न्यू जीलैंड की मस्जिद में गोलियां बरसाने वाला हमलावर मुसलमानों से लेना चाहता था बदला-Navbharat Times

United States News News

न्यू जीलैंड की मस्जिद में गोलियां बरसाने वाला हमलावर मुसलमानों से लेना चाहता था बदला-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 177 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 51%

न्यू जीलैंड की मस्जिद में गोलियां बरसाने वाला हमलावर मुसलमानों से लेना चाहता था बदला via NavbharatTimes

सिडनी न्यू जीलैंड में 2 मस्जिदों में हुए भारी खूनखराबे का मकसद बदला लेना था। जी हां, ऑस्ट्रेलिया के श्वेत नागरिक ब्रेंटन टैरंट ने गोलीबारी से पहले मैनिफेस्टो में लिखा था कि उसे प्रवासियों से सख्त नफरत है। यूरोप में मुसलमानों द्वारा किए गए हमलों से वह काफी गुस्से में था। ऐसे में वह बदला लेना चाहता था और डर का माहौल पैदा करना चाहता था। इसके साथ ही टैरंट लोगों का अटेंशन भी पाना चाहता था। न्यू जीलैंड: 'पार्टी शुरू' बोल बिछाने लगा लाशें हमले के फौरन बाद पुलिस ने मुख्य हमलावर का नाम तो नहीं बताया। हालांकि जल्द ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए टैंरट के 74 पेज के दस्तावेज से काफी चीजें स्पष्ट होती गईं। उसने लिखा था कि वह हमला कर जीवित बचना चाहता है जिससे मीडिया में अपने विचारों को बेहतर तरीके से प्रचारित कर सके। उसने खुद को शांत और अंतर्मुखी बताया था। आपको बता दें कि क्राइस्टचर्च की अल नूर मस्जिद में लोगों पर गोलियां बरसाते हुए उसने खूनी खेल की लाइव स्ट्रीमिंग भी की थी। इस हमले में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई जबकि सिटी की दूसरी मस्जिद में हुए हमले में 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने अभी यह नहीं बताया है कि क्या एक ही व्यक्ति दोनों हमलों के लिए जिम्मेदार है? हमले का मकसद अब साफ हालांकि मुख्य आरोपी के मैनिफेस्टो और विडियो से जनता को हमले के कई महत्वपूर्ण संकेत मिल गए हैं जिससे साफ हो गया है कि आखिर टैरंट ने बड़ी संख्या में निर्दोष लोगों की हत्या क्यों की? हमले के समय जुमे की नमाज के लिए लोग मस्जिद में इकट्ठा हुए थे। न्यू जीलैंड के लोगों ने इतना बड़ा नरसंहार कभी नहीं देखा था। यहां पुलिस के पास भी गन नहीं होती अमेरिका से उलट यहां से फायरिंग की खबरें बिल्कुल नहीं आती हैं। आलम यह है कि न्यू जीलैंड के पुलिस अफसर भी गन कम ही रखते हैं। गनमैन ने खुद न्यू जीलैंड के सुदूर इलाके और शांति को देखते हुए इसे हमले के लिए चुना था। हमलावर ने लिखा था कि न्यू जीलैंड जैसे देश में हमले से स्पष्ट संदेश जाएगा कि धरती पर कोई जगह सुरक्षित नहीं है और न्यू जीलैंड जैसे सुदूर देश में भी बड़ी संख्या में प्रवासी आ गए हैं। उसने बताया है कि वह पढ़ने-लिखने में काफी पीछे था। पढ़ें: साधारण युवक कैसे बना दरिंदा, पाकिस्तान में कुछ हुआ था? 11 साल की बच्ची की मौत से भड़का गुस्सा अपने मैनिफेस्टो में टैरंट ने स्टॉकहोम में एक उज्बेक व्यक्ति द्वारा भीड़ पर ट्रक चढ़ाने की घटना का जिक्र किया है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी। 2017 में तब वह पश्चिम यूरोप में घूम रहा था। इस हमले में 11 साल की एक स्वीडिश बच्ची की मौत ने उसे अंदर से झकझोर दिया था। यहां से जब वह फ्रांस पहुंचा तो शहरों और कस्बों में प्रवासियों की भीड़ देखकर हिंसा पर उतारू हो गया। न्यू जीलैंड: दुआ करते रहे बांग्लादेशी खिलाड़ी किसी संगठन का सदस्य नहीं, कौन बना प्रेरणा? करीब तीन महीने पहले उसने क्राइस्टचर्च को टारगेट करने की योजना बनाई। उसने दावा किया है कि वह किसी संगठन का सदस्य नहीं है। हालांकि उसने यह भी लिखा है कि उसने कई अति राष्ट्रवादी संगठनों को दान दिया है। उसने एक ऐंटी-इमिग्रेशन ग्रुप से संपर्क भी किया था। उसे इस हमले के लिए ऐंडर्स ब्रीविक से काफी प्रेरणा मिली। ब्रीविक नॉर्वे का एक दक्षिणपंथी कट्टरपंथी है जिसने ओस्लो और पास के एक द्वीप में 2011 में 77 लोगों की हत्या कर दी थी। ब्रीविक से मुलाकात की खबरों पर उनके वकील ने बताया है कि ब्रीविक जेल में हैं और उनसे कम लोग ही मिल पाते हैं ऐसे में साफ है कि हमलावर उनसे नहीं मिल पाया होगा। हमले के एक नहीं कई मकसद बनाए 2011 के बाद उसने पाकिस्तान और नॉर्थ कोरिया का भी दौरा किया था। गनमैन ने हमले का कई मकसद तय किया था। उसने उम्मीद जताई थी कि इसके बाद इमिग्रेशन घटेगा। उसे लग रहा था कि इस हमले के बाद अमेरिका में बंदूक कानून को लेकर संघर्ष बढ़ेगा। वैसे तो उसने दावा किया कि वह नाजी नहीं है लेकिन लाइव विडियो में उसकी राइफल पर 14 नंबर लिखा दिखा। इसे हिटलर के '14 वर्ड्स' से जोड़कर देखा जा रहा है। उसे अपने किए पर पछतावा नहीं था। हमले के दौरान वह खुश दिख रहा था और शुरुआत में ही उसने कहा था, 'आओ, पार्टी शुरू करते हैं।'.

सिडनी न्यू जीलैंड में 2 मस्जिदों में हुए भारी खूनखराबे का मकसद बदला लेना था। जी हां, ऑस्ट्रेलिया के श्वेत नागरिक ब्रेंटन टैरंट ने गोलीबारी से पहले मैनिफेस्टो में लिखा था कि उसे प्रवासियों से सख्त नफरत है। यूरोप में मुसलमानों द्वारा किए गए हमलों से वह काफी गुस्से में था। ऐसे में वह बदला लेना चाहता था और डर का माहौल पैदा करना चाहता था। इसके साथ ही टैरंट लोगों का अटेंशन भी पाना चाहता था। न्यू जीलैंड: 'पार्टी शुरू' बोल बिछाने लगा लाशें हमले के फौरन बाद पुलिस ने मुख्य हमलावर का नाम तो नहीं बताया। हालांकि जल्द ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए टैंरट के 74 पेज के दस्तावेज से काफी चीजें स्पष्ट होती गईं। उसने लिखा था कि वह हमला कर जीवित बचना चाहता है जिससे मीडिया में अपने विचारों को बेहतर तरीके से प्रचारित कर सके। उसने खुद को शांत और अंतर्मुखी बताया था। आपको बता दें कि क्राइस्टचर्च की अल नूर मस्जिद में लोगों पर गोलियां बरसाते हुए उसने खूनी खेल की लाइव स्ट्रीमिंग भी की थी। इस हमले में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई जबकि सिटी की दूसरी मस्जिद में हुए हमले में 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने अभी यह नहीं बताया है कि क्या एक ही व्यक्ति दोनों हमलों के लिए जिम्मेदार है? हमले का मकसद अब साफ हालांकि मुख्य आरोपी के मैनिफेस्टो और विडियो से जनता को हमले के कई महत्वपूर्ण संकेत मिल गए हैं जिससे साफ हो गया है कि आखिर टैरंट ने बड़ी संख्या में निर्दोष लोगों की हत्या क्यों की? हमले के समय जुमे की नमाज के लिए लोग मस्जिद में इकट्ठा हुए थे। न्यू जीलैंड के लोगों ने इतना बड़ा नरसंहार कभी नहीं देखा था। यहां पुलिस के पास भी गन नहीं होती अमेरिका से उलट यहां से फायरिंग की खबरें बिल्कुल नहीं आती हैं। आलम यह है कि न्यू जीलैंड के पुलिस अफसर भी गन कम ही रखते हैं। गनमैन ने खुद न्यू जीलैंड के सुदूर इलाके और शांति को देखते हुए इसे हमले के लिए चुना था। हमलावर ने लिखा था कि न्यू जीलैंड जैसे देश में हमले से स्पष्ट संदेश जाएगा कि धरती पर कोई जगह सुरक्षित नहीं है और न्यू जीलैंड जैसे सुदूर देश में भी बड़ी संख्या में प्रवासी आ गए हैं। उसने बताया है कि वह पढ़ने-लिखने में काफी पीछे था। पढ़ें: साधारण युवक कैसे बना दरिंदा, पाकिस्तान में कुछ हुआ था? 11 साल की बच्ची की मौत से भड़का गुस्सा अपने मैनिफेस्टो में टैरंट ने स्टॉकहोम में एक उज्बेक व्यक्ति द्वारा भीड़ पर ट्रक चढ़ाने की घटना का जिक्र किया है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी। 2017 में तब वह पश्चिम यूरोप में घूम रहा था। इस हमले में 11 साल की एक स्वीडिश बच्ची की मौत ने उसे अंदर से झकझोर दिया था। यहां से जब वह फ्रांस पहुंचा तो शहरों और कस्बों में प्रवासियों की भीड़ देखकर हिंसा पर उतारू हो गया। न्यू जीलैंड: दुआ करते रहे बांग्लादेशी खिलाड़ी किसी संगठन का सदस्य नहीं, कौन बना प्रेरणा? करीब तीन महीने पहले उसने क्राइस्टचर्च को टारगेट करने की योजना बनाई। उसने दावा किया है कि वह किसी संगठन का सदस्य नहीं है। हालांकि उसने यह भी लिखा है कि उसने कई अति राष्ट्रवादी संगठनों को दान दिया है। उसने एक ऐंटी-इमिग्रेशन ग्रुप से संपर्क भी किया था। उसे इस हमले के लिए ऐंडर्स ब्रीविक से काफी प्रेरणा मिली। ब्रीविक नॉर्वे का एक दक्षिणपंथी कट्टरपंथी है जिसने ओस्लो और पास के एक द्वीप में 2011 में 77 लोगों की हत्या कर दी थी। ब्रीविक से मुलाकात की खबरों पर उनके वकील ने बताया है कि ब्रीविक जेल में हैं और उनसे कम लोग ही मिल पाते हैं ऐसे में साफ है कि हमलावर उनसे नहीं मिल पाया होगा। हमले के एक नहीं कई मकसद बनाए 2011 के बाद उसने पाकिस्तान और नॉर्थ कोरिया का भी दौरा किया था। गनमैन ने हमले का कई मकसद तय किया था। उसने उम्मीद जताई थी कि इसके बाद इमिग्रेशन घटेगा। उसे लग रहा था कि इस हमले के बाद अमेरिका में बंदूक कानून को लेकर संघर्ष बढ़ेगा। वैसे तो उसने दावा किया कि वह नाजी नहीं है लेकिन लाइव विडियो में उसकी राइफल पर 14 नंबर लिखा दिखा। इसे हिटलर के '14 वर्ड्स' से जोड़कर देखा जा रहा है। उसे अपने किए पर पछतावा नहीं था। हमले के दौरान वह खुश दिख रहा था और शुरुआत में ही उसने कहा था, 'आओ, पार्टी शुरू करते हैं।'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

