6 जनवरी 2026 को छात्रा अपने कमरे में अचेत अवस्था में पाई गई थी. उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह वेंटिलेटर पर रही. 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई. अस्पताल की शुरुआती रिपोर्ट में अधिक मात्रा में नींद की गोलियां और टाइफाइड को मौत का कारण बताया गया था.
पटना: राजधानी पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में अब सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है. गुरुवार को सीबीआई की टीम चित्रगुप्त नगर स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया. टीम ने हॉस्टल में रिक्रिएशन भी की.
इसी हॉस्टल में जनवरी 2026 में छात्रा बेहोश मिली थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था. 6 जनवरी 2026 को छात्रा अपने कमरे में अचेत अवस्था में पाई गई थी. उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह वेंटिलेटर पर रही. 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई. अस्पताल की शुरुआती रिपोर्ट में अधिक मात्रा में नींद की गोलियां और टाइफाइड को मौत का कारण बताया गया था. हालांकि, छात्रा के परिवार ने यौन उत्पीड़न और मामले को दबाने का आरोप लगाया. 9 जनवरी को एफआईआर दर्ज की गई. विरोध प्रदर्शन और जनदबाव के बाद एसआईटी का गठन किया गया. 12 जनवरी को पीएमसीएच में हुए पोस्टमॉर्टम में शरीर पर चोट, खरोंच और संघर्ष के निशान मिले, जिससे यौन हिंसा की आशंका जताई गई. हालांकि मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका. बाद में कपड़ों की फोरेंसिक जांच में स्पर्म के निशान मिलने की पुष्टि हुई. जांच के दौरान हॉस्टल को सील कर दिया गया. हॉस्टल मालिक और एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया, जबकि लापरवाही के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया. एसआईटी ने अब तक 20 से ज्यादा संदिग्धों के डीएनए सैंपल लिए हैं और 8 अन्य लोगों की जांच की तैयारी है. छात्रा का मोबाइल फोन, डायरी और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं. मोबाइल में साइनाइड और नींद की गोलियों से जुड़े सर्च भी मिले हैं. 31 जनवरी को बिहार सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. परिवार के दबाव के बाद फरवरी की शुरुआत में सीबीआई ने केस अपने हाथ में ले लिया. अब सभी की नजर सीबीआई जांच पर टिकी है.
Patna News CBI Patna Local News Shambhu Girls Hostel Bihar News Local 18 News पटना न्यूज पटना लोकल न्यूज लोकल 18 न्यूज बिहार न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पटना NEET छात्रा मौत मामला: 24 दिन, 4 IPS-2 DSP और 4 इंस्पेक्टरों की टीम; फिर भी नहीं हो सका खुलासापटना के चित्रगुप्त नगर में हॉस्टल में मृत मिली छात्रा के मामले में एसआईटी 24 दिनों की जांच के बाद भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। पहले पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया, लेकिन पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट में यौन हिंसा के संकेत मिले। अब केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है, जिससे दोषियों के बेनकाब होने की उम्मीद...
Read more »
पटना NEET छात्रा केस में हाई प्रोफाइल रेड! इस पूर्व IPS के घर पहुंची पुलिस, FIR के बाद एक्शनPatna News: NEET (नीट) छात्रा मौत मामले में हाईप्रोफाइल रेड हुई है. दरअसल पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास के घर पुलिस ने छापेमारी की है, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. यह कार्रवाई नीट छात्रा की मौत से जुड़े मामले में दर्ज एफआईआर के बाद की गई बताई जा रही है.
Read more »
कोटा में NEET की तैयारी कर रही 18 साल की छात्रा ने की खुदकुशी, जहरीला पदार्थ खाने से मौतराजस्थान के कोटा में NEET-UG की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा जूही पटेल की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई. वह दो महीने पहले मध्य प्रदेश से कोटा आई थी और किराए के कमरे में रहकर सेल्फ स्टडी कर रही थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और कारणों का पता लगाया जा रहा है.
Read more »
कौन हैं पूर्व IPS अमिताभ दास? आखिर किस वजह से NEET छात्रा मामले में खानी पड़ी जेल की हवाWho Is Former IPS Amitabh Das: बिहार के पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला और भी गंभीर है। पटना पुलिस ने नीट छात्रा मौत मामले में भ्रामक आरोप लगाने और विवादित टिप्पणियों के चलते अमिताभ दास को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया...
Read more »
'मुझसे गलती हो गई, बचा लो', NEET की छात्रा को भारी पड़ा ये कदम, कोटा में फिर 'मौन' हुई मुस्कानराजस्थान के कोटा में NEET की तैयारी कर रही मध्य प्रदेश की 18 साल की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। जहर खाने के बाद तड़पते हुए छात्रा 'मुझसे गलती हो गई, बचा लो' कहकर मदद मांगती रही, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह पढ़ाई के तनाव में नहीं थी। अब पुलिस आत्महत्या सहित हर एंगल से जांच कर रही...
Read more »
NEET में 800 में -12 नंबर, फिर भी टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज में मिल रहा एडमिशनNEET PG Cut off Low Score: सरकारी मेडिकल कॉलेज में अब -12 और -8 नंबर वाले उम्मीदवारों को भी पोस्टग्रेजुएट सीटें मिल रही हैं। हाई-रिस्क क्लिनिकल स्पेशलिटिज और कोर क्लिनिकल मेडिकल ब्रांच में लॉ स्कोरर को सीटें मिलना चिंता का विषय है।
Read more »
