एक 'शर्मीले' नौजवान के चरमपंथी बनने की कहानी

United States News News

एक 'शर्मीले' नौजवान के चरमपंथी बनने की कहानी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 225 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 93%
  • Publisher: 51%

भारत प्रशासित कश्मीर में नौजवान चरमपंथ की राह पर क्यों चल पड़ते हैं?

बाद में डार के बारे में और जानकारी सामने आई. वो पुलवामा में ही पला-बढ़ा था. पुलवामा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट का हिस्सा है. अनंतनाग पूरे भारत की एकमात्र ऐसी लोकसभा सीट है जहां सुरक्षा कारणों से तीन चरणों में चुनाव कराया गया है.

डार हाई स्कूल से आगे नहीं पढ़ पाया. पिछले साल मार्च में लापता होने से पहले तक वो छुटपुट काम करके रोज़ी-रोटी कमा रहा था. 22 साल का ये नौजवान स्वाभाव से शांत और शर्मीला था. उसके परिवार का दावा है कि साल 2016 में एक लोकप्रिय चरमपंथी की मौत होने पर विरोध प्रदर्शन के दौरान डार ज़ख़्मी हुआ और उसके बाद भारत के प्रति उसका ग़ुस्सा बढ़ता चला गया. डार उन हज़ारों कश्मीरी नौजवानों में से एक था जो बंदूक के साए में पैदा हुए और बाद में बंदूक के साए में ही ज़िंदगी ख़त्म हुई. भारत प्रशासित कश्मीर की अधिकतर आबादी मुस्लिम है. साल 1989 से उन्होंने भारतीय शासन के ख़िलाफ़ हथियारबंद विद्रोह छेड़ रखा है. भारत का आरोप है कि पाकिस्तान इस इलाक़े में चरमपंथ को समर्थन देकर हिंसा को बढ़ावा देता है. पाकिस्तान इससे इनकार करता है. साल 1989 से कश्मीर में हिंसा की घटनाएं लगातार होती रही हैं जिनमें 70 हज़ार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. इनमें वो कश्मीरी हिंदू भी हैं जिन्हें 1990 के दशक की शुरुआत में चरमपंथियों ने निशाना बनाया.सरकार और सुरक्षाबलों की भूमिका आलोचकों का कहना है कि भारत की कड़ाई की वजह से घाटी के युवक अलग राह पर चल निकले हैं. संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, जून 2016 से अप्रैल 2018 के बीच भारतीय सुरक्षाबलों ने बहुत अधिक बल प्रयोग किया. इसमें पैलेट गन का इस्तेमाल भी शामिल है. इसकी वजह से सैकड़ों लोगों को अपनी आंखों की रौशनी गंवानी पड़ी. लेकिन भारत इस रिपोर्ट और उसके निष्कर्षों को ख़ारिज कर देता है. पुलवामा में रहने वाले 68 वर्षीय अब्दुल अहमद बट कहते हैं, ''1990 के बाद पैदा हुए कश्मीरियों को कभी शांति नसीब नहीं हुई. उनका जन्म कर्फ़्यू के दौरान हुआ और कर्फ़्यू में ही उन्होंने दम तोड़ा.'' बट कहते हैं कि साल 1989 से पहले का कश्मीर उन्हें याद है जो एक ख़्वाब था जिसे मौजूदा पीढ़ी को देखने नहीं दिया गया. साल 2000 आते-आते घाटी में चरमपंथ में कुछ कमी आने लगी थी लेकिन साल 2016 में युवा चरमपंथी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद चरमपंथ में फिर इज़ाफ़ा होने लगा. सरकारी आंकड़े बताते हैं कि साल 2016 में 150 संदिग्ध चरमपंथी मारे गए. दो साल बाद 2018 में 230 से अधिक चरमपंथी मारे गए. सोशल मीडिया पर काफ़ी सक्रिय बुरहान वानी को भारत सरकार चरमपंथी मानती थी, लेकिन कई स्थानीय लोगों ने वानी को नई कश्मीरी पीढ़ी का नुमाइंदा माना. बुरहान के मारे जाने के बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाबलों की कार्रवाई में आदिल अहमद डार के एक पैर में गोली लगी, जिसकी वजह से डार को 11 महीने तक बिस्तर पर रहना पड़ा. बुरहान के पिता ग़ुलाम हसन डार कहते हैं, ''उस दिन ने आदिल को अचानक बदल दिया. एक शर्मीला नौजवान ग़ुस्से का ज्वालामुखी बन गया, लेकिन वो इसका खुलकर इज़हार नहीं करता था.''