Jodhpur Prem Baisa Death Case Update : जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में पुलिस ने मेडिकल आधार पर कार्डियक अरेस्ट और सांस संबंधी बीमारी को कारण बताया है. जांच के दौरान उपचार में लापरवाही की आशंका भी सामने आई है, खासकर बिना डॉक्टर की पर्ची इंजेक्शन लगाने को लेकर सवाल उठे हैं.
Prem Baisa Death Case Report. जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा के निधन से जुड़ा मामला अब नए मोड़ पर है. शहर के पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम बातें साफ कीं. कमिशर ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक साध्वी की मौत कार्डियक अरेस्ट और सांस की बीमारी की वजह से हुई.
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि उन्हें पहले से अस्थमा और सांस की दिक्कत थी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमिश्नर ओम प्रकाश ने कहा कि एसआईटी जांच में कुछ तथ्य सामने आए हैं, जिनसे लापरवाही की बात भी निकलकर आई है. प्रथम दृष्ट्या कंपाउंडर देवी सिंह राजपुरोहित पर लापरवाही के संकेत मिले हैं. जांच में यह भी सामने आया कि बिना डॉक्टर की पर्ची के इंजेक्शन लगाया गया. साथ ही यह सवाल भी उठा कि आखिर मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल क्यों नहीं भेजा गया. एसआईटी को इस संबंध में कुछ प्रमाण भी मिले हैं. हालांकि पुलिस का कहना है कि अंतिम मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही उसी के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मेडिकल अधिनियम और तय कानूनी प्रावधानों के तहत कंपाउंडर के खिलाफ कदम उठाए जाएंगे. इंस्टाग्राम पोस्ट का नहीं मिला कोई कनेक्शन मामले में साध्वी के पिता द्वारा इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट को लेकर भी चर्चा थी. इस पर पुलिस कमिश्नर ने साफ किया कि उस पोस्ट का इस घटना से कोई कनेक्शन नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि जांच में पिता का कोई गलत इरादा या मैलेफाइड इंटेंशन सामने नहीं आया. पहले से दर्ज किसी भी मामले का भी इस घटना से कोई संबंध नहीं पाया गया है. जांच जारी, जनता से भी पड़ताल स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम अभी जांच जारी रखे हुए है. कुछ तथ्यों को लेकर आम लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि पूरी जांच पारदर्शी तरीके से की जा रही है. कमिश्नर ने दोहराया कि अभी जो बातें सामने आई हैं, वे प्रारंभिक हैं. विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम रूप से स्थिति स्पष्ट होगी. फिलहाल इतना तय है कि कार्डियक अरेस्ट और सांस की बीमारी को मौत की वजह बताया गया है, लेकिन लापरवाही के एंगल को भी पुलिस नजरअंदाज नहीं कर रही. अब सबकी नजर अंतिम रिपोर्ट और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर टिकी है.
साध्वी प्रेम बाईसा की मौत पर पुलिस कमिश्नर की प्र साध्वी प्रेम बाईसा की मौत कैसे हुई है साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामला साध्वी प्रेम बाईसा की मौत अपडेट Death Of Sadhvi Prem Baisa Press Conference Of Police Commissioner On The De How Did Sadhvi Prem Baisa Die Sadhvi Prem Baisa Death Case Sadhvi Prem Baisa Death Update
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
DA: সুপ্রিম কোর্টের নির্দেশে কি আদৌ মিলবে বকেয়া ডিএ? বিগ আপডেট! রাজ্য এবার...West Bengal govt is likely file a review petition in Supreme Court in DA case
Read more »
साध्वी प्रेम बाईसा केस का अहम राज 16 दिन बाद FSL रिपोर्ट से खुला, जहर से मौत नहींSadhvi Prem Baisa FSL Report: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के 16 दिन बाद एफएसएल रिपोर्ट गुरुवार को राजस्थान पुलिस को सौंप दी गई है। रिपोर्ट में जहर या अप्राकृतिक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। अब मेडिकल बोर्ड की राय के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा...
Read more »
500 पेज की जांच, 40 मोबाइल रिकॉर्ड, 11 दिन बाद आई FSL रिपोर्ट क्लीन, साध्वी प्रेम बाईसा केस में सस्पेंस बरक...Sadhvi Prem Baisa Death Case: जोधपुर के पाल गांव स्थित आश्रम में रहने वाली साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. इंजेक्शन लगने के कुछ मिनटों बाद उनकी मौत हो गई. एसआईटी ने अब तक 48 लोगों से पूछताछ, 500 पेज की जांच रिपोर्ट और 40 से ज्यादा मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले हैं. एफएसएल रिपोर्ट में जहर की पुष्टि नहीं हुई है.
Read more »
Sadhvi Prem Baisa Death Case : नहीं खुल पा रहा मौत का राज, कंपाउंडर से घंटों पूछताछ, FSL रिपोर्ट में क्या ...Sadhvi Prem Baisa Desth Case : जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत पर एफएसएल रिपोर्ट से कारण साफ नहीं हुआ. कम्पाउंडर देवी सिंह से लंबी पूछताछ हुई, जांच अब इलाज और इंजेक्शन पर केंद्रित है. अब बड़ा सवाल यही है कि क्या पुलिस ने उसे दस्तयाब किया था या सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया गया था. इस पर पुलिस की ओर से कोई साफ जानकारी नहीं दी गई है.
Read more »
Sadhvi Prem Baisa: न जहर, न साजिश, फिर कैसे हुई साध्वी प्रेम बाईसा की मौत? FSL रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासाजोधपुर में हुई साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले की गुत्थी लगभग सुलझ गई है। FSL और पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट में किसी भी साजिश या जहर की आशंका को खारिज कर दिया गया है। संदेह के घेरे में आए कंपाउंडर को भी पूछताछ के बाद क्लीन देर रात छोड़ दिया गया है। आगे जानिए साध्वी की मौत के पीछे का अहम कारण और इस केस में अब तक क्या-क्या...
Read more »
प्रेम बाईसा मौत केस में बड़ा खुलासा, अस्थमा अटैक से गई जान, जांच में नहीं मिला जहरSadhvi Prem Baisa Death Case: जोधपुर में कथावाचक प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में मेडिकल बोर्ड और एफएसएल की अंतिम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है. रिपोर्ट में मौत का संभावित कारण अस्थमा अटैक बताया गया है और सांस रुकना मुख्य वजह मानी गई है. एफएसएल जांच में जहर या नशीले पदार्थ की पुष्टि नहीं हुई है.
Read more »
