Dainik Bhaskar News In Brief And Latest Headlines; एमपी-राजस्थान में प्री-मानसून बारिश शुरू, आज 35 जिलों में अलर्ट - ओडिशा में विधायक दल की बैठक आज
MP-राजस्थान में प्री-मानसून बारिश शुरू; UP के 45 जिलों में लू का अलर्ट; आज तय होगा ओडिशा CM का नामनमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…मध्य प्रदेश और राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को MP के 27 और राजस्थान के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर और पूर्वी भारत हीटवेव की चपेट में है। बिहार में आज एक्सट्रीम हीटवेव का अलर्ट है। वहीं, उत्तर प्रदेश के 45 जिलों में भी हीटवेव का अलर्ट जारी है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है।2.
ओडिशा में विधायक दल की बैठक आज, राजनाथ सिंह-भूपेंद्र यादव नए CM का ऐलान कर सकते हैं ओडिशा में आज BJP विधायक दल की बैठक है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को ओडिशा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। आज ओडिशा के नए CM के नाम का ऐलान हो सकता है। चर्चा में तीन नाम सुरेश पुजारी, मनमोहन सामल और गिरीश मुर्मू हैं। ओडिशा में नई सरकार का शपथ ग्रहण 12 जून को होना है।3. मलावी के उपराष्ट्रपति को ले जा रहा विमान लापता, राष्ट्रपति ने अमेरिका-ब्रिटेन से मदद मांगी अफ्रीकी देश मलावी के उपराष्ट्रपति साउलोस क्लॉस चिलिमा को ले जा रहा एक मिलिट्री विमान 18 घंटों से लापता है। विमान में कुल 9 लोग सवार थे। एयरक्राफ्ट भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2.47 बजे मलावी की राजधानी लिलोंग्वे से रवाना हुआ था और इसे 45 मिनट बाद मजुजू एयरपोर्ट पर उतरना था। सर्च ऑपरेशन के लिए मलावी ने अमेरिका, ब्रिटेन, नॉर्वे और इजराइल से भी मदद मांगी है।4. UNSC में पास हुआ गाजा सीजफायर का प्रस्ताव, हमास ने इजराइली बंधकों की हत्या का आदेश दिया UNSC में अमेरिका का पेश किया गाजा सीजफायर प्रस्ताव पास हो गया। प्रस्ताव के पक्ष में 15 में से 14 देशों ने वोट किया, जबकि वीटो पावर रखने वाले रूस ने प्रस्ताव से दूरी बनाई। वहीं, हमास ने अपने लड़ाकों को आदेश दिया है कि अगर इजराइली सैनिक आगे बढ़ने की कोशिश करें तो वे बंधकों को तुरंत गोली मार दें।5. महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित ने चाचा शरद पवार का 24 साल पार्टी चलाने के लिए धन्यवाद किया राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 25 वें स्थापना दिवस समारोह पर मुंबई में पार्टी अध्यक्ष और महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार ने चाचा शरद पवार की तारीफ की। उन्होंने मुंबई में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- 1999 से शुरू हुई इस पार्टी को 25 साल हो गए है। 24 साल तक पार्टी का नेतृत्व करने के लिए चाचा शरद पवार को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन लोगों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जो पार्टी की स्थापना के बाद से लगातार पार्टी के साथ बने हुए हैं।6. सेंसेक्स करीब 100 अंक गिरकर 76,390 के स्तर पर आया, रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी आज सेंसेक्स करीब 100 अंक गिरकर 76,390 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी में भी करीब 20 अंकों की गिरावट आई, यह 23,230 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार में सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी सेक्टर में है। वहीं सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिल रही है।7. ISRO ने सोलर-स्टॉर्म की तस्वीरें जारी कीं, इन्हें आदित्य-L1 के रिमोट सेंसिंग पेलोड ने कैप्चर किया भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-L1 ने सूर्य की कुछ तस्वीरें कैप्चर की हैं, जिन्हें इसरो ने जारी किया। यह तस्वीरें मई 2024 में आए सोलर स्टॉर्म की हैं। जिन्हें आदित्य-L1 स्पेसक्राफ्ट के पर लगे दो ऑनबोर्ड रिमोट सेंसिंग इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए लिया गया। यह वही सोलर स्टॉर्म था, जिसके कारण भारत के लद्दाख समेत दुनिया के कई हिस्सों में आसमान एक अनोखी रोशनी से लाल हो गया था।