न्यूजीलैंड में बिना IELTS मिलेगा एडमिशन, किन शर्तों को करना होगा पूरा?

New Zealand University Ielts Waiver News

न्यूजीलैंड में बिना IELTS मिलेगा एडमिशन, किन शर्तों को करना होगा पूरा?
Study In New Zealand Without IeltsAlternative English Tests New ZealandNew Zealand Student Visa English Requirements
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 146 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 93%
  • Publisher: 51%

IELTS Exam: दुनिया का सबसे पॉपुलर इंग्लिश एग्जाम IELTS है, जिसके स्कोर के आधार पर दुनियाभर की यूनिवर्सिटीज एडमिशन देती हैं। हालांकि, बहुत से छात्रों को IELTS एग्जाम से डर लगता है।

Study in New Zealand: भारतीय छात्रों के बीच हायर एजुकेशन के लिए न्यूजीलैंड तेजी से पॉपुलर हो रहा है। लेकिन न्यूजीलैंड में पढ़ने के लिए अंग्रेजी भाषा आना जरूरी है। इस वजह से न्यूजीलैंड की यूनिवर्सिटीज में एडमिशन से पहले अंग्रेजी भाषा का टेस्ट स्कोर दिखाना पड़ता है। आमतौर पर IELTS जैसे पॉपुलर एग्जाम के स्कोर का इस्तेमाल एडमिशन के लिए किया जाता है। बहुत से लोगों के लिए IELTS को पास करना मुश्किल होता है, क्योंकि वो इसके सेक्शन में उलझ कर रह जाते हैं।Indian Studentsक्यों जा रहे हैं New Zealand?, USA, UK और Canada को छोड़ने की जानें बड़ी वजहें! कई छात्र सोचते हैं कि IELTS के बिना न्यूजीलैंड में पढ़ना मुमकिन नहीं है। लेकिन ऐसा नहीं है। विदेशी छात्र बिना IELTS स्कोर के भी न्यूजीलैंड में पढ़ाई कर सकते हैं। न्यूजीलैंड सरकार IELTS को जरूरी मानती है, लेकिन यूनिवर्सिटी में एडमिशन या स्टूडेंट वीजा के लिए यह हमेशा जरूरी नहीं होता। बिना IELTS के न्यूजीलैंड में पढ़ाई करने के कई तरीके हैं। आइए इन तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं। इंग्लिश भाषा के अन्य टेस्टन्यूजीलैंड की कई यूनिवर्सिटी छात्रों को इंग्लिश क्षमता को साबित करने के लिए IELTS के अलावा अन्य टेस्ट भी स्वीकार करती हैं। कुछ मुख्य टेस्ट निम्नलिखित हैं:TOEFL iBT: यह टेस्ट न्यूजीलैंड की ज्यादातर यूनिवर्सिटी में माना जाता है।PTE Academic: यह टेस्ट भी आपकी इंग्लिश क्षमता को जांचता है और कई यूनिवर्सिटी इसे स्वीकार करती हैं।Cambridge English Qualifications: C1 Advanced और C2 Proficiency जैसे एग्जाम भी कई संस्थानों में स्वीकार किए जाते हैं।Duolingo English Test: यह एक ऑनलाइन टेस्ट है जो आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहा है। यह सस्ता भी है और न्यूजीलैंड की कई यूनिवर्सिटी इसे स्वीकार करती हैं।NZCEL: यह कोर्स खासतौर पर न्यूजीलैंड में पढ़ाई करने के लिए बनाया गया है। कई यूनिवर्सिटी इसे मानती हैं।पहले की पढ़ाई अंग्रेजी भाषा में करनाअगर आपने अपनी पिछली पढ़ाई इंग्लिश मीडियम में की है, तो कई यूनिवर्सिटी IELTS के बिना एडमिशन दे देती हैं। इसके लिए आपको आपके पिछले स्कूल या कॉलेज से एक सर्टिफिकेट चाहिए होगा जिसमें लिखा हो कि आपकी पढ़ाई इंग्लिश में हुई थी। यह सर्टिफिकेट बताