राजनीतिक मतभेदों से अलग दिल्ली में एक अवॉर्ड्स समारोह में अलग ही नजारा देखने को मिला. (Rahulshrivst)
राजनीतिक मतभेदों से अलग दिल्ली में एक अवॉर्ड्स समारोह में अलग ही नजारा देखने को मिला. यहां वित्त मंत्री अरुण जेटली अवॉर्ड ले रहे और उन्हें अवॉर्ड देने वाले थे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह. मीडिया ग्रुप हिन्दू बिजनेस लाइन की ओर से आयोजित चेंजमेकर अवॉर्ड्स में जीएसटी काउंसिल को ‘चेंजमेकर ऑफ द ईयर अवार्ड’दिया गया.
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बतौर जीएसटी काउंसिल के चेयरमैन इस अवॉर्ड को रिसीव किया. बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जीएसटी को लागू करने के तरीके पर बेहद हमलावर रहे हैं. राहुल गांधी जीएसटी की तुलना गब्बर सिंह टैक्स से कर चुके हैं. पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे. जब GST काउंसिल की ओर से जेटली अवॉर्ड लेने आए तो मंच पर जोरदार नजारा देखने को मिला. जीएसटी काउंसिल को ये अवॉर्ड 'वन नेशन वन टैक्स' की दिशा में काम करने के लिए दिया गया. बता दें कि जीएसटी काउंसिल ने संघवाद के सिद्धांतों पर काम करते हुए अलग-अलग राजनीतिक दलों को एक छतरी के नीचे लाया और जीएसटी को पूरे देश में सफलतापूर्वक लागू करवाया. जीएसटी काउंसिल की कामयाबी का सबसे अच्छा उदाहरण ये है कि इसे विवादित मुद्दों को सुलझाने के लिए कभी भी वोटिंग का सहारा नहीं लेना पड़ा. इस काउंसिल के सामने विवाद या असहमति के जितने भी मुद्दे आए सभी सदस्यों ने मिल बैठकर ही इसका समाधान किया. जीएसटी काउंसिल का चेयरमैन होने के नाते वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस अवॉर्ड को लिया. बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी GST को गब्बर सिंह टैक्स बता कर इसको लागू करने के ढंग पर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं. हालांकि GST का विचार सबसे पहले यूपीए सरकार के दौरान ही सामने आया था We will not allow BJP to impose a Gabbar Singh Tax on India. They cannot break the back of the small and medium businesses, crush the informal sector and destroy millions of jobs. #GSTCouncilMeet — Rahul Gandhi November 10, 201710 नवंबर 2017 को राहुल गांधी ने कहा था कि वे देश में 'गब्बर सिंह टैक्स' को थोपने नहीं देंगे. उन्होंने यह बात तब कही थी जब वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता वाली जीएसटी काउंसिल ने 177 चीजों से जीएसटी की दरें कम कर दी थी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »
ये 7 सीटें बनीं साख का सवाल, नए कैंडीडेट्स की तलाश में भाजपाLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): अलग-अलग कारणों से भाजपा को अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, हिसार, सिरसा, भिवानी और रोहतक लोकसभा सीटों पर नए प्रत्याशियों की तलाश करनी पड़ रही है।
Read more »
प्रेस काउंसिल ने अख़बारों को सरकारी विज्ञापन न देने पर जम्मू कश्मीर प्रशासन को नोटिस भेजाजम्मू कश्मीर के कई बड़े अख़बारों ने सरकार द्वारा ग्रेटर कश्मीर और कश्मीर रीडर अख़बारों को बिना कोई स्पष्ट कारण बताए विज्ञापन नहीं देने के फ़ैसले के विरोध में 10 मार्च को अपने पहले पन्ने ख़ाली छोड़ दिए थे.
Read more »
