राजस्थान के कोटा में NEET की तैयारी कर रही मध्य प्रदेश की 18 साल की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। जहर खाने के बाद तड़पते हुए छात्रा 'मुझसे गलती हो गई, बचा लो' कहकर मदद मांगती रही, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह पढ़ाई के तनाव में नहीं थी। अब पुलिस आत्महत्या सहित हर एंगल से जांच कर रही...
कोटा: कोचिंग सिटी कोटा से एक बार फिर एक ऐसी खबर आई है जिसने दिल को झकझोर कर रख दिया है। मध्य प्रदेश की एक 18 साल की छात्रा जो आंखों में डॉक्टर बनने का सपना लेकर यहां आई थी, उसने जहरीली वस्तु खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मौत से चंद लम्हे पहले छात्रा का पछतावा और उसकी चीखें 'मुझसे गलती हो गई, मुझे बचा लो'वहां मौजूद लोगों के कानों में अब भी गूंज रही हैं।मौत से पहले का वो खौफनाक मंजरघटना कोटा के दादाबाड़ी थाना इलाके की है। छात्रा ने अपने कमरे में जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। जहर शरीर में फैलते ही जब उसे असहनीय तकलीफ हुई और उल्टियां होने लगीं, तो वह घबरा गई। अपनी गलती का अहसास होते ही वह मदद के लिए चिल्लाने लगी। शोर सुनकर उसी मकान में रहने वाले अन्य छात्र और मकान मालिक दौड़कर वहां पहुंचे। वहां मौजूद छात्रों के अनुसार, वह बार-बार कह रही थी कि उससे बहुत बड़ी चूक हो गई है और वह मरना नहीं चाहती। मकान मालिक उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।भाई से हुई थी बात, पढ़ाई में भी थी अव्वलइस सुसाइड मिस्ट्री ने सबको उलझा दिया है। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन पढ़ाई के किसी तनाव में नहीं थी। वह टेस्ट में अच्छा स्कोर कर रही थी और काफी आत्मविश्वास में थी। घटना वाली शाम को ही भाई से उसकी सामान्य बातचीत हुई थी, जिसमें कहीं से भी वह परेशान नहीं लग रही थी। वह पहले भी कोटा में कोचिंग कर चुकी थी और तीन महीने पहले ही दोबारा तैयारी के लिए लौटी थी।पुलिस और परिवार के बीच 'अनसुलझे सवाल'स्टेशन हाउस ऑफिसर बलदेव राम ने बताया कि छात्रा के परिजनों के कोटा पहुंचने पर शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया गया है। पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि अगर वह पढ़ाई के तनाव में नहीं थी, तो आखिर वो कौन सी वजह थी जिसने उसे इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर किया? क्या कोई व्यक्तिगत कारण था या अचानक उपजा कोई डर? पुलिस अब छात्रा के मोबाइल फोन और कमरे की तलाशी ले रही है ताकि कोई सुसाइड नोट या सुराग मिल सके। फिलहाल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है ताकि जहर की प्रकृति का पता चल सके।.
कोटा: कोचिंग सिटी कोटा से एक बार फिर एक ऐसी खबर आई है जिसने दिल को झकझोर कर रख दिया है। मध्य प्रदेश की एक 18 साल की छात्रा जो आंखों में डॉक्टर बनने का सपना लेकर यहां आई थी, उसने जहरीली वस्तु खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मौत से चंद लम्हे पहले छात्रा का पछतावा और उसकी चीखें 'मुझसे गलती हो गई, मुझे बचा लो'वहां मौजूद लोगों के कानों में अब भी गूंज रही हैं।मौत से पहले का वो खौफनाक मंजरघटना कोटा के दादाबाड़ी थाना इलाके की है। छात्रा ने अपने कमरे में जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। जहर शरीर में फैलते ही जब उसे असहनीय तकलीफ हुई और उल्टियां होने लगीं, तो वह घबरा गई। अपनी गलती का अहसास होते ही वह मदद के लिए चिल्लाने लगी। शोर सुनकर उसी मकान में रहने वाले अन्य छात्र और मकान मालिक दौड़कर वहां पहुंचे। वहां मौजूद छात्रों के अनुसार, वह बार-बार कह रही थी कि उससे बहुत बड़ी चूक हो गई है और वह मरना नहीं चाहती। मकान मालिक उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।भाई से हुई थी बात, पढ़ाई में भी थी अव्वलइस सुसाइड मिस्ट्री ने सबको उलझा दिया है। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन पढ़ाई के किसी तनाव में नहीं थी। वह टेस्ट में अच्छा स्कोर कर रही थी और काफी आत्मविश्वास में थी। घटना वाली शाम को ही भाई से उसकी सामान्य बातचीत हुई थी, जिसमें कहीं से भी वह परेशान नहीं लग रही थी। वह पहले भी कोटा में कोचिंग कर चुकी थी और तीन महीने पहले ही दोबारा तैयारी के लिए लौटी थी।पुलिस और परिवार के बीच 'अनसुलझे सवाल'स्टेशन हाउस ऑफिसर बलदेव राम ने बताया कि छात्रा के परिजनों के कोटा पहुंचने पर शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया गया है। पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि अगर वह पढ़ाई के तनाव में नहीं थी, तो आखिर वो कौन सी वजह थी जिसने उसे इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर किया? क्या कोई व्यक्तिगत कारण था या अचानक उपजा कोई डर? पुलिस अब छात्रा के मोबाइल फोन और कमरे की तलाशी ले रही है ताकि कोई सुसाइड नोट या सुराग मिल सके। फिलहाल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है ताकि जहर की प्रकृति का पता चल सके।
नीट छात्रा की मौत कोटा कोचिंग हब सुसाइड केस मध्य प्रदेश छात्रा सुसाइड कोटा में मध्य प्रदेश छात्रा सुसाइड Kota Suicide News Neet Student Dies Kota Coaching Hub Suicide Case Madhya Pradesh Student Suicide Madhya Pradesh Student Suicide In Kota
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, जांच शुरूपटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CBI की टीम पटना से केस से जुड़े सभी दस्तावेज लेकर दिल्ली रवाना हो गई है। छात्रा की मौत जनवरी 2026 में हुई थी, जिसके बाद यौन उत्पीड़न और हॉस्टल सुरक्षा में कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए। पोस्टमार्टम में यौन हिंसा के संकेत मिले थे और कपड़ों की फोरेंसिक जांच में स्पर्म के निशान भी मिले थे। परिवार ने प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है।
Read more »
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI जांच शुरूपटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच के लिए पटना से सभी फाइलें दिल्ली ले गई है। इस घटना में यौन उत्पीड़न और हॉस्टल में सुरक्षा की कमी के आरोप लगे हैं। घटना जनवरी 2026 की है, जिसमें जहानाबाद की 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई थी। प्रारंभिक रिपोर्ट में नींद की गोलियों की अधिक मात्रा और टाइफाइड को मौत का कारण बताया गया था, लेकिन परिवार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जांच में देरी के बाद, मामला CBI को सौंपा गया, जिसने अब जांच शुरू कर दी है।
Read more »
बिहार नीट छात्रा रेप-मर्डर मामले में एक्शन, केस दर्ज कर सीबीआई ने शुरू की जांचराज्य बिहार नीट छात्रा रेप-मर्डर मामले में एक्शन, केस दर्ज कर सीबीआई ने शुरू की जांच CBI Starts Investigation on Bihar Neet Student Murder and Physical Assault Case
Read more »
पटना NEET छात्रा मौत मामला: 24 दिन, 4 IPS-2 DSP और 4 इंस्पेक्टरों की टीम; फिर भी नहीं हो सका खुलासापटना के चित्रगुप्त नगर में हॉस्टल में मृत मिली छात्रा के मामले में एसआईटी 24 दिनों की जांच के बाद भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। पहले पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया, लेकिन पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट में यौन हिंसा के संकेत मिले। अब केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है, जिससे दोषियों के बेनकाब होने की उम्मीद...
Read more »
पटना NEET छात्रा केस में हाई प्रोफाइल रेड! इस पूर्व IPS के घर पहुंची पुलिस, FIR के बाद एक्शनPatna News: NEET (नीट) छात्रा मौत मामले में हाईप्रोफाइल रेड हुई है. दरअसल पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास के घर पुलिस ने छापेमारी की है, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. यह कार्रवाई नीट छात्रा की मौत से जुड़े मामले में दर्ज एफआईआर के बाद की गई बताई जा रही है.
Read more »
कोटा में NEET की तैयारी कर रही 18 साल की छात्रा ने की खुदकुशी, जहरीला पदार्थ खाने से मौतराजस्थान के कोटा में NEET-UG की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा जूही पटेल की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई. वह दो महीने पहले मध्य प्रदेश से कोटा आई थी और किराए के कमरे में रहकर सेल्फ स्टडी कर रही थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और कारणों का पता लगाया जा रहा है.
Read more »
