूर्व में हुई जांच की प्रगति के बारे में भी जानकारी जुटाई। स्वजनों के अनुसार, सीबीआई अधिकारियों ने पूरे धैर्य के साथ उनकी बातें सुनीं और सभी तथ्यों को गंभीरता से नोट किया। इससे उन्हें यह विश्वास हुआ है कि मामले की तह तक जाकर सच्चाई सामने लाई जाएगी। बताया जाता है कि रविवार को सीबीआई की 18 सदस्यीय टीम लगभग आधा दर्जन वाहनों के काफिले के साथ गांव पहुंची थी। टीम के सदस्य वाहनों से उतरते ही सीधे छात्रा के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के लोगों से आवश्यक पूछताछ की। इस दौरान टीम ने घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के संबंध में भी जानकारी ली।जांच के दौरान सीबीआई के अधिकारी मीडिया से दूरी बनाए रहे। मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों से टीम के सदस्यों ने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से परहेज किया। अधिकारियों का पूरा फोकस जांच प्रक्रिया पर ही केंद्रित रहा। स्वजनों का कहना है कि अब उन्हें उम्मीद है कि सीबीआई की निष्पक्ष और गहन जांच से दोषियों की पहचान होगी और छात्रा को न्याय मिलेगा। गांव में भी सीबीआई की कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल है और लोग जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI टीम पहुंची जहानाबाद, परिजनों से साढ़े 3 घंटे की पूछताछ

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

CBI Investigation Jehanabad Bihar Suspicious Death Justice Family Trust Probe Student Suicide Case CBI Team Visit Jahanabad News Jahanabad Latest News Jahanabad News In Hindi Jahanabad Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कौन हैं पूर्व IPS अमिताभ दास? आखिर किस वजह से NEET छात्रा मामले में खानी पड़ी जेल की हवाकौन हैं पूर्व IPS अमिताभ दास? आखिर किस वजह से NEET छात्रा मामले में खानी पड़ी जेल की हवाWho Is Former IPS Amitabh Das: बिहार के पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला और भी गंभीर है। पटना पुलिस ने नीट छात्रा मौत मामले में भ्रामक आरोप लगाने और विवादित टिप्पणियों के चलते अमिताभ दास को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया...
Read more »

NEET में 800 में -12 नंबर, फिर भी टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज में मिल रहा एडमिशनNEET में 800 में -12 नंबर, फिर भी टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज में मिल रहा एडमिशनNEET PG Cut off Low Score: सरकारी मेडिकल कॉलेज में अब -12 और -8 नंबर वाले उम्मीदवारों को भी पोस्टग्रेजुएट सीटें मिल रही हैं। हाई-रिस्क क्लिनिकल स्पेशलिटिज और कोर क्लिनिकल मेडिकल ब्रांच में लॉ स्कोरर को सीटें मिलना चिंता का विषय है।
Read more »

NEET छात्रा मौत मामला: शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची CBI, शुरू की जांचNEET छात्रा मौत मामला: शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची CBI, शुरू की जांच6 जनवरी 2026 को छात्रा अपने कमरे में अचेत अवस्था में पाई गई थी. उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह वेंटिलेटर पर रही. 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई. अस्पताल की शुरुआती रिपोर्ट में अधिक मात्रा में नींद की गोलियां और टाइफाइड को मौत का कारण बताया गया था.
Read more »

पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI टीम पहुंची जहानाबाद, परिजनों से साढ़े 3 घंटे की पूछताछपटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI टीम पहुंची जहानाबाद, परिजनों से साढ़े 3 घंटे की पूछताछसीबीआई की 20 सदस्यीय टीम ने जहानाबाद के रतनी फरीदपुर गांव में नीट छात्रा की मौत की जांच की। टीम ने साढ़े तीन घंटे तक परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की, बयान दर्ज किए और किताबें, चाकू जैसे कुछ सामान जब्त किए। अधिकारियों ने निष्पक्ष और त्वरित जांच का आश्वासन दिया, जबकि परिजनों ने पहले स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता पर चिंता...
Read more »

बिहार: NEET छात्रा डेथ केस में CBI जांच तेज, पीड़िता के गांव में 3 घंटे तक हुई छानबीनबिहार: NEET छात्रा डेथ केस में CBI जांच तेज, पीड़िता के गांव में 3 घंटे तक हुई छानबीनपटना में NEET कैंडिडेट की मौत मामले में CBI ने जांच तेज कर दी है. जांच एजेंसी जहानाबाद स्थित छात्रा के गांव पहुंची और परिवार से पूछताछ की है. करीब तीन घंटे तक घर की तलाशी ली गई. इससे पहले एक प्राइवेट हॉस्टल में भी जांच की जा चुकी है.
Read more »

Neet Student Death Case: सीबीआई टीम पहुंची जहानाबाद, भाई का मोबाइल और छात्रा का सामान जब्तNeet Student Death Case: सीबीआई टीम पहुंची जहानाबाद, भाई का मोबाइल और छात्रा का सामान जब्तNeet student death case- पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रह रही की नीट छात्रा की मौत मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। सीबीआई की टीम छात्रा के गांव पहुंचकर परिवार के कई सदस्यों से जानकारी हासिल की और छात्रा का कुछ सामान भी अपने साथ ले गई।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:01:15