न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: एमपी में आज भारी बारिश का अलर्ट; कुपवाड़ा में जवान शहीद, आतंकी ढेर; बजट के खिलाफ I.N....

Madhya Pradesh News News

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: एमपी में आज भारी बारिश का अलर्ट; कुपवाड़ा में जवान शहीद, आतंकी ढेर; बजट के खिलाफ I.N....
Madhya Pradesh News TodayMP Morning BriefMadhya Pradesh News In Hindi
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 219 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 105%
  • Publisher: 51%

Madhya Pradesh (MP) News in Brief Today; Follow MP Indore Bhopal Ujjain Jabalpur Latest News Updates, Headlines On Dainik Bhaskar. एमपी में आज भारी बारिश का अलर्ट; कुपवाड़ा में 1 आतंकी ढेर; बजट के खिलाफ I.N.D.I.A सांसद करेंगे प्रदर्शन

एमपी में आज भारी बारिश का अलर्ट; कुपवाड़ा में जवान शहीद, आतंकी ढेर; बजट के खिलाफ I.N.D.I.A सांसद करेंगे प्रदर्शनमध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बुधवार को भी एक्टिव है। इंदौर, ग्वालियर, चंबल संभाग समेत प्रदेश के 20 जिलों में तेज बारिश होने का अलर्ट है। छतरपुर के बमनोरा में मंगलवार शाम अचानक धसान नदी का जलस्तर बढ़ जाने से टापू पर 59 लोग फंस गए। पुलिस और एसडीईआरएफ ने सभी को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। लगातार हो रही बारिश से मध्यप्रदेश की नदियां, बांध और तालाबों में पानी का लेवल बढ़ गया है।2.

गुजरात के द्वारका में इमारत गिरी, तीन की मौत, सूरत में 24 घंटे में 228mm बारिश, UP में बाढ़ गुजरात में पिछले दो दिनों से तेज बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। द्वारका में तीन मंजिला इमारत गिर गई। तीन की मौत हो गई। सूरत में 24 घंटे में 228mm बारिश रिकॉर्ड की गई है। यहां सड़कों पर नदी जैसे तेज बहाव से पानी बह रहा है। उधर, नेपाल से सटे इलाकों में तेज बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के लखीमपुर, गोरखपुर, महाराजगंज, गोंडा, बहराइच समेत 10 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने आज MP- महाराष्ट्र समेत 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है। कुपवाड़ा के कोवुत में मंगलवार को 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हुआ है। यह जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में दूसरा एनकाउंटर है। मंगलवार सुबह पुंछ में LOC के पास बट्टाल सेक्टर में आर्मी-आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई थी। इसमें लांस नायक सुभाष कुमार घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था।4. नागर के तेवर नरम, सांसद पत्नी ने साधी चुप्पी; विश्ननोई बोले- दलबदलू नेताओं का मंत्री बनना उनका सौभाग्य, हमारा दुर्भाग्य वन एवं पर्यावरण विभाग रामनिवास रावत को देने के बाद से इस्तीफा देने पर अड़े मंत्री नागर सिंह चौहान मंगलवार रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद मान गए। वे सोमवार रात दिल्ली गए थे, जहां मंगलवार को उनकी केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात नहीं हो सकी। वापस लौटकर रात में ही नागर सीधे सीएम हाउस पहुंचे। यहां देर रात करीब 12 बजे तक चली बैठक के बाद उनके तेवर नरम पड़े।संसद में आज मानसून सत्र का तीसरा दिन है। कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया था। आज बजट पर चर्चा होगी। इसके लिए 20 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। वहीं I.N.D.I.A. के सांसद आज बजट के खिलाफ संसद के बाहर प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि इस बजट में भेदभाव किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर मंगलवार शाम हुई I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक में यह फैसला लिया गया था।6. ग्वालियर में दो स्टूडेंट किडनैप, जमकर पीटा; लड़की के विवाद में 6 बदमाश कार से ले गए ग्वालियर में मंगलवार शाम दो छात्रों का 6 बदमाशों ने अपहरण कर लिया। छात्रों को आरोपी कार में जबरन बिठा ले गए। उनकी मारपीट की। करीब तीन घंटे बाद कांचमिल इलाके में छोड़ गए। बताया जा रहा है कि उनके बीच लड़की काे लेकर विवाद है। आधी रात में एसपी धर्मवीर सिंह ने छात्रों से पूछताछ की। रात डेढ़ बजे पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। बाकी पांच की तलाश की जा रही है।7. सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस के बकाया टैक्स पर आज सुनवाई; IT ने ₹3567 करोड़ के टैक्स की डिमांड की है सुप्रीम कोर्ट में आज कांग्रेस पार्टी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से दिए गए बकाया वसूली नोटिस मामले में सुनवाई होगी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ₹3567 करोड़ रुपए के टैक्स की डिमांड की है। मार्च में ₹1745 करोड़ का टैक्स नोटिस भेजा था। इस नोटिस के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। हालांकि, टैक्स डिपार्टमेंट ने कांग्रेस के खातों से 135 करोड़ रुपए पहले ही वसूल लिए हैं।8. चाइल्ड राइट्स बॉडी का नेटफ्लिक्स को समन; OTT प्लेटफॉर्म पर नाबालिग को सेक्सुअल कंटेट एक्सेस का मुद्दा नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स ने OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को समन जारी किया। इसमें लिखा गया है कि नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर सेक्सुअल कंटेट दिखाया जाता है और ये कंटेंट नाबालिगों के लिए भी बड़ी आसानी से उपलब्ध है। ऐसा होना पोक्सो एक्ट 2012 का उल्लंघन है। कमीशन ने नेटफ्लिक्स से जुड़े अधिकारियों से इस मामले में अबतक उनके द्वारा उठाए गए कदमों की डिटेल के साथ 29 जुलाई को दोपहर 3 बजे फिजिकली उपस्थित होने का कहा है।9. टीकमगढ़ में तेज बारिश के बीच कपड़ा शोरूम में आग; ग्राउंड फ्लोर से उठीं लपटें तीसरी मंजिल तक पहुंचीं टीकमगढ़ में बुधवार सुबह करीब 6 बजे कपड़ा शोरूम में आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग कुछ ही सेकंड में ऊपर की दो मंजिल को भी चपेट में ले लिया। तेज बारिश के बीच आग की लपटें निकलने लगीं। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद 8 बजे तक आग पर काबू पाया गया।10. मंदसौर में 'अपना घर' से भागी लड़कियों का वीडियो सामने आया; जाली से कूदीं, बाइक पर बैठकर भागींमंदसौर के निराश्रित बालगृह अपना घर में रहने वाली 2 लड़कियां फरार हैं। पुलिस दोनों को खोजने में जुटी है। इसी बीच एक सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें दोनों लड़कियां दो बाइक पर आए युवकों के साथ जाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला गुमशुदगी से अपहरण की ओर मुड़ गया है। नई आबादी पुलिस ने अपहरण की धारा में केस दर्ज किया है। लड़कियों के साथ ही आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।3 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, तापमान गिरा24 घंटे में रानीवाड़ा में 21 एमएम बारिश हुईचंडीगढ़ में गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Madhya Pradesh News Today MP Morning Brief Madhya Pradesh News In Hindi Madhya Pradesh Latest News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IMD Alert : दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में होगी भारी बारिश, जानें अपने राज्य के मौसम का हालIMD Alert : दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में होगी भारी बारिश, जानें अपने राज्य के मौसम का हालआज दिल्ली समेत उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट है. यूपी, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी है.
Read more »

