भारत में विनायक दामोदर सावरकर क्यों हीरो और क्यों विलेन
साल 1924 में सावरकर को पुणे की यरवदा जेल से दो शर्तों के आधार पर छोड़ा गया. एक तो वो किसी राजनैतिक गतिविधि में हिस्सा नहीं लेंगे और दूसरे वो रत्नागिरि के ज़िला कलेक्टर की अनुमति लिए बिना ज़िले से बाहर नहीं जाएंगे.
निरंजन तकले बताते हैं,"सावरकर ने वायसराय लिनलिथगो के साथ लिखित समझौता किया था कि उन दोनों का समान उद्देश्य है गाँधी, कांग्रेस और मुसलमानों का विरोध करना है." "अंग्रेज़ उनको पेंशन दिया करते थे, साठ रुपए महीना. वो अंग्रेज़ों की कौन सी ऐसी सेवा करते थे, जिसके लिए उनको पेंशन मिलती थी ? वो इस तरह की पेंशन पाने वाले अकेले शख़्स थे."अतिवादी विचारों के बावजूद निजी ज़िदगी में वो अच्छी चीज़ों के शौकीन थे. वो चॉकलेट्स और 'जिन्टान' ब्रैंड की विहस्की पसंद करते थे. उनके जीवनीकार आशुतोष देशमुख लिखते हैं,"सावरकर 5 फ़ीट 2 इंच लंबे थे. अंडमान की जेल में रहने के बाद वो गंजे हो गए थे. उन्हें तंबाकू सूँघने की आदत पड़ गई थी. अंडमान की जेल कोठरी में वो तंबाकू की जगह जेल की दीवारों पर लिखा चूना खुरच कर सूँघा करते थे, जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा." "लेकिन इससे उनकी नाक खुल जाती थी. उन्होंने सिगरेट और सिगार पीने की भी कोशिश की, लेकिन वो उन्हें रास नहीं आया. वो कभी-कभी शराब भी पीते थे. नाश्ते में वो दो उबले अंडे खाते थे और दिन में कई प्याले चाय पीते थे. उनको मसालेदार खाना पसंद था, ख़ासतौर से मछली." "वो अलफ़ांसो आम, आइसक्रीम और चॉकलेट के भी बहुत शौकीन थे. वो हमेशा एक जैसी पोशाक पहनते थे... गोल काली टोपी, धोती या पैंट, कोट, कोट की जेब में एक छोटा हथियार, इत्र की एक शीशी, एक हाथ में छाता और दूसरे हाथ में मुड़ा हुआ अख़बार!"30 जून 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को गोली मार दी थीसावरकर की छवि को उस समय बहुत धक्का लगा जब 1949 में गांधी हत्याकांड में शामिल होने के लिए आठ लोगों के साथ उन्हें भी गिरफ़्तार कर लिया गया.नीलांजन मुखोपाध्याय बताते हैं,"पूरे संघ परिवार को बहुत समय लग गया गाँधी हत्याकाँड के दाग़ को हटाने में. सावरकर इस मामले में जेल गए, फिर छूटे और 1966 तक ज़िदा रहे लेकिन उन्हें उसके बाद स्वीकार्यता नहीं मिली." "यहाँ तक कि आरएसएस ने भी उनसे पल्ला झाड़ लिया. वो हमेशा हाशिए पर ही पड़े रहे, क्यों कि उनसे गांधी हत्या की शक की सुई कभी नहीं हटी ही नहीं. कपूर कमिशन की रिपोर्ट में भी साफ़ कहा गया कि उन्हें इस बात का यकीन नहीं है कि सावरकर की जानकारी के बिना गांधी हत्याकाँड हो सकता था."बाएं से दाएं बैठ हुए नाना आप्टे, दामोदर सावरकर, नाथूराम गोडसे, विष्णुपंत करकरे, दिगम्बर बडगे, मदनलाल पहावा , गोपाल गोडसे, शंकर किस्तय्याउनके एक और जीवनीकार धनंजय कीर उनकी जीवनी 'सावरकर एंड हिज़ टाइम्स' में लिखते हैं कि लाल किले में चल रहे मुक़दमें में जज ने जैसे ही उन्हें बरी किया और नथूराम गोडसे और नारायण आप्टे को फाँसी की सज़ा सुनाई, कुछ अभियुक्त सावरकर के पैर पर गिर पड़े और उन्होंने मिल कर नारा लगाया,राम बहादुर राय कहते हैं,"दरअसल उन पर आख़िरी दिनों में जो कलंक लगा है, उसने सावरकर की विरासत पर अंधकार का बादल डाल दिया है. दुनिया में शायद ही कोई ऐसा उदाहरण मिले जो क्राँतिकारी कवि भी हो, साहित्यकार भी हो और अच्छा लेखक भी हो." "अंडमान की जेल में रहते हुए पत्थर के टुकड़ों को कलम बना कर जिसने 6000 कविताएं दीवार पर लिखीं और उनकी कंठस्थ किया. यही नहीं पाँच मौलिक पुस्तकें वीर सावरकर के खाते में हैं, लेकिन इसके बावजूद जब सावरकर महात्मा गांधी की हत्या से जुड़ जाते हैं, सावरकर समाप्त हो जाते हैं और उनकी राजनीतिक विचारधारा वहीँ सूख भी जाती है."1966 में अपनी मृत्यु के कई दशकों बाद भी भारतीय राजनीति में वीर सावरकर एक 'पोलराइज़िग फ़िगर' है. या तो वो आपके हीरों हैं या विलेन. निरंजन तकले कहते हैं,"साल 2014 में संसद के सेंट्रल हॉल में जब नरेंद्र मोदी सावरकर के चित्र को सम्मान देने वहाँ पहुंचे तो उन्होंने अनजाने में अपनी पीठ महात्मा गांधी की तरफ़ कर ली, क्योंकि गाँधीजी का चित्र उनके ठीक सामने लगा था." "ये आज की राजनीति की वास्तविकता है. अगर आपको सावरकर को सम्मान देना है तो आपको गाँधी की विचारधारा की तरफ़ पूरी तरह से पीठ घुमानी ही पड़ेगी. अगर आपको गांधी को स्वीकारना है तो आपको सावरकर की विचारधारा को नकारना होगा. शायद सही वजह है कि सावरकर अभी भी भारत में एक 'पोलराइज़िंग फ़िगर' हैं."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'प्रियंका का फ़ैशन, निक के लिए ताली बजाइए'फिर सुर्ख़ियों में आईं प्रियंका चोपड़ा, मेट गाला में ऐसे कपड़े क्यों पहनते हैं सितारे?
Read more »
रूस के विमान को क्यों नहीं मिल रही दुनिया में इज्जत | DW | 07.05.2019रूस के इस नए विमान का नाम सुखोई सुपरजेट 100 है. विमान को सरकारी कंपनी यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कार्पोरेशन ने बनाया. शुरुआत में इसे घरेलू एयरलाइनों ने खरीदा खासतौर से रूसी एयरलाइन एयरोफ्लोट ने. Russia flights aviation
Read more »
मध्य प्रदेश: मोदी सरकार में मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को क्यों अपनी सीट बदलनी पड़ीमध्य प्रदेश: मोदी सरकार में मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को क्यों अपनी सीट बदलनी पड़ी MadhyaPradesh NarendraSinghTomar Gwalior BJP LoksabhaEletions2019 मध्यप्रदेश नरेंद्रसिंहतोमर ग्वालियर भाजपा लोकसभाचुनाव2019
Read more »
TMC ने निकाली BJP के हिंदुत्व की काट, राम के जवाब में दुर्गा की शरण में ममता– News18 हिंदीचुनाव प्रचार में बीजेपी एक बार फिर हिंदुत्व और भगवान राम को मुद्दा बना रही है, तो वहीं ममता इसका जवाब देने के लिए मां दुर्गा की शरण में चली गईं हैं.
Read more »
एक 'शर्मीले' नौजवान के चरमपंथी बनने की कहानीभारत प्रशासित कश्मीर में नौजवान चरमपंथ की राह पर क्यों चल पड़ते हैं?
Read more »
आखिर क्यों राहुल-प्रियंका को कूदना पड़ा चाची मेनका गांधी के खिलाफ प्रचार में?– News18 हिंदी2019 का लोकसभा चुनाव कई मायने में दिलचस्प है. इस चुनाव में प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री होती है तो वहीं दो धुर राजनैतिक विरोधी सपा व बसपा के बीच गठबंधन देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. इसके अलावा यह पहला मौका है जब गांधी परिवार की युवा पीढ़ी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अपनों के ही खिलाफ चुनाव प्रचार में कूद पड़ी हैं. Why Priyanka and Rahul gandhi campaigning against aunt Maneka gandhi in thi loksabha election 2019 UPAT
Read more »
हरियाणाः क्यों सोनीपत, रोहतक और भिवानी में मोदी के अच्छे दिन सवालों के घेरे में हैंहरियाणाः क्यों सोनीपत, रोहतक और भिवानी में मोदी के अच्छे दिन सवालों के घेरे में हैं Haryana LoksabhaElections2019 BhupendraSinghHuda NarendraModi हरियाणा लोकसभाचुनाव2019 भूपेंद्रसिंहहुड्डा नरेंद्रमोदी
Read more »
मध्य प्रदेश: क्यों आरक्षित सीटें प्रदेश में लोकसभा चुनावों के नतीजों के लिहाज़ से अहम हैंमध्य प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों में से 10 अनसूचित जाति और जनजाति के लिए आरक्षित हैं. 2014 में भाजपा ने इन सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी. लेकिन इस बार उसकी हालत पतली है. इसलिए आरक्षित सीटों पर 75 फीसदी सांसदों के टिकट काट दिए हैं, जबकि अनारक्षित सीटों पर केवल 33 फीसदी ही टिकट काटे गए हैं.
Read more »
चकाचौंध से दूर रहने वाले एडमिरल रामदास राजनीतिक विवादों में कूद पड़ते हैं, आखिर क्यों?पूर्व नौसेना अध्यक्ष एडमिरल लक्ष्मीनारायण रामदास सामान्य तौर पर राजनीतिक या अन्य किसी तरह की चकाचौंध से दूर ही रहते हैं, लेकिन जब बात सेना की हो तो वे बेहिचक उसमें कूद जाते हैं। INCIndia narendramodi RajeevGandhi formernavychiefadmiralramdas
Read more »
राजीव गांधी की 10 अनुसनी बातें, क्यों नहीं आना चाहते थे राजनीति मेंपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी राजनीति में नहीं आना चाहते थे। 1981 में इंदिरा गांधी की मदद के लिए उन्होंने राजनीति में कदम रखा और पहले ही चुनाव में भारी बहुमत जीते और 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भारत के प्रधानमंत्री भी बने। वह भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री भी थे। आइए जानते हैं कि राजीव गांधी के बारे में 10 अनसुनी बातें...
Read more »
रमजान: इफ्तार में क्यों खाया जाता है खजूर, जानें- महत्व और पांच बड़े फायदेधार्मिक के साथ खजूर का वैज्ञानिक महत्व भी है. खजूर खाने से सेहत को भी कई फायदे होते हैं. आइए जानते हैं खजूर सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है.
Read more »
