Himachal Pradesh weather forecast Heatwave alert No rain Shimla Manali Dharmshala Kuffri Narkanda (दैनिक भास्कर) हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिन तक भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने 12 से 14 जून तक सात जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री तक का उछाल...
हिमाचल प्रदेश में इस सप्ताह भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने आज से अगले तीन दिन तक छह जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री तक का उछाल आएगा।चिंता इस बात की है कि बारिश व प्री मानसून की एक सप्ताह तक कोई संभावना नजर नहीं आ रही। आमतौर पर हिमाचल में 15 जून तक प्री मानसून की बौछारें गिरती है। मगर इस बार अभी तक प्री मानसून की बारिश के कोई संकेत नहीं है। मौसम विभाग ने छह जिले ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, सोलन व सिरमौर जिला में तीन दिन तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कुल्लू और कांगड़ा जिला के कुछ क्षेत्रों में भी 13 जून को हीटवेव चल सकती है।प्रदेश में चार शहरों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार और 10 शहरों का तापमान 35 डिग्री से ज्यादा हो गया है। ऊना का सबसे ज्यादा 43.
4 डिग्री, सुंदरनगर का 37.8 डिग्री, धर्मशाला का 35.1 डिग्री, नाहन का 38.1 डिग्री, सोलन का 35 डिग्री, कांगड़ा का 39.2 डिग्री, मंडी का 37.8 डिग्री, हमीरपुर का 39.7 डिग्री, चंबा का 36.7 डिग्री, बरठी का 38.9 डिग्री और बजौरा का तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है। अगले छह दिनों के दौरान इसमें और इजाफा होगा।प्रदेश के ज्यादातर शहरों का पारा नॉर्मल से 5 डिग्री तक ज्यादा हो गया है। ऊना का तापमान नॉर्मल से 5 डिग्री अधिक हो गया है। वहीं शिमला का तापमान नॉर्मल से 3.5 डिग्री, सुंदरनगर 3.3 डिग्री, धर्मशाला का 4 डिग्री, नाहन का 4.6 डिग्री, सोलन का 3.4 डिग्री, मंडी का 3.2 डिग्री और बिलासपुर का तापमान नॉर्मल से 3 डिग्री अधिक चल रहा है।यह स्थिति चिंताजनक है। ऐसी भीषण गर्मी न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि पर्यावरण के लिए घातक साबित हो रही है। चटक धूप की वजह से जमीन में नमी सूख रही है। इससे चौरतफा जंगल आग से धधक रहे हैं। गर्मी के कारण लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। हीटवेव की चेतावनी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।तापमान के बढ़ने के कारण शरीर से पानी की कमी हो जाती है। इसलिए, पर्याप्त पानी पीना महत्वपूर्ण है।: संभव हो तो धूप से बचने के लिए ऊनी छाता या कैप पहनें और धूप में बाहर जाने का समय कम करें।: रात में तापमान गिर सकता है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप रात के समय कुशलतापूर्वक तापमान से बचें।जल्दी संकेतों को समझे : अत्यधिक गर्मी के संकेतों को पहचानें और अगर आप या कोई अन्य इसका शिकार होता है तो मेडिकल सहायता प्राप्त करें।
Narkanda Weather Forecast Shimla Weather Forecast Himachal Pradesh Weather Forecast Heatwave Alert Shimla Manali Dharmshala Kufri Narkanda Himachal
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Monsoon 2024: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने सुनाई राहतभरी खबर, इस तारीख को पहुंच रहा मानसूनMonsoon 2024: दिल्ली, यूपी, हरियाणा और पंजाब समेत उत्तर भारत के राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में लोगों के बेसब्री से मानसून का इंतजार है.
Read more »
हिमाचल में 6 दिन बारिश के आसार: आज व कल के लिए आंधी-तूफान का येलो अलर्ट; भीषण गर्मी से मिलेगी राहतHimachal Pradesh weather forecast western disturbance active Shimla Manali Dharmshala Narkanda (दैनिक भास्कर) हिमाचल प्रदेश में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे खासकर मैदानी इलाकों में प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की माने तो 22 मई तक मैदानी इलाकों को छोड़कर अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले...
Read more »
Weather Alert: देश के इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, केरल में अगले 24 घंटे में मानसून के आसारHeatwave: मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। उधर केरल में अगले 24 घंटे में मानसून पहुंचने की संभावना है।
Read more »
Rajasthan Politics: हीटवेव से मौतों पर डॉ किरोड़ीलाल का बड़ा बयान, सुनिए क्यो बोलें मीणाRajasthan Politics: राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा, प्रचंड गर्मी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
9 दिन में पहली बार हीटवेव का अलर्ट नहीं: 30 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना; यूपी में 40 से 45 डिग्री के बी...नौतपा का असर आज खत्म हो गया। 9 दिन में पहली बार मौसम विभाग ने हीटवेव का लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया है। आज 30 जिलों में आंधी-बारिश के आसार हैं। लेकिन लोगों को धूप की तपिश से बचकर रहना होगा। नम हवाओं केनौतपा का असर आज खत्म हो गया। 9 दिन में पहली बार मौसम विभाग ने हीटवेव का लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया है। आज 30 जिलों में आंधी-बारिश के आसार हैं।...
Read more »
दिल्ली में सूरज दिखाएगा कड़े तेवर: कल से चार दिन के लिए लू का यलो अलर्ट, राजधानी में पारा पहुंचेगा 45°C के पारराजधानी में सोमवार से चार दिन तक लू चलेगी। मौसम विभाग ने लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 पार जाने के आसार हैं।
Read more »
