न्यूज इन ब्रीफ@11AM: राजस्थान के 3 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी; गुजरात में बारिश से इमारत गिरी, 3 मौ...

Rajasthan News News

न्यूज इन ब्रीफ@11AM: राजस्थान के 3 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी; गुजरात में बारिश से इमारत गिरी, 3 मौ...
Rajasthan News TodayRajasthan Morning BriefRajasthan News In Hindi

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की राजस्थान सहित देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 3 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, तापमान गिरा; जयपुर में सुबह हुई रिमझिम बरसात, राजस्थान में अब भी मानसून की रफ्तार सुस्त राजस्थान में आज भीRajasthan (RJ) News in Brief Today; Follow Jaipur Jodhpur Barmer Latest News Updates, Headlines On Dainik Bhaskar.

राजस्थान के 3 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी; गुजरात में बारिश से इमारत गिरी, 3 मौतें; कुपवाड़ा में एक जवान शहीद, 1 आतंकी1. 3 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, तापमान गिरा; जयपुर में सुबह हुई रिमझिम बरसात राजस्थान में आज भी अधिकतर हिस्सों में बारिश का अलर्ट है। इनमें सवाई माधोपुर में अतिभारी बारिश और दौसा-टोंक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जयपुर में भी बुधवार की शुरुआत रिमझिम बारिश के साथ हुई। शहर के कई हिस्सों में करीब आधे घंटे तक रुक-रुककर बारिश हुई।2.

गुजरात के द्वारका में इमारत गिरी, तीन की मौत, सूरत में 24 घंटे में 228mm बारिश, UP में बाढ़ गुजरात में पिछले दो दिनों से तेज बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। द्वारका में तीन मंजिला इमारत गिर गई। तीन की मौत हो गई। सूरत में 24 घंटे में 228mm बारिश रिकॉर्ड की गई है। यहां सड़कों पर नदी जैसे तेज बहाव से पानी बह रहा है। उधर, नेपाल से सटे इलाकों में तेज बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के लखीमपुर, गोरखपुर, महाराजगंज, गोंडा, बहराइच समेत 10 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने आज MP- महाराष्ट्र समेत 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।3. विधानसभा में अब कविता के जरिए सियासी वार-पलटवार; 'ठाकुर का कुआं' पर राठौड़ ने कहा- नफरत की दुकान चलाते हैं कांग्रेसी राजस्थान में अब विधानसभा में पढ़ी गई एक कविता को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने 'ठाकुर का कुआं' से सरकार पर निशाना साधा था। जवाब में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी एक कविता पढ़ी।जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है। कुपवाड़ा के कोवुत में मंगलवार को 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हुआ है। यह जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में दूसरा एनकाउंटर है। मंगलवार सुबह पुंछ में LOC के पास बट्टाल सेक्टर में आर्मी-आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई थी। इसमें लांस नायक सुभाष कुमार घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था।5. राजस्थान में पहली ऐसी सर्जरी, जिसमें महाधमनी को बदल दिया:हार्ट को खून सप्लाई करने वाली आर्टरी की SMS में हुई सर्जरी हार्ट को खून सप्लाई करने वाली आर्टरी की जयपुर के SMS हॉस्पिटल में सर्जरी की गई। डॉक्टरों का दावा है कि राजस्थान की इस तरह की पहली सर्जरी है। 62 साल की महिला की महाधमनी में छेद था। उसे जोधपुर एम्स से रफेर किया गया था। 15 डॉक्टरों की टीम ने करीब 12 घंटे की सर्जरी में डैमेज हो चुकी हार्ट मेन आर्टरी को रिपेयर करने के साथ ही एरोटिक आर्च को रिप्लेस किया है।संसद में आज मानसून सत्र का तीसरा दिन है। कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया था। आज बजट पर चर्चा होगी। इसके लिए 20 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। वहीं I.N.D.I.A. के सांसदों ने आज बजट के खिलाफ संसद के बाहर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि इस बजट में भेदभाव किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर मंगलवार शाम हुई I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक में यह फैसला लिया गया था।7. बीएसएफ की नौकरी छोड़ पहले तस्कर फिर पेपरलीक सरगना बना; बिश्नोई ने 2.5 करोड़ में बेचा एसआई भर्ती का पेपर, 50 अभ्यर्थियों को पास करवाया पेपरलीक मामले में पकड़ा गया आरोपी ओम प्रकाश बिश्नोई सीमा सुरक्षा बल में 10 साल नौकरी कर चुका है। अफीम तस्करी में मोटी कमाई के लालच में उसने बीएसएफ छोड़ दी थी। उसके बाद बिश्नोई राजस्थान में पेपरलीक का सरगना बन गया। उसने हिस्ट्रीशीटर श्रवण के साथ मिलकर सब इंस्पेक्टर भर्ती का पेपरलीक किया।8. सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस के बकाया टैक्स पर आज सुनवाई; IT ने ₹3567 करोड़ के टैक्स की डिमांड की है सुप्रीम कोर्ट में आज कांग्रेस पार्टी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से दिए गए बकाया वसूली नोटिस मामले में सुनवाई होगी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ₹3567 करोड़ रुपए के टैक्स की डिमांड की है। मार्च में ₹1745 करोड़ का टैक्स नोटिस भेजा था। इस नोटिस के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। हालांकि, टैक्स डिपार्टमेंट ने कांग्रेस के खातों से 135 करोड़ रुपए पहले ही वसूल लिए हैं।परिवहन विभाग में अवैध वसूली के आरोप में अजमेर ACB की टीम ने भीलवाड़ा आरटीओ इंस्पेक्टर समेत 6 को चेकिंग स्पॉट से डिटेन किया है। इनके पास से 1 लाख 47 हजार 440 रुपए बरामद हुए हैं। ACB की टीम सभी को पूछताछ के लिए भीलवाड़ा के पुर थाने लेकर पहुंची।10. पूजा खेडकर केस- केंद्र ने पेरेंट्स का मैरिटल स्टेटस मांगा, ट्रेनी IAS पर रिजर्वेशन लेने का आरोप केंद्र ने पुणे पुलिस को आदेश दिया है कि वे विवादों में घिरीं ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के माता-पिता के मैरिटल स्टेटस की जानकारी दें। पूजा खेडकर पर नया आरोप है कि उन्होंने अपने माता-पिता के तलाक का दावा करके UPSC एग्जाम में OBC नॉन-क्रीमी लेयर का फायदा उठाया है। पिछले हफ्ते दिल्ली में पूजा खेडकर के खिलाफ तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक क्रिमिनल केस दर्ज हुआ है। UPSC ने 2022 के एग्जाम में उनकी उम्मीदवारी को कैंसिल करने के संबंध में एक शो-कॉज नोटिस जारी किया है।3 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, तापमान गिरा24 घंटे में रानीवाड़ा में 21 एमएम बारिश हुईचंडीगढ़ में गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Rajasthan News Today Rajasthan Morning Brief Rajasthan News In Hindi Rajasthan Latest

