एलिमिनेटर में तूफानी पारी से रिषभ पंत ने कई दिग्गजों को प्रभावित किया IPL2019
IPL 2019: रिषभ पंत की बैटिंग के दीवाने हुए दिग्गज, पूछा- वर्ल्ड कप टीम में क्यों नहीं लियाMay 9, 2019, 11:23 AM ISTMay 9, 2019, 11:23 AM IST आईपीएल 2019 के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रिषभ पंत की आतिशी पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को 2 विकेट से हरा दिया.
इस जीत के साथ ही दिल्ली ने दूसरे क्वालिफायर में चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ने का टिकट कटा लिया, जबकि हैदराबाद की टीम आईपीएल 2019 से बाहर हो गई. दिल्ली और चेन्नई का मुकाबला शुक्रवार को वाइजैग में ही होगा. पंत की तूफानी पारी के सहारे दिल्ली ने 163 रन के लक्ष्य को 19.5 ओवर में 8 विकेट गंवाकर हासिल किया. उनके अलावा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 56 रन की तेजतर्रार पारी खेली. दिल्ली की टीम ने पहली बार आईपीएल में कोई नॉकआउट मैच जीता है. इससे पहले उसे हर बार हार मिली थी. उन्होंने अपनी पारी में पांच आसमानी छक्के और दो चौके लगाए, लेकिन 19वें ओवर में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह आउट हो गए. वह अब तक आईपीएल 2019 में 15 मैचों में 37.50 की औसत से 450 रन बना चुके हैं. वर्ल्ड कप 2019 की शुरुआत 30 मई से होगी और इसके लिए शुरुआती टीमों में 23 मई तक बदलाव किया जा सकता है. ऐसे में पंत का हालिया प्रदर्शन उनके पक्ष में माहौल बना रहा है.एलिमिनेटर में तूफानी पारी से रिषभ पंत ने कई दिग्गजों को फिर से प्रभावित किया. मैच के बाद सोशल मीडिया पर रिषभ पंत ट्रेंड करने लगे. प्रशंसकों के साथ ही एक्सपर्ट ने भी पूछा कि पंत को वर्ल्ड कप 2019 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह क्यों नहीं दी गई है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन, बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने पंत के वर्ल्ड कप टीम में न होने पर सवाल उठाए तो संजय मांजरेकर, वीरेंद्र सहवाग ने उनकी तारीफ की.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजतिलक: सुल्तानपुर का क्या है चुनावी समीकरण? Rajtilak: What's the political equation of Sultanpur? - Lok Sabha Election 2019 AajTakआजतक का चुनाव स्टूडियो पहुंच गया है उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में. उत्तर प्रदेश में गोमती किनारे बसे सुल्तानपुर की सल्तनत पर लंबे समय तक कांग्रेस का कब्जा रहा है, लेकिन रायबरेली और अमेठी की तरह कभी इसे वीवीआईपी सीट की अहमियत नहीं मिल सकी. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस के दुर्ग से सटे हुए क्षेत्र से गांधी परिवार के वारिस वरुण गांधी को उतारकर इसे हाई प्रोफाइल तो बनाया. साथ ही साथ 16 साल के अपने सूखे को भी खत्म कर कमल खिलाने में कामयाब रही. इस बार वरुण गांधी की जगह जब बीजेपी ने सुल्तानपुर सीट से उनकी मां मेनका गांधी को मैदान में उतारा है जिनके सामने महागठबंधन की तरफ से सोनू सिंह और कांग्रेस के संजय सिंह बड़ी चुनौती बन कर खड़े हैं. सुल्तानपुर से किसका होगा राजतिलक, ये सवाल लेकर आज यहां की जनता से जानने की कोशिश करेंगे कि क्या बेटे वरुण का ताज मां मेनका को पहनाएगा सुल्तानपुर?चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
सीएम की चुनावी रैली में जा रही कार खाई में गिरी, पांच भाजपा कार्यकर्ताओं की मौतहिमाचल: सीएम की चुनावी रैली को जा रही कार खाई में गिरी, पांच की मौत jairamthakurbjp BJP4Himachal LoksabhaElections2019
Read more »
कार खाई में गिरी, CM की रैली में जा रहे 5 बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौतहिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को एक कार खाई में गिर गई, जिसमें सवार 5 बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई. कार्यकर्ता सिराज तहसील के भटकीधर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की रैली में शामिल होने जा रहे थे.
Read more »
Exclusive इंटरव्यू में बोले अखिलेश- परिवार की लड़ाई में दब गईं मेरी सरकार की उपलब्धियांइलेक्शन एक्सप्रेस की बस में 5 एंकर्स से बातचीत में अखिलेश यादव ने अपने परिवार की कलह पर भी बात की. अखिलेश ने कहा कि यादव परिवार में जो भी हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था.
Read more »
मॉस्को में रूसी विमान सुपरजेट में लगी आग, 41 लोगों की मौत– News18 हिंदीमोस्को में रविवार को रूसी विमान सुपरजेट में आग लग गई. आग लगने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग. हादसे में 13 लोगों की मौत की खबर है.
Read more »
लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण में 71 सीटों पर 62.56 प्रतिशत वोटिंग, बंगाल फिर अव्वल-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: वर्ष 2014 के चुनाव में इन 51 सीटों में से 39 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जीत हासिल की थी। राजस्थान में 12, उत्तरप्रदेश की 14 सीटों में से 12, मध्य प्रदेश में सभी सात, बिहार में पांच में से तीन, झारखंड में सभी चार और जम्मू एवं कश्मीर की दो में से एक सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।
Read more »
मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »
जौनपुर में अखिलेश यादव बोले, 'सपा-बसपा गठबंधन की आंधी में हिल जाएगी BJP की नींव'अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा गठबंधन मामूली नहीं है. झूठ और नफरत की नींव पर खड़ी भाजपा को यह उखाड़ फेंकने का काम करेगा.
Read more »
स्पेशल रिपोर्ट: दिल्ली की सियासत में ट्रिपल धमाका Special Report: Prior to polling, political game intensifies - Special Report AajTakदिल्ली में मतदान से पहले घनघोर चुनाव प्रचार की दुंदुभि बज गई. प्रचार में सभी पार्टियों के बड़े योद्धा मैदान में कूद पड़े. दिल्ली में 12 मई को चुनाव है, और अब सभी पार्टियों ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है. दिल्ली में आज चुनावी राजनीति के हिसाब से सबसे गहमागहमी वाला दिन रहा. सियासत के तीन तीन दिग्गजों ने यहां जोर आजमाइश की. सक्रिय राजनीति में आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में आज दो दो रोड शो किए. प्रियंका के रोड शो में भारी भीड़ इकट्ठा हुई. उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोड शो करके अपनी ताकत दिखाई . तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में इस चुनावी मौसम की पहली रैली को संबोधित किया.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
नतीजों से पहले ही गठबंधन की तैयारियों में जुटेगा विपक्ष, दिल्ली में बड़ी मीटिंग की तैयारीलोकसभा चुनाव 2019 के तहत 5 चरणों का मतदान संपन्न हो गया है. 2 चरणों की वोटिंग अभी होनी है लेकिन विपक्षी दल की ओर से नतीजों से पहले ही बड़ी बैठक बुलाने की तैयारी है.
Read more »
