न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: कुलगाम में 5 आतंकी ढेर; सूरत हादसे में 7 शव मिले; धोनी ने सलमान के साथ बर्थडे मनाया

Jammu Kashmir Encounter News

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: कुलगाम में 5 आतंकी ढेर; सूरत हादसे में 7 शव मिले; धोनी ने सलमान के साथ बर्थडे मनाया
Surat AccidentMs Dhoni BirthdayPuri Rath Yatra
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 44 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 51%

Latest News in Brief Today: Current Updates & Breaking Headlines -उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर चारधाम यात्रा आज रद्द:बद्रीनाथ-विष्णु प्रयाग नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड; 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट - पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा आज और कल:रात 2 बजे हुई मंगला आरती, 11 बजे होगी रथों की पूजा, शाम 5 बजे खींचेंगे...

कुलगाम में 5 आतंकी ढेर; सूरत हादसे में 7 शव मिले; धोनी ने सलमान के साथ बर्थडे मनाया1. कश्मीर के कुलगाम में 5 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद; राजौरी में आर्मी कैंप पर हमला जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ जारी है। मुदरघम और चिनिगाम फ्रिसल में अब तक 5 आतंकी मारे गए हैं। दो जवान शहीद हुए हैं। मुदरघम में दो-तीन आतंकियों और चिनिगाम फ्रिसल में एक और आतंकी के छिपे होने की खबर है। सेना और पुलिस सर्च ऑपरेशन कर रही है। दूसरी तरफ, राजौरी जिले के मंजाकोट में आतंकियों ने रविवार सुबह एक सेना कैंप पर हमला कर दिया। इसमें एक जवान घायल हो गया।गुजरात के सूरत में 5 मंजिला बिल्डिंग ढहने से सात लोगों की मौत हो गई है। NDRF की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी भी मलबा हटाने का काम चल रहा है। यह बिल्डिंग 2017 में ही बनी थी। बिल्डिंग में 9 कमरों में लोग रहते थे, 2 कमरे फर्स्ट फ्लोर पर, 3 कमरे सेकेंड, 2 कमरे थर्ड फ्लोर पर थे।इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 43 साल के हो गए। धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी और एक्टर सलमान खान के साथ आधी रात को जन्मदिन सेलिब्रेट किया और केट काटा। साक्षी ने माही के पैर भी छुए। इसका वीडियो साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 7 जुलाई, 1983 को जन्में धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। धोनी अपनी कप्तानी में भारत को 3 ICC ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते कप्तान हैं।अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। भगवान जगन्नाथ, अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ जमालपुर इलाके में स्थित 400 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर से 18 किलोमीटर की रथ यात्रा पर निकल गए हैं। रथ यात्रा से पहले सुबह 4 बजे गृहमंत्री अमित शाह ने पत्नी सोनल शाह के साथ भगवान जगन्नाथ की मंगला आरती की। ओडिशा की पुरी रथ यात्रा के बाद अहमदाबाद में देश की दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा होती है। पुरी में 11 बजे रथों की पूजा हुई। शाम 5 बजे रथ यात्रा निकलेगी।राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल के मेडिकल चेकअप के दौरान पत्नी सुनीता को साथ रहने की इजाजत नहीं दी। हालांकि, कोर्ट ने सुनीता केजरीवाल को मेडिकल बोर्ड से मिलने की इजाजत दे दी है। साथ ही कहा है कि केजरीवाल की सभी मेडिकल रिपोर्ट भी सुनीता को दी जाएंगी। केजरीवाल ED और CBI के अलग-अलग केस में गिरफ्तार किए गए हैं। CBI ने उन्हें 26 जून को अरेस्ट किया था। वे फिलहाल तिहाड़ में हैं। उनकी कस्टडी 12 जुलाई को खत्म होगी।उत्तराखंड के गढ़वाल डिविजन में भारी बारिश के चलते आज चार धाम यात्रा रोक दी गई है। बद्रीनाथ-विष्णु प्रयाग नेशनल हाईवे के पास लैंडस्लाइड के कारण सड़क ब्लॉक हो गई। इधर, उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने आज पांच राज्यों- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।इजराइली सेना ने शनिवार को गाजा में एक स्कूल पर एयरस्ट्राइक की। जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 75 से ज्यादा घायल हो गए। ये स्कूल संयुक्त राष्ट्र का था, जहां शरणार्थियों ने शरण ली हुई थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक इजराइली सेना ने पहले स्कूल को चारों ओर से घेरा और फिर उस पर हमला कर दिया। स्कूल की इमारत नीचे गिर गई, जिसमें रह रहे बच्चे दब गए। इजराइली सेना ने स्कूल को आतंकवादियों का अड्डा बताया है।इंग्लैंड ने स्विटजरलैंड को हरा कर यूरो कप के सेमीफाइनल में पहुंचा गया है। इंग्लैंड अपने पिछले चार टूर्नामेंट में तीसरी बार टॉप-4 में पहुंचा हैं। वहीं स्विटजरलैंड का पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट के टॉप चार में पहुचंने का सपना पेनल्टी शूट आउट में खत्म हो गया। वहीं 2004 के बाद नीदरलैंड सेमीफाइनल में पहुंचा।पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रन से हरा दिया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 115 रन का स्कोर बनाया। जवाब में टीम इंडिया 19.

