नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एनकाउंटर, सेना ने 1 आतंकी ढेर किया; 1 जवान घायल जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है।
बजट के खिलाफ I.N.D.I.A का प्रदर्शन; कुपवाड़ा में 1 आतंकी ढेर; राजभर के बाद केशव मौर्य से मिले संजय निषादजम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है। कुपवाड़ा के कोवुत में मंगलवार को 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हुआ है। यह जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में दूसरा एनकाउंटर है। मंगलवार सुबह पुंछ में LOC के पास बट्टाल सेक्टर में आर्मी-आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई थी। इसमें लांस नायक सुभाष कुमार घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था।2.
नोएडा में जोरदार बारिश, सड़कें बनी तालाब:उन्नाव में गंगा फिर उफनाई; 5 जिलों में अलर्ट नेपाल से सटे इलाकों में तेज बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के लखीमपुर, गोरखपुर, महाराजगंज, गोंडा, बहराइच समेत 10 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। गोरखपुर में राप्ती नदी उफान पर है। नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। करीब 40 हजार लोग प्रभावित हैं। नोएडा में सुबह से तेज बारिश हो रही है। सड़कें तालाब बन गई हैं। 1 फीट तक पानी भर गया है। उन्नाव में गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। प्रदेश के 5 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है।संसद में आज मानसून सत्र का तीसरा दिन है। कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया था। आज बजट पर चर्चा होगी। इसके लिए 20 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। वहीं I.N.D.I.A. के सांसदों ने आज बजट के खिलाफ संसद के बाहर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि इस बजट में भेदभाव किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर मंगलवार शाम हुई I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक में यह फैसला लिया गया था।यूपी में सियासी खींचतान बढ़ती जा रही है। मामला गुटबाजी तक पहुंच गया है। भाजपा के सहयोगी और सरकार के मंत्री डिप्टी सीएम केशव मौर्य के पास हाजिरी लगा रहे हैं। इसे सिर्फ औपचारिक मुलाकात ही नहीं, बल्कि सरकार और संगठन के बीच चल रही खींचतान में शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है।5. सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस के बकाया टैक्स पर आज सुनवाई; IT ने ₹3567 करोड़ के टैक्स की डिमांड की है सुप्रीम कोर्ट में आज कांग्रेस को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से दिए गए बकाया वसूली नोटिस मामले में सुनवाई होगी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ₹3567 करोड़ रुपए के टैक्स की डिमांड की है। मार्च में ₹1745 करोड़ का टैक्स नोटिस भेजा था। इसके खिलाफ कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। हालांकि, टैक्स डिपार्टमेंट ने कांग्रेस के खातों से 135 करोड़ रुपए पहले ही वसूल लिए हैं।वाराणसी में एक दरोगा के लूट के गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। वह नकली स्पेशल क्राइम ब्रांच बनाकर 4 युवकों के साथ हाईवे पर लूट करता था। हाल में ही उसने ज्वेलरी कारोबारी के कर्मचारी से 42 लाख की लूट की। अपने क्षेत्र से 50 किलोमीटर दूर वारदात को अंजाम दिया। हालांकि सर्विलांस की जांच में दरोगा फंसा तो पूरा मामला खुला। वाराणसी क्राइम ब्रांच ने उसे 2 साथियों के साथ गिरफ्तार किया है।7. पूजा खेडकर केस- केंद्र ने पेरेंट्स का मैरिटल स्टेटस मांगा, ट्रेनी IAS पर रिजर्वेशन लेने का आरोप केंद्र ने पुणे पुलिस को आदेश दिया है कि वे विवादों में घिरीं ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के माता-पिता के मैरिटल स्टेटस की जानकारी दें। पूजा पर आरोप है कि उन्होंने अपने माता-पिता के तलाक का दावा करके UPSC एग्जाम में OBC नॉन-क्रीमी लेयर का फायदा उठाया। पिछले हफ्ते दिल्ली में पूजा के खिलाफ तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में क्रिमिनल केस दर्ज हुआ है। UPSC ने उनकी उम्मीदवारी रद्द करने के लिए शो-कॉज नोटिस जारी किया है।