Madhya Pradesh (MP) News in Brief Today; Follow MP Indore Bhopal Ujjain Jabalpur Latest News Updates, Headlines On Dainik Bhaskar.
कुलगाम में 5 आतंकी ढेर; एमपी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; धोनी ने सलमान के साथ बर्थडे मनायाजम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ जारी है। मुदरघम और चिनिगाम फ्रिसल में अब तक 5 आतंकी मारे गए हैं। दो जवान शहीद हुए हैं। मुदरघम में दो-तीन आतंकियों और चिनिगाम फ्रिसल में एक और आतंकी के छिपे होने की खबर है। सेना और पुलिस सर्च ऑपरेशन कर रही है। दूसरी तरफ, राजौरी जिले के मंजाकोट में आतंकियों ने रविवार सुबह एक सेना कैंप पर हमला कर दिया। इसमें एक जवान घायल हो गया।2.
एमपी के ग्वालियर-चंबल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबलपुर-छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में भी पानी गिरेगा मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल के ऊपर से ट्रफ लाइन एक्टिव है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक अन्य ट्रफ भी गुजर रहा है। इस वजह से ग्वालियर, चंबल संभाग के साथ प्रदेश के अन्य जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है। ऐसा ही मौसम रविवार को भी बना रहेगा। ग्वालियर, भिंड, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।गुजरात के सूरत में 5 मंजिला बिल्डिंग ढहने से सात लोगों की मौत हो गई है। NDRF की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी भी मलबा हटाने का काम चल रहा है। यह बिल्डिंग 2017 में ही बनी थी। बिल्डिंग में 9 कमरों में लोग रहते थे, 2 कमरे फर्स्ट फ्लोर पर, 3 कमरे सेकेंड, 2 कमरे थर्ड फ्लोर पर थे।4. PMO ने मांगी इंदौर के 6 बच्चों की मौत वाले आश्रम की रिपोर्ट; अफसरों की भूमिका पर सवाल इंदौर के युग पुरुष आश्रम में हुई 6 बच्चों की मौत के मामले में अब प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संज्ञान लेकर जांच दल को इंदौर भेजा है। शनिवार को टीम ने यहां से दस्तावेज और कंप्यूटर की हार्ड डिस्क जांच में ली है। साथ ही यहां की जांच में क्या पाया, उसके दस्तावेज भी हासिल किए हैं। यह रिपोर्ट पहले पीएमओ को सबमिट होगी।इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 43 साल के हो गए। धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी और एक्टर सलमान खान के साथ आधी रात को जन्मदिन सेलिब्रेट किया और केट काटा। साक्षी ने माही के पैर भी छुए। इसका वीडियो साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 7 जुलाई, 1983 को जन्में धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। धोनी अपनी कप्तानी में भारत को 3 ICC ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते कप्तान हैं।6. 29 सीटें जीतने का जश्न मनाने बीजेपी की मेगा बैठक: प्रदेश कार्यसमिति में तय होंगे आगामी कार्यक्रम लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर हुई जीत के बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को राजधानी में होगी। दिन भर चलने वाली इस बैठक में केंद्र सरकार में शामिल 6 मंत्रियों और नवनिर्वाचित सांसदों का सम्मान भी किया जाएगा। बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा और लोकसभा चुनाव में संगठन के कामों की भी समीक्षा होगी। वृहद कार्यसमिति की बैठक दोपहर 12 बजे रवींद्र भवन में शुरू होगी।अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। भगवान जगन्नाथ, अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ जमालपुर इलाके में स्थित 400 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर से 18 किलोमीटर की रथ यात्रा पर निकल गए हैं। रथ यात्रा से पहले सुबह 4 बजे गृहमंत्री अमित शाह ने पत्नी सोनल शाह के साथ भगवान जगन्नाथ की मंगला आरती की। ओडिशा की पुरी रथ यात्रा के बाद अहमदाबाद में देश की दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा होती है। पुरी में 11 बजे रथों की पूजा हुई। शाम 5 बजे रथ यात्रा निकलेगी।राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल के मेडिकल चेकअप के दौरान पत्नी सुनीता को साथ रहने की इजाजत नहीं दी। हालांकि, कोर्ट ने सुनीता केजरीवाल को मेडिकल बोर्ड से मिलने की इजाजत दे दी है। साथ ही कहा है कि केजरीवाल की सभी मेडिकल रिपोर्ट भी सुनीता को दी जाएंगी। केजरीवाल ED और CBI के अलग-अलग केस में गिरफ्तार किए गए हैं। CBI ने उन्हें 26 जून को अरेस्ट किया था। वे फिलहाल तिहाड़ में हैं। उनकी कस्टडी 12 जुलाई को खत्म होगी।