पंत को क्यों नहीं मिली WC टीम में जगह? कप्तान कोहली ने किया खुलासा

United States News News

पंत को क्यों नहीं मिली WC टीम में जगह? कप्तान कोहली ने किया खुलासा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 84 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 63%

कोहली ने बताया क्यों नहीं है पंत का वर्ल्ड कप टीम में नाम

क्रिकेट के महाकुंभ आईसीसी वर्ल्ड कप शुरू होने में गिनती के दिन रह गए हैं. वर्ल्ड कप से पहले टीम में खिलाड़ियों के चयन को लेकर दिग्गज खिलाड़ियों में काफी विरोधाभास देखा गया. इस कड़ी में सबसे ज्यादा चर्चा ऋषभ पंत के वर्ल्ड कप की टीम में नहीं चुने जाने पर हुआ, गावस्कर से लेकर गांगुली तक सबने उनके पक्ष में आवाज उठाई.

इस बीच टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस बात का खुलासा किया है कि पंत को टीम में जगह क्यों नहीं मिल सकी. उन्होंने बताया कि दिनेश कार्तिक के पास लंबा अनुभव है और वो इसका इस्तेमाल करके टीम को विषम परिस्थितियों से बाहर निकाल सकते हैं. यही कारण है कि पंत को टीम में नहीं चुना गया. कोहली ने कहा, 'दिनेश कार्तिक के पास लंबा अनुभव है. अगर टूर्नामेंट के दौरान किसी कारणवश धोनी नहीं खेल पाए तो दिनेश विकेटकीपिंग के लिए बेहतर विकल्प हैं.' कोहली ने आगे कहा कि दिनेश कार्तिक शानदार फिनिशर के तौर अपने खेल को निखारा है. बता दें कि वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में 23 मई तक बदलाव हो सकते हैं. फिलहाल वर्ल्ड कप की टीम में महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर के तौर पहली पसंद रहे. उनके चयन को लेकर किसी प्रकार का विवाद नहीं था. उनके अलावा दिनेश कार्तिक को दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में चुना गया. बात करें दिनेश कार्तिक कि तो वनडे क्रिकेट का लंबा अनुभव है. उन्होंने कुल 91 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 31.04 की औसत से 1738 रन बनाए हैं. उनके इस सफर में 9 अर्धशतक शामिल हैं. हालांकि, उन्हें अभी पहले शतक का इंतजार है. वहीं, ऋषभ पंत महज 5 वनडे मैच ही खेल पाए हैं. इन 5 मैचों में ऋषभ ने 23.25 की औसत से 93 रन बनाए हैं. इसमें 36 रन उनका उच्चतम स्कोर है. हालांकि, पंत ने हाल के आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने अपनी टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. लेकिन आईपीएल की शुरुआत से पहले ही बीसीसीआई ने यह साफ कर दिया था कि टीम इंडिया के लिए चयन का स्तर आईपीएल में प्रदर्शन बिलकुल नहीं होगा. इसके बाद पंत के चयन को लेकर काफी विवाद हुआ. कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उनके समर्थन में अपनी बात रखी लेकिन चयनकर्ताओं ने इन बातों को दरकिनार करते हुए दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया. अब कप्तान कोहली ने भी यह साफ कर दिया है कि आखिर क्यों पंत को टीम में जगह नहीं मिली.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2019: रिषभ पंत की बैटिंग के दीवाने हुए दिग्‍गज, पूछा- वर्ल्‍ड कप टीम में क्‍यों नहीं लिया– News18 हिंदीIPL 2019: रिषभ पंत की बैटिंग के दीवाने हुए दिग्‍गज, पूछा- वर्ल्‍ड कप टीम में क्‍यों नहीं लिया– News18 हिंदीआईपीएल 2019 के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने रिषभ पंत की आतिशी पारी(21 गेंद में 49 रन) की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को 2 विकेट से हरा दिया.
Read more »

हरियाणाः क्यों सोनीपत, रोहतक और भिवानी में मोदी के अच्छे दिन सवालों के घेरे में हैंहरियाणाः क्यों सोनीपत, रोहतक और भिवानी में मोदी के अच्छे दिन सवालों के घेरे में हैंहरियाणाः क्यों सोनीपत, रोहतक और भिवानी में मोदी के अच्छे दिन सवालों के घेरे में हैं Haryana LoksabhaElections2019 BhupendraSinghHuda NarendraModi हरियाणा लोकसभाचुनाव2019 भूपेंद्रसिंहहुड्डा नरेंद्रमोदी
Read more »

क्या धोनी से पार पा पाएंगे ऋषभ पंत, इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी रहेगी नजरक्या धोनी से पार पा पाएंगे ऋषभ पंत, इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी रहेगी नजरआईपीएल के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में बेहतरीन फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी, फाइनल में उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिल्ली के विकेटकीपर ऋषभ पंत के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। ऋषभ पं‍त ने पिछले मैच में दिल्ली को जीत दिलाने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं धोनी भी इस समय बेहतरीन लय में हैं। इन दोनों के साथ ही इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें होगी...
Read more »

भारत में सावरकर क्यों हीरो और क्यों विलेनभारत में सावरकर क्यों हीरो और क्यों विलेनसावरकर को कुछ लोग हीरो मानते हैं तो कुछ लोगों की नज़र में वो एक विवादास्पद शख़्सियत हैं. सावरकर के जीवन पर नज़र दौड़ा रहे हैं रेहान फ़ज़ल.
Read more »

हार के बाद धोनी के कोच बोले- हमारे शेर बूढ़े, टीम बदलने की जरूरतहार के बाद धोनी के कोच बोले- हमारे शेर बूढ़े, टीम बदलने की जरूरत
Read more »

सौरव गांगुली ने किया अलर्ट, विश्व कप में टीम इंडिया को खलेगी इस प्लेयर की कमीसौरव गांगुली ने किया अलर्ट, विश्व कप में टीम इंडिया को खलेगी इस प्लेयर की कमीभारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने कहा है कि राष्ट्रीय टीम को 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले वनडे विश्व कप में ऋषभ पंत की कमी खलेगी. पंत को चयनकर्ताओं ने विश्व कप टीम में शामिल नहीं किया है.
Read more »

रिषभ पंत को वेस्टइंडीज दौरे में मिली जगह, वर्ल्ड कप टीम में नहीं हुआ था चयनरिषभ पंत को वेस्टइंडीज दौरे में मिली जगह, वर्ल्ड कप टीम में नहीं हुआ था चयनरिषभ पंत को वेस्टइंडीज दौरे में मिली जगह, वर्ल्ड कप टीम में नहीं हुआ था चयन RishabhPant CricketNews westindies
Read more »

विराट कोहली ने बताया कि ऋषभ पंत को क्यों नहीं रखाविराट कोहली ने बताया कि ऋषभ पंत को क्यों नहीं रखाविराट कोहली ने बताया कि विश्व कप की टीम में ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को क्यों चुना.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:14:27