8. हरदोई में प्रधानपति ने LIC एजेंट के घर बोला हमला, महिलाओं को पीटा, घर-गाड़ी में लगाई आग हरदोई में प्रधानपति ने मंगलवार रात 15 दबंग साथियों के साथ गांव के ही LIC एजेंट के घर हमला बोला। कार और बाइक तोड़ दी। महिलाओं को जमकर पीटा। घर में तोड़फोड़ की, फिर जरूरी दस्तावेजों को जला दिया। घर और गाड़ी में आग भी लगा दी। लेकिन समय रहते पुलिस पहुंच गई। दबंगों को खदेड़ कर पुलिस ने आग पर काबू पाया।आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत फिर बिगड़ी है। दिल्ली AIIMS में उनका इलाज चल रहा है। सोमवार को यूरिन करने में परेशानी के बाद उन्हें AIIMS लाया गया। उनके करीबियों ने बताया कि उन्हें रेगुलर मेडिकल चेकअप के लिए लाया गया है। इस चेकअप में दो दिन का समय लगता है। उनकी स्थिति अभी ठीक बताई जा रही है। 2 साल पहले सिंगापुर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी डोनेट की थी।10. राहुल गांधी की आज किसान नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात, निजी सदस्य विधेयक लाने की मांग लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज किसान नेताओं के 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल संसद में मुलाकात करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों का प्रतिनिधिमंडल राहुल गांधी से प्राइवेट मेंबर्स बिल लाने के बात रखेंगे। प्रदर्शनकारी किसान 15 अगस्त को देश भर में ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। और नए क्रिमिनल बिल की कॉपियां भी जलाएंगे। किसान संगठनों ने कहा था कि किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च 31 अगस्त को 200 दिन पूरा करेगा। संगठनों ने किसानों से पंजाब-हरियाणा के खनौरी-शंभू बॉर्डर पर पहुंचने की अपील भी की है।3 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, तापमान गिरा24 घंटे में रानीवाड़ा में 21 एमएम बारिश हुईचंडीगढ़ में गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: कुलगाम में 5 आतंकी ढेर; सूरत हादसे में 7 शव मिले; धोनी ने सलमान के साथ बर्थडे मनायाLatest News in Brief Today: Current Updates & Breaking Headlines -उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर चारधाम यात्रा आज रद्द:बद्रीनाथ-विष्णु प्रयाग नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड; 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट - पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा आज और कल:रात 2 बजे हुई मंगला आरती, 11 बजे होगी रथों की पूजा, शाम 5 बजे खींचेंगे...
Read more »
न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: कुलगाम में 5 आतंकी ढेर; एमपी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; धोनी ने सलमान के साथ बर्थडे मन...Madhya Pradesh (MP) News in Brief Today; Follow MP Indore Bhopal Ujjain Jabalpur Latest News Updates, Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »
न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: छत्तीसगढ़ के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जम्मू में एक आतंकी ढेर; सावन का पहला...Chhattisgarh (CG) News in Brief Today; Follow CG Raipur Bilaspur Durg Latest News Updates, Headlines On Dainik Bhaskar. छत्तीसगढ़ के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, सावन का पहला सोमवार..शिवालयों में भीड़; जम्मू में एक आतंकी ढेर
Read more »
Jammu-Kashmir: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर; सर्च ऑपरेशन जारीजम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है।
Read more »
Kupwara Encounter: कुपवाड़ा के लोलाब में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, एक जवान घयालKupwara Encounter: कुपवाड़ा के लोलाब में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, ए जवान घयाल
Read more »
न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: गुजरात में बारिश से इमारत गिरी, 3 मौतें; कुपवाड़ा में एक जवान शहीद, 1 आतंकी ढेर; बजट ...Dainik Bhaskar News In Brief And Latest Headlines; मानसून सत्र का तीसरा दिन: बजट पर चर्चा होगी - गुजरात में तेज बारिश से इमारत गिरी, 3 की मौत
Read more »