जबलपुर में शनिवार देर रात 20 साल के अंश कुमार पटेल ने प्रेमिका के घर फांसी लगा ली। घटना अधारताल इलाके के सुहागी की है। अंश यहां से 2 किलोमीटर दूर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला था। 21 साल की प्रेमिका और उसकी मां सब्जी व्यापारी हैं। घटना के समय दोनों दुकान पर थीं। युवती ने बताया, 'रात 8 बजे अंश दुकान पर आया। थोड़ी देर तक बैठा रहा। फिर घर की चाबी मांगी। बोला- मैं घर जा रहा हूं, आप लोग आ जाना। उसे कहा भी कि थोड़ी देर रुको, साथ चलते हैं लेकिन वह नहीं माना। बोला- आराम करना है।'10. नाबालिग रेप विक्टिम ने जहर खाया, वेंटिलेटर पर: मां बोली- बेटी 7 माह की प्रेग्नेंट, इसके बाद भी दुष्कर्म की कोशिश की रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती 17 साल की रेप विक्टिम को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उसने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। वह 7 महीने की प्रेग्नेंट है। डॉक्टर के मुताबिक, लड़की की हालत नाजुक है। 4 जुलाई को मैहर जिले के मुकुंदपुर में नाबालिग ने दुकान से जहर खरीदा और वहीं पर खा लिया था। 3 दिन से वह आईसीयू में है। मां का कहना है कि प्रेग्नेंट होने के बाद भी आरोपी ने बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की।श्रीगंगानगर में बारिश से मौसम हुआ सुहानाअलवर में 2 से बादल छाए, बारिश का इंतजारचंडीगढ़ में आज छाए रहेंगे बादल
Madhya Pradesh News Today MP Morning Brief Madhya Pradesh News In Hindi Madhya Pradesh Latest News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: MP-राजस्थान में प्री-मानसून बारिश शुरू; UP के 45 जिलों में लू का अलर्ट; आज तय होगा ओड...Dainik Bhaskar News In Brief And Latest Headlines; एमपी-राजस्थान में प्री-मानसून बारिश शुरू, आज 35 जिलों में अलर्ट - ओडिशा में विधायक दल की बैठक आज
Read more »
न्यूज इन ब्रीफ@11AM: राजस्थान के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लद्दाख में सेना के टैंक का एक्सीडेंट, 5 ज...नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की राजस्थान सहित देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… राजस्थान के 7 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट; सूखे पड़े 15 बांधों में आया पानी राजस्थान की मानसून की शुरुआत अच्छी हुई है। लगातार हो रही
Read more »
न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: राहुल से लिपटकर रोए हाथरस हादसे के पीड़ित; एमपी में भारी बारिश का अलर्ट; ब्रिटेन में भ...Madhya Pradesh (MP) News in Brief Today; Follow MP Indore Bhopal Ujjain Jabalpur Latest News Updates, Headlines On Dainik Bhaskar. राहुल हाथरस पीड़ितों से मिले, जमीन पर बैठे; जेल से निकले अमृतपाल की संसद में शपथ; एमपी में भारी बारिश का अलर्ट
Read more »
Jammu Kashmir : कुलगाम में जवानों और आतंकियों के बीच हुईं दो मुठभेड़, चार आतंकी ढेर; एक जवान बलिदानजम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर हुए हैं। वहीं, एक जवान बलिदान हो गया।
Read more »
न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: कुलगाम में 5 आतंकी ढेर; सूरत हादसे में 7 शव मिले; धोनी ने सलमान के साथ बर्थडे मनायाLatest News in Brief Today: Current Updates & Breaking Headlines -उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर चारधाम यात्रा आज रद्द:बद्रीनाथ-विष्णु प्रयाग नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड; 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट - पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा आज और कल:रात 2 बजे हुई मंगला आरती, 11 बजे होगी रथों की पूजा, शाम 5 बजे खींचेंगे...
Read more »
न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: कुलगाम में 5 आतंकी ढेर; कुशीनगर में बाढ़ में फंसे 20 लोग; बरेली में पत्नी से रेप में प...नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. कश्मीर के कुलगाम में 5 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद; राजौरी में आर्मी कैंप पर हमला जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ जारी है।
Read more »
