न्यूज इन ब्रीफ@11AM: राजस्थान के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लद्दाख में सेना के टैंक का एक्सीडेंट, 5 ज...

United States News News

न्यूज इन ब्रीफ@11AM: राजस्थान के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लद्दाख में सेना के टैंक का एक्सीडेंट, 5 ज...
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 200 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 51%

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की राजस्थान सहित देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… राजस्थान के 7 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट; सूखे पड़े 15 बांधों में आया पानी राजस्थान की मानसून की शुरुआत अच्छी हुई है। लगातार हो रही

Heavy Rain Alert In 7 Districts Of Rajasthan Today, Government Will Conduct Investigation Against Shanti Dhariwal; SHO Kicked A Youthराजस्थान के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लद्दाख में सेना के टैंक का एक्सीडेंट, 5 जवान शहीद; धारीवाल के खिलाफ जांच कराएगी सरकार1.

अमरनाथ यात्रा शुरू, बालटाल-​​​​​​पहलगाम कैंप से तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन आज से शुरू हो गए हैं। बालटाल और पहलगाम कैंप से सुबह-सुबह तीर्थयात्रियों का पहला जत्था अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो चुका है। शिवलिंग दर्शन के लिए आज कुल 4,603 यात्री चढ़ाई करेंगे। अमरनाथ यात्रा 52 दिन तक चलेगी। यह 19 अगस्त को खत्म होगी। इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए 3.50 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।2. राजस्थान के 7 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट; सूखे पड़े 15 बांधों में आया पानी राजस्थान में मानसून की शुरुआत के साथ ही सूखे पड़े 15 बांधों में पानी आना शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने शनिवार से अगले तीन दिन 7 से 12 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पार करने के टैंक अभ्यास के दौरान एक टी-72 टैंक हादसे का शिकार हो गया। अचानक जल स्तर बढ़ने से दुर्घटना हुई। यह घटना LAC के नजदीक मंदिर मोड़ इलाके में हुई, जिसमें एक जेसीओ समेत पांच जवान शहीद हो गए। हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ। सभी पांचों शव बरामद कर लिए गए हैं। पीआरओ पीएस सिंधु ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा कि, हम तथ्यों की जांच कर रहे हैं।4. शांति धारीवाल के खिलाफ जांच कराएगी सरकार; रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी गठित 10 साल पहले वसुंधरा सरकार के समय एकल पट्टा मामले में पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता शांति धारीवाल सहित तीन अन्य अधिकारियों पर लगे आरोपों की जांच होगी। भजनलाल सरकार ने कमेटी का गठन कर दिया है। सरकार ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस आरएस राठौड़ की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है।दिल्ली में गुरुवार-शुक्रवार को बारिश ने 88 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसे लेकर IMD ने कहा है कि वेदर मॉडल दिल्ली की बारिश के बारे में पूर्वानुमान लगाने में विफल रहा है। 26 जून को IMD ने अनुमान जारी किया था कि 29 और 30 जून को दिल्ली में बहुत भारी बारिश होगी। लेकिन 28 जून की सुबह ही मूसलाधार बारिश हो गई।उदयपुर शहर से 12 किलोमीटर दूर उदयपुर-देबारी नेशनल हाईवे पर ट्रक को ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक के क्लीनर-ड्राइवर केबिन में फंस गए थे। क्रेन देरी से आई, इतने में क्लीनर ने दम तोड़ दिया। क्षेत्रवासियों ने पुलिस पर लेटलतीफी का आरोप लगाया। यह सुनकर सुखेर थाना इंचार्ज हिमांशु सिंह राजावत ने युवक को लात जमा दी।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 28 जून की रात UGC-NET, CSIR-NET और NCET की नई तारीखों की घोषणा कर दी है। ये सभी एग्जाम 10 जुलाई से 4 सितंबर के बीच होंगे। इस बार एग्जाम ऑनलाइन होंगे। रद्द होने से पहले UGC-NET पेन-पेपर मोड में हुआ था। नई तारीखों के मुताबिक UGC NET 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच, CSIR-UGC NET 25 जुलाई से 27 जुलाई के बीच और NCET 10 जुलाई को होगा। ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेस एग्जाम 2024 तय तारीख यानी 6 जुलाई को होगा।8. नए जिलों पर फैसले के लिए एक और कमेटी; गहलोत राज में बने जिलों पर कैबिनेट सब-कमेटी को देगी रिपोर्ट गहलोत राज में बने 17 नए जिलों और 3 संभागों पर फैसले के लिए अब राज्य सरकार ने एक और कमेटी बनाई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में जिलों के पुनर्गठन पर एक समिति के गठन को मंजूरी दी है। पूर्व आईएएस ललित के पंवार की अध्यक्षता में गठित यह कमेटी नए जिलों के रिव्यू के लिए बनी कैबिनेट सब-कमेटी को रिपोर्ट देगी।भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज रात 8 बजे से टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल होगा। टीम इंडिया को 2007 से इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी का इंतजार है, वहीं साउथ अफ्रीका ने आज तक एक भी वर्ल्ड कप नहीं जीता। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने 7 नॉकआउट मैच खेले, 4 जीते और 3 गंवाए। भारत का सक्सेस रेट 57% है। साउथ अफ्रीका इस बार सेमीफाइनल जीती। यह वर्ल्डकप के नॉकआउट मुकाबलों में उसकी पहली जीत है। इससे पहले टीम ने 2 सेमीफाइनल गंवाए थे।10. अयोध्या रामपथ पर गड्ढे: PWD के बाद जल निगम के 3 इंजीनियर सस्पेंड, 844 करोड़ से बना था अयोध्या में पहली बारिश में रामपथ धंसने पर योगी सरकार ने 8 घंटे में जल निगम के 3 इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया। इससे पहले सरकार ने PWD के 3 इंजीनियर को सस्पेंड किया था। अब तब 6 अफसरों पर एक्शन हो चुका है। अयोध्या में 4 दिन पहले तेज बारिश हुई थी। जिससे 13 किलोमीटर के रामपथ पर 13 जगह सड़क धंस गई। 8 फीट तक गहरे गड्ढे हो गए। यह रामपथ 844 करोड़ रुपए की लागत से बना है।राजस्थान में छाया मानसून, आज भी भारी बरसात का अलर्टन्यूज इन ब्रीफ@11AMआज दिनभर बादलों का दौर, हल्की बारिश के आसारजैसलमेर में मौसम साफ, तापमान 34 डिग्री