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आज भारी बारिश करेगी बेहाल, राजस्थान के इन जिलों के लिए IMD की बड़ी चेतावनी जारीआज भारी बारिश करेगी बेहाल, राजस्थान के इन जिलों के लिए IMD की बड़ी चेतावनी जारीHeavy Rain Alert: मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है। उदयपुर और कोटा संभाग में कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
Read more »

जुलाई में हिमाचल की इन जगहों पर जाने से बचें, भारी बारिश होने की आशंका!जुलाई में हिमाचल की इन जगहों पर जाने से बचें, भारी बारिश होने की आशंका!जुलाई में हिमाचल की इन जगहों पर जाने से बचें, भारी बारिश होने की आशंका!
Read more »

Rain Alert: राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, 10 जुलाई तक इन जिलों में बरसेंगे बादलRain Alert: राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, 10 जुलाई तक इन जिलों में बरसेंगे बादलराजस्थान में मानसून की सक्रियता और चक्रवाती परिसंचरण तंत्र के चलते आगामी दिनों में बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट और पूर्वानुमान के अनुसार, लोग सतर्कता और सुरक्षा के साथ अपने दैनिक कार्यों को संपन्न करें.
Read more »

Uttarakhand Weather: नौ जिलोंं में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन से 109 मार्ग बंद, ऊफान पर नदियांUttarakhand Weather: नौ जिलोंं में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन से 109 मार्ग बंद, ऊफान पर नदियांउत्तराखंड के नौ जिलों में आज रविवार को भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट किया है।
Read more »

Uttarakhand Weather Today: नौ जिलोंं में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन से 109 मार्ग बंद, ऊफान पर नदियांUttarakhand Weather Today: नौ जिलोंं में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन से 109 मार्ग बंद, ऊफान पर नदियांउत्तराखंड के नौ जिलों में आज रविवार को भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट किया है।
Read more »

Bihar Weather: किशनगंज-अररिया और सीतामढ़ी समेत 12 जिलों में अति भारी की चेतावनी, इन जिलों के लिए IMD का अलर्टBihar Weather: किशनगंज-अररिया और सीतामढ़ी समेत 12 जिलों में अति भारी की चेतावनी, इन जिलों के लिए IMD का अलर्टबिहार के किशनगंज, अररिया और सीतामढ़ी समेत 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। सहरसा के पत्तरघट में पिछले 24 घंटों में 111.
Read more »



Render Time: 2026-05-05 21:45:25