हिंसा का महिमामंडन पैर में गोली लगने के बाद आदिल ने अपना वक़्त इबादत, इंटरनेट और दोस्तों के सहारे काटा. लेकिन कुछ ठीक होने पर मार्च 2018 में आदिल ने चरमपंथी बनने के लिए घर छोड़ दिया. कुछ लोग कहते हैं कि आदिल कश्मीर के राजनीतिक हालात की वजह से बेहद नाराज़ था. आदिल के रिश्तेदार अल्ताफ़ बताते हैं, ''उसे इस बात का दुख था कि चरमपंथी मुर्गों की तरह मारे जा रहे हैं और दूसरी तरफ़ कोई हताहत नहीं हो रहा है.'' ध्यान देने वाली बात ये है कि मारे गए चरमपंथियों के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में भीड़ जुटती रही है.पुलवामा के नागरिक जिब्रान अहमद कहते हैं, ''चरमपंथी हमारे घरों में नहीं बल्कि पुलिस स्टेशन या आर्मी कैंप में बनते हैं. साल 2016 में पुलिस ने जिन युवकों को पकड़ा था, उनमें से अधिकतर चरमपंथ की राह पर चल पड़े. शायद उन्हें लगा कि इस राह पर चल पड़ना, हर दिन बेइज़्ज़ती बर्दाश्त करने से बेहतर है.'' थिंक टैंक ऑब्ज़र्वर रिसर्च फाउंडेशन से जुड़े सुरक्षा मामलों के जानकार सुशांत सरीन कहते हैं कि समस्या का एक हिस्सा ये भी है कि हिंसा को महिमामंडित किया जाता है. वो कहते हैं, ''अधिकतर समाजों में होता ये है कि हिंसा में शामिल लोगों को ख़ारिज कर दिया जाता है, लेकिन कश्मीर में ऐसा नहीं होता. लोग जब पथराव करें, हथियार उठा लें, तो क्या सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी रहे.''नफ़रत के बीज कश्मीर में तैनात एक पुलिसकर्मी ने अपना नाम ज़ाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा कि भारत के तरीक़े कारगर साबित नहीं हुए. वो कहते हैं, ''जब आप एक चरमपंथी को मारते हैं, दो और चरमपंथी बनने के लिए तैयार हो जाते हैं. राजनीतिक समाधान की जगह हाल के वर्षों में चरमपंथियों को मारने पर ध्यान लगाया गया है.'' चरमपंथ निरोधक मामलों के जानकार और लेखक अजय साहनी का कहना है कि भारत में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने घाटी को बर्बाद कर दिया और ''पूरे भारत के लिए एक शत्रु पैदा कर दिया, जो एक सफल चुनावी रणनीति तो हो सकती है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के हिसाब से बहुत बड़ी चूक है.'' पुलवामा में आत्मघाती हमले के बाद भारत के अलग-अलग शहरों में कश्मीरी नागरिकों के साथ हिंसा और प्रताड़ना के कुछ मामले सामने आए.वो कहते हैं, ''मेरा डर ये है कि अब आगे क्या होगा. मेरे बेटे को भारत और भारतीयों से नफ़रत होने लगी है. वो पहले ऐसा नहीं था.''वो कहते हैं, ''मैं तो हमेशा यही जानता था कि वो मेरा आज्ञाकारी बेटा है. काश मैं ये समझा सकूं कि एक ज़िंदा बम कैसे बन गया.''

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिहार के अररिया में मवेशी चोरी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्याबिहार के अररिया में मवेशी चोरी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्याबिहार के अररिया में मवेशी चोरी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या Bihar Araria CattleTheft Lynching बिहार अररिया मवेशीचोरी लिंचिंग
Read more »

ओसामा बिन लादेन के मारे जाने की रात से अब तक की कहानीओसामा बिन लादेन के मारे जाने की रात से अब तक की कहानीआठ साल पहले दो मई 2011 को एबटाबाद में लादेन को कैसे मारा गया. पड़ोसी से जानिए क्या हुआ था उस रात..
Read more »

नीरज चोपड़ा की कोहनी की सर्जरी, पीएम मोदी ने किया ट्वीट-बहादुर नौजवाननीरज चोपड़ा की कोहनी की सर्जरी, पीएम मोदी ने किया ट्वीट-बहादुर नौजवाननीरज को डॉक्टरों ने डेढ़-दो महीने आराम की सलाह दी है। नीरज चोपड़ा ने ट्वीट किया कि मैं कुछ महीनों के आराम के बाद मजबूती के साथ वापस आऊंगा। हर झटका वापसी के लिए एक सेटअप है... JavelinThrowerNeeraj NeerajChopra WorldChampionship जेवलिनथ्रोअरनीरजचोपड़ा
Read more »

डिंपल यादव ने बताई मंच पर मायावती के पैर छूने के पीछे की कहानीडिंपल यादव ने बताई मंच पर मायावती के पैर छूने के पीछे की कहानीसपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने बताया कि मंच पर मायावती के पैर छूने में हैरान होने जैसा कुछ नहीं है. वहीं अखिलेश ने कहा कि भारतीय परंपरा भी सिखाती है कि बड़ों के पैरे छुकर आशीर्वाद लेना चाहिए.
Read more »

election/lok sabha chunav/lok sabha chunav news and updates on 8th may 2019 - कांग्रेस को जवानों और किसानों के मान-सम्मान की परवाह नहीं रही। किसानों की जमीन पर भी कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की खेती की है। हरियाणा जानता है कि कैसे किसानों की जमीन कैसे कोड़ियों के भाव खरीदी गई। ऐसे | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के लिए 5 चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अभी 2 चरण और बाकी हैं जिनके लिए राजनीतिक पार्टियां अपना पूरा दमखम लगा रही हैं। इसी के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी की हरियाणा और दिल्ली में 3 रैलियां हैं। इसके अलावा प्रियंका गांधी दिल्ली में रोड शो करेंगी। इस बीच पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई भी होगी। चुनावी हलचल से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »

election/lok sabha chunav/lok sabha chunav news and updates on 8th may 2019 - 1984 में दिल्ली, हरियाणा पंजाब सहित अन्य जगहों पर हमारे हजारों सिख परिवारों की हत्या की गई। दर्जनभर आयोग बने लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। मैंने दोषियों को सजा देने का वादा किया। यह सिलसिला शुरू भी ह | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के लिए 5 चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अभी 2 चरण और बाकी हैं जिनके लिए राजनीतिक पार्टियां अपना पूरा दमखम लगा रही हैं। इसी के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी की हरियाणा और दिल्ली में 3 रैलियां हैं। इसके अलावा प्रियंका गांधी दिल्ली में रोड शो करेंगी। इस बीच पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई भी होगी। चुनावी हलचल से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »

दरिंदे तीन घंटे तक रौंदते रहे, एक महिला की रौंगटे खड़े कर देने वाली कहानीदरिंदे तीन घंटे तक रौंदते रहे, एक महिला की रौंगटे खड़े कर देने वाली कहानीजयपुर। राजस्थान के अलवर जिले में महिला के साथ पति के सामने पांच लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आने के बाद मानवता का सिर शर्म से झुक गया है। इस घटना ने दिल्ली के निर्भया मामले की याद ताजा कर दी।
Read more »

नौजवान बल्‍लेबाज के दम पर न्‍यूजीलैंड का बड़ा धमाका, ऑस्‍ट्रेलिया की करारी हार– News18 हिंदीनौजवान बल्‍लेबाज के दम पर न्‍यूजीलैंड का बड़ा धमाका, ऑस्‍ट्रेलिया की करारी हार– News18 हिंदीपहले मैच में एक विकेट से मिली हार का बदला लेते हुए न्‍यूजीलैंड ने मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया को सात विकेट से रौंद दिया
Read more »

गांधी परिवार की बहू बनने से पहले एक मॉडल थीं मेनका गांधी– News18 हिंदीगांधी परिवार की बहू बनने से पहले एक मॉडल थीं मेनका गांधी– News18 हिंदीमहिला व बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी की पहचान हिंदुस्तान के सबसे बड़े सियासी घराने की बहू ही नहीं है. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे स्वर्गीय संजय गांधी की पत्नी बनने से पहले उनकी खुद की एक अलग पहचान भी रही है. BJP Candidate Maneka Gandhi unknown facts maneka gandhi profile UPAT
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:36:10