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: MP-राजस्थान में प्री-मानसून बारिश शुरू; UP के 45 जिलों में लू का अलर्ट; आज तय होगा ओड...न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: MP-राजस्थान में प्री-मानसून बारिश शुरू; UP के 45 जिलों में लू का अलर्ट; आज तय होगा ओड...Dainik Bhaskar News In Brief And Latest Headlines; एमपी-राजस्थान में प्री-मानसून बारिश शुरू, आज 35 जिलों में अलर्ट - ओडिशा में विधायक दल की बैठक आज
Read more »

MP Weather Update: प्रदेश में ग्वालियर सबसे गर्म, पचमढ़ी सबसे ठंडा, 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, यह शहर तपेंगेMP Weather Update: प्रदेश में ग्वालियर सबसे गर्म, पचमढ़ी सबसे ठंडा, 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, यह शहर तपेंगेMP Weather Update: मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश या बूंदाबांदी हो रही है। आज भी प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Read more »

Rajasthan Monsoon : खुशखबरी: राजस्थान में मानसून की धमाकेदार एंट्री, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्टRajasthan Monsoon : खुशखबरी: राजस्थान में मानसून की धमाकेदार एंट्री, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्टRajasthan Monsoon 2024 : आखिरकार राजस्थान की जनता का इंतजार खत्म हो चुका है। मानसून ने मंगलवार को राजस्थान में धमाकेदार एंट्री कर ली है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जून को मानसून ने राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी भागों में एंट्री मार ली है।
Read more »

Bihar Weather Update: मानसून का इंतजार हुआ खत्म, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्टBihar Weather Update: मानसून का इंतजार हुआ खत्म, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्टBihar Weather Update: बिहार के कई जिलों में मानसून की एंट्री हो चुकी है. मौसम विभाग ने बारिश के साथ ही वज्रपात की भी चेतावनी जारी कर दी है. अगले 24-48 घंटे में पूरे राज्यभर में बारिश की दस्तक हो जाएगी.
Read more »

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: लद्दाख में सेना के टैंक का एक्सीडेंट, 5 जवान शहीद; मौसम विभाग का अनुमान दिल्ली में फे...न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: लद्दाख में सेना के टैंक का एक्सीडेंट, 5 जवान शहीद; मौसम विभाग का अनुमान दिल्ली में फे...Dainik Bhaskar News In Brief And Latest Headlines; अमरनाथ यात्रा शुरू, बालटाल-​​​​​​पहलगाम कैंप से तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन आज से शुरू हो गए
Read more »

न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: लद्दाख में सेना के टैंक का एक्सीडेंट, 5 जवान शहीद; प्रेमानंद महाराज की प्रदीप मिश्रा ...न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: लद्दाख में सेना के टैंक का एक्सीडेंट, 5 जवान शहीद; प्रेमानंद महाराज की प्रदीप मिश्रा ...नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. अमरनाथ यात्रा शुरू, बालटाल-​​​​​​पहलगाम कैंप से तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन आज से
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:35:41