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में कलेक्टर-SP ऑफिस में आगजनी मामला, CM ने गिरफ्तारी के आदेश दिए छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सतनामी समुदाय के प्रदर्शन में 75 बाइक, 20 कार और 2 दमकल वाहन में आग लगी दी गई। कलेक्ट्रेट बिल्डिंग में भी में आगजनी की गई। CM विष्णुदेव साय ने उपद्रवियों की गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए हैं। IG और कमिश्नर से मामले में रिपोर्ट मांगी गई है। CM ने हाई लेवल बैठक भी की थी।9. आईफोन से एक टैप में ट्रांसफर होगा अमाउंट, कॉल रिकॉर्डिंग और कस्टमाइज होम स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलेंगे टेक कंपनी एपल ने अपने वार्षिक इवेंट वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल पेश किए। अब आप अपने आईफोन से दूसरे फोन पर एक टैप कर अमाउंट ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके अलावा, पहली बार कॉल रिकॉर्डिंग और कस्टमाइज होम स्क्रीन जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। नए फीचर आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स में इस्तेमाल किए जा सकेंगे।मोदी कैबिनेट में शाह-राजनाथ समेत 7 के मंत्रालय रिपीट, शिवराज को कृषि और खट्टर को ऊर्जा विभाग मिला मोदी कैबिनेट 3.0 में अमित शाह को फिर से गृह मंत्री, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री और नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्री बनाए गए हैं। एस जयशंकर फिर से विदेश मंत्रालय संभालेंगे। निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री बनी रहेंगी। अश्विनी वैष्णव दोबारा रेल मंत्रालय संभालेंगे। पीयूष गोयल भी वाणिज्य व उद्योग मंत्री बने रहेंगे। शिवराज सिंह को कृषि मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग दिया गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और रसायन व उर्वरक मंत्रालय दिया गया है।
News In Hindi Latest News In Hindi Daily News In Hindi News In Hindi Today PM Modi Cabinet Meeting 2024 IMD Rainfall Alert
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Weather Forecast: देश के इन राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट बदला मौसम का मिजाज!Weather Forecast: देश के इन राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट बदला मौसम का मिजाज!
Read more »
Weather Alert: देश के इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, केरल में अगले 24 घंटे में मानसून के आसारHeatwave: मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। उधर केरल में अगले 24 घंटे में मानसून पहुंचने की संभावना है।
Read more »
न्यूज इन ब्रीफ@11 AM: चुनाव नतीजों से पहले शेयर बाजार 2000 अंक चढ़ा; यूपी के 45 जिलों में बारिश का अलर्ट; MP...नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. शेयर बाजार में रिकॉर्ड 2000 अंक की तेजी, सेंसेक्स ने 76,738 का हाई बनाया चुनाव नतीजों से एक दिन पहले शेयर बाजार ऑल टाइम हाई पर
Read more »
आज 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट: 24 घंटे में सबसे अधिक 6.8 MM बारिश रिकार्ड, अयोध्या और गोरखपुर में खूब...उत्तर प्रदेश में के पश्चिमी हिस्से में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। जबकि बीते 24 घंटे के दौरान जून के पहले हफ्ते में सीजन की सबसे अधिक औसतन 6.8 मिमी.
Read more »
Rajasthan Weather Update:राजस्थान में 13 जून तक बारिश,इन जिलों में IMD का येलो अलर्टRajasthan Weather Update:राजस्थान में मौसम पूरी तरह बदल चुका है. प्रदेश में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है.इन सभी जिलों में मेघगर्जन,तेज सतही हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.
Read more »
एमपी-राजस्थान में प्री-मानसून बारिश शुरू, आज 35 जिलों में अलर्ट: गुजरात में 13 जून तक पहुंचेगा मानसून; बिहा...पिछले दिनों मिली थोड़ी राहत के बाद उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में गर्मी लौट आई है। कई इलाकों में तापमान 45° सेल्सियस को पार कर गया है। प्रयागराज में लगातार दूसरे दिन पारा 46 डिग्री के आंकड़े के पार पहुंच गया। मध्यप्रदेश के सीधी,IMD Weather Heatwave Monsoon Alert Update; Rajasthan MP UP Punjab | Delhi Haryana Jammu Kashmir...
Read more »