5 ओवर में 102 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। हालांकि तीनों मिलकर 10 रन भी नहीं बना सके। ओपनर अभिषेक शर्मा खाता नहीं खोल सके। नंबर-4 पर उतरे रियान पराग 3 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हुए। वहीं विकेटकीपर ध्रुव जुरेल 14 बॉल पर 6 ही रन बना सके।पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश में नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की। इमरान ने कहा कि पूरा देश जानता है कि 2024 का चुनाव पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा धोखा था। अगर देश को बचाना है तो दोबारा चुनाव कराना होगा। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि मुझे भगवान पर विश्वास है। मैं आजादी के लिए लड़ता रहूंगा। मैं एक साल से जेल में बंद हूं और इन अत्याचारियों के आगे कभी नहीं झुकूंगा। मेरे खिलाफ जेल में जुर्म कम नहीं हुआ तो मैं भूख हड़ताल करूंगा।श्रीगंगानगर और आसपास तेज बरसातहरियाणा के आधे जिलों में बरस रहा मानसूनसीकर में आज व कल सामान्य बारिश के आसारबाढ़ का पानी उतरा, घरों में कीचड़-गंदगी जमी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Surat Accident Ms Dhoni Birthday Puri Rath Yatra Jagannath Rath Yatra Kulgam Encounter Latest India News Today's Short News Headlines News Headlines

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Jammu-Kashmir: कठुआ में सुरक्षाबलों के हाथ लगी सफलता, एनकाउंटर में एक आतंकी ढेरJammu-Kashmir: कठुआ में सुरक्षाबलों के हाथ लगी सफलता, एनकाउंटर में एक आतंकी ढेरJammu-Kashmir: कठुआ में सुरक्षाबलों के हाथ लगी सफलता, एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर
Read more »

UP Crime: हरदोई में ऑनर किलिंग के मामले का खुलासा, सगे भाइयों ने बहन को मारकर फूंक डालाUP Crime: हरदोई में ऑनर किलिंग के मामले का खुलासा, सगे भाइयों ने बहन को मारकर फूंक डालाहरदोई के अतरौली क्षेत्र में मिले एक युवती के शव की शिनाख्त करते हुए पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके भाइयों को गिरफ्तार किया है।
Read more »

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारीजम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारीआतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार रात जिले के अरागाम इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई.
Read more »

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: 10 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, सड़क हादसे का लाइव VIDEO, CBI ने NEET केस में 7वीं गि...न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: 10 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, सड़क हादसे का लाइव VIDEO, CBI ने NEET केस में 7वीं गि...Chhattisgarh (CG) News in Brief Today; Follow CG Raipur Bilaspur Durg Latest News Updates, Headlines On Dainik Bhaskar. 10 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, सड़क हादसे का लाइव VIDEO, CBI ने NEET केस में 7वीं गिरफ्तारी की
Read more »

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: राहुल से लिपटकर रोए हाथरस हादसे के पीड़ित; एमपी में भारी बारिश का अलर्ट; ब्रिटेन में भ...न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: राहुल से लिपटकर रोए हाथरस हादसे के पीड़ित; एमपी में भारी बारिश का अलर्ट; ब्रिटेन में भ...Madhya Pradesh (MP) News in Brief Today; Follow MP Indore Bhopal Ujjain Jabalpur Latest News Updates, Headlines On Dainik Bhaskar. राहुल हाथरस पीड़ितों से मिले, जमीन पर बैठे; जेल से निकले अमृतपाल की संसद में शपथ; एमपी में भारी बारिश का अलर्ट
Read more »

Jammu Kashmir : कुलगाम में जवानों और आतंकियों के बीच हुईं दो मुठभेड़, चार आतंकी ढेर; एक जवान बलिदानJammu Kashmir : कुलगाम में जवानों और आतंकियों के बीच हुईं दो मुठभेड़, चार आतंकी ढेर; एक जवान बलिदानजम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर हुए हैं। वहीं, एक जवान बलिदान हो गया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:43:06