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: राहुल से लिपटकर रोए हाथरस हादसे के पीड़ित; एमपी में भारी बारिश का अलर्ट; ब्रिटेन में भ...न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: राहुल से लिपटकर रोए हाथरस हादसे के पीड़ित; एमपी में भारी बारिश का अलर्ट; ब्रिटेन में भ...Madhya Pradesh (MP) News in Brief Today; Follow MP Indore Bhopal Ujjain Jabalpur Latest News Updates, Headlines On Dainik Bhaskar. राहुल हाथरस पीड़ितों से मिले, जमीन पर बैठे; जेल से निकले अमृतपाल की संसद में शपथ; एमपी में भारी बारिश का अलर्ट
Read more »

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: कुलगाम में 5 आतंकी ढेर; एमपी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; धोनी ने सलमान के साथ बर्थडे मन...न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: कुलगाम में 5 आतंकी ढेर; एमपी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; धोनी ने सलमान के साथ बर्थडे मन...Madhya Pradesh (MP) News in Brief Today; Follow MP Indore Bhopal Ujjain Jabalpur Latest News Updates, Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »

Jammu-Kashmir: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर; सर्च ऑपरेशन जारीJammu-Kashmir: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर; सर्च ऑपरेशन जारीजम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है।
Read more »

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: गुजरात में बारिश से इमारत गिरी, 3 मौतें; कुपवाड़ा में एक जवान शहीद, 1 आतंकी ढेर; बजट ...न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: गुजरात में बारिश से इमारत गिरी, 3 मौतें; कुपवाड़ा में एक जवान शहीद, 1 आतंकी ढेर; बजट ...Dainik Bhaskar News In Brief And Latest Headlines; मानसून सत्र का तीसरा दिन: बजट पर चर्चा होगी - गुजरात में तेज बारिश से इमारत गिरी, 3 की मौत
Read more »

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: बजट के खिलाफ I.N.D.I.A का प्रदर्शन; कुपवाड़ा में 1 आतंकी ढेर; राजभर के बाद केशव मौर्य...न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: बजट के खिलाफ I.N.D.I.A का प्रदर्शन; कुपवाड़ा में 1 आतंकी ढेर; राजभर के बाद केशव मौर्य...नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एनकाउंटर, सेना ने 1 आतंकी ढेर किया; 1 जवान घायल जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:10:56