टीम इंडिया की देशभक्ति से तिलमिलाया पाकिस्तान, ICC से की यह विचित्र मांगटीम इंडिया की देशभक्ति से तिलमिलाया पाकिस्तान, ICC से की यह विचित्र मांगइस्लामाबाद। पाकिस्तान को भारतीय क्रिकेट टीम की पुलवामा में मारे गई अपने शहीद सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि भी रास नहीं आई और उसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
Read more »

शीला दीक्षित ने सोनिया गांधी से मुलाकात की, आप से गठबंधन की अटकलें तेज?-Navbharat Timesशीला दीक्षित ने सोनिया गांधी से मुलाकात की, आप से गठबंधन की अटकलें तेज?-Navbharat TimesIndia News: दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद आम आदमी पार्टी से गठबंधन की अटकलें फिर तेज हो गई हैं। हालांकि, शीला ने मुलाकात में आप से गठबंधन पर चर्चा से इनकार किया, लेकिन सूत्रों का कुछ और ही कहना है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि सोनिया ने उनसे इस मुद्दे पर चर्चा की है।
Read more »

LIVE: चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! AAP ने उठाए सवालLIVE: चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! AAP ने उठाए सवालचुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले राजनीतिक दलों की ओर से आई प्रतिक्रियाएँ IndiaElects
Read more »

Lok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलLok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलचुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके मुताबिक पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिज़ोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1,  उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, लक्षद्वीप की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1 और अंडमान की 1 सीटें शामिल हैं.
Read more »

VVIP हेलीकॉप्टर घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, फ्रांस में जब्त की बिचौलिए मिशेल की प्रॉपर्टीVVIP हेलीकॉप्टर घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, फ्रांस में जब्त की बिचौलिए मिशेल की प्रॉपर्टीईडी ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद घोटाले के आरोपी और मनी लॉड्रिंग मामले में गिरफ्तार हुए वकील गौतम खेतान के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की.
Read more »

Election LIVE: चुनाव को लेकर मोदी ने की बड़ी अपील, राहुल-मायावती को किया टैगElection LIVE: चुनाव को लेकर मोदी ने की बड़ी अपील, राहुल-मायावती को किया टैगPM मोदी ने ट्वीट में लोगों से की अधिक से अधिक मतदान करने की अपील IndiaElects
Read more »

नारियल की शाखा से बने बल्ले और कंचों से खेलकर की लारा ने क्रिकेट में शुरूआतनारियल की शाखा से बने बल्ले और कंचों से खेलकर की लारा ने क्रिकेट में शुरूआतक्रिकेट के महान क्रिकेटरों में से एक ब्रायन लारा ने खेल में आने के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने चार साल की उम्र में नारियल की शाखा से बने बल्ले से शुरूआत की थी जो पेंटिंग करने वाले ब्रुश की तरह था।
Read more »

पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर शहर में देर रात धमाकों की आवाज से दहशत में लोगपाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर शहर में देर रात धमाकों की आवाज से दहशत में लोगअमृतशहर में सुनाई दी धमाकों की आवाज से दहशत का माहौल है। देर रात करीब सवा एक बजे हुए जोरदार धमाकों से शहर के लोग सहमे हुए हैं।
Read more »

Firing in a mosque of new zealand six people dies, investigation on onm– News18 HindiFiring in a mosque of new zealand six people dies, investigation on onm– News18 Hindiन्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में गोलीबारी हो रही है. पहला हमला अल नूर मस्जिद में हुआ. गोलीबारी की घटना में 27 लोगों की मौत की खबर है.
Read more »

न्‍यूजीलैंड: क्राइस्‍टचर्च में आतंकी हमला, मस्जिदों में गोलीबारी में 27 की मौत की आशंका, IED बरामदन्‍यूजीलैंड: क्राइस्‍टचर्च में आतंकी हमला, मस्जिदों में गोलीबारी में 27 की मौत की आशंका, IED बरामदन्‍यूजीलैंड के दौरे पर गई बांग्‍लादेश की क्रिकेट टीम सुरक्षित है. पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:10:08