आईपीएल में हार के बाद धोनी के कोच ने अपनी ही टीम को क्यों बताया बूढ़ा...
चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आईपीएल के इस सत्र में बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन के बाद 'उम्रदराज हो चली टीम' में बदलाव की जरूरत स्वीकार की. चेन्नई की कोर टीम की औसत उम्र 34 साल है जिसने पिछले साल खिताब जीता था और इस बार फाइनल में मुंबई इंडियंस से हार गई.
फ्लेमिंग और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन की जरूरत पर जोर दिया. कोच ने कहा ,'यदि आप एक साल खिताब जीते और अगले साल फाइनल में पहुंचे हैं तो प्रदर्शन अच्छा कहा जाएगा. हम समझते हैं कि यह उम्रदराज टीम है. हमें नए सिरे से टीम तैयार करने पर सोचना होगा.' उन्होंने कहा कि अगले सत्र के लिये रणनीति विश्व कप के बाद तैयार की जायेगी. उन्होंने कहा ,'धोनी विश्व कप खेलने जायेंगे. दूसरी टीमों के पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं. हमें संभलकर नए सिरे से टीम तैयार करके सही संतुलन खोजना होगा.' फ्लेमिंग ने कहा ,'चेन्नई के लिए यह साल कठिन था. हमारे बल्लेबाज अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे. उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी. लेकिन यह भी है कि फाइनल तक पहुंचे और मैच आखिरी गेंद तक खिंचा. बल्लेबाजी में हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन प्रयासों में कोई कमी नहीं थी.'रिकॉर्ड चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम अब वापस मुंबई पहुंचने पर फैंस के साथ इसकी खुशियां मनाएंगी. टीम सोमवार शाम को वापस मुंबई पहुंचने पर एंटिलिया से खुले बस में पेडर रोड और मरीन ड्राइव होते हुए नरीमन प्वाइंट स्थित होटल ट्राइडेंट तक जाएगी. टीम के खिलाड़ी करीब 6 किलोमीटर तक खिताबी जीत का जश्न मनाते हुए जाएंगे और इस दौरान वे प्रशंसकों से हाथ भी मिलाते नजर आएंगे. मुंबई इंडियंस ने रविवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया. चेन्नई के गेंदबाजों ने मुंबई को 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रनों पर रोक दिया था. लेकिन इसके बाद वह निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 148 रन ही बना सकी. चेन्नई के लिए शेन वाटसन ने 59 गेंदों पर 80 रन की पारी खेली.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत के 60 कैदियों को रिहा करने के बाद पाकिस्तान ने गिरफ्तार किए 34 भारतीय मछुआरेपाकिस्तान ने देश की जल सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इससे करीब 10 दिन पहले सद्भावना दिखाते हुए पाकिस्तान ने भारत के 60 कैदियों को रिहा किया था।
Read more »
पंड्या ने पोस्ट की धोनी की फोटो, कहा- 'तुम्ही हो बंधु सखा तुम्ही' सोशल मीडिया पर मची धूम– News18 हिंदीMS Dhoni And Hardik Pandya Bromance At All-Time High ON social media,पंड्या ने पोस्ट की धोनी की फोटो, कहा- 'तुम्ही हो बंधु सखा तुम्ही'
Read more »
IPL: 4 हार के बाद प्लेऑफ में पहली बार जीती दिल्ली, ऐसा रहा सफर - Sports AajTakसलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के अर्धशतक और ऋषभ पंत की तूफानी पारी से दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 2 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया...
Read more »
चुनावों में हार के बाद भी थाइलैंड में सैन्य शासक ही रहेंगे पद पर-Navbharat Timesथाइलैंड के चुनाव में विपक्षी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से दूर है। हालांकि, इसके बावजूद भी सैन्य शासक प्रयुत चान-ओ-चा के लिए पद पर बने रहना आसान है। सीनेट में मतदान के जरिए सैन्य शासन प्रयुत अपने पद पर आराम से बने रहेंगे। 2014 में सैन्य तख्तापलट के जरिए वह सत्ता में आए।
Read more »
SC के फैसले के बाद, बिहार के नियोजित शिक्षक अपना सकते हैं यह रास्ता...बिहार के नियोजित शिक्षकों को समान काम के लिए समान वेतन नहीं मिलेगा. पटना हाईकोर्ट के आदेश को अब सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को खारिज कर दिया है.
Read more »
IPL-12: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, रनर्स-अप को मिलेंगे इतने रुपयेआईपीएल के 12वें सीजन के फाइनल के बाद इनामों की बारिश होगी. चैंपियन टीम पर पैसों की बरसात होगी तो वहीं फाइनल में हारने वाली टीम भी बड़े इनाम की हकदार बनेगी.
Read more »
IPL-12 Recall: एमएस धोनी के ‘सुपरकिंग्स’ को डराएंगी मुंबई से मिली ये 3 हारमुंबई (Mumbai Indians) और चेन्नई (Chennai Super Kings) दोनों ही आईपीएल का खिताब तीन-तीन बार जीत चुके हैं.
Read more »
IPL 2019 final: धोनी के आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी होगी ये हार!– News18 हिंदीआईपीएल के 12वें सीजन की अंतिम जंग उन दो टीमों के बीच होनी है, जो तीन-तीन बार खिताब जीत चुकी हैं और चौथी बार फाइनल में आमने-सामने हैं IPL2019
Read more »
IPL 2019: हार के बाद धोनी के पास पहुंचे पंत, टिप्स लेते दिखाई दिए– News18 हिंदीसीएसके ने ट्विटर हैंडल से महेंद्र सिंह धोनी और रिषभ पंत की वीडियो को शेयर करते हुए लिखा 'गुरु शिष्य'
Read more »
क्यों आईपीएल में रोहित शर्मा के सामने हार जाते हैं एमएस धोनी– News18 हिंदीमुंबई इंडियंस ने चौथी बार आईपीएल टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई के नाम सबसे ज्यादा बार आईपीएल जीतने का रिकॉर्ड हो गया है.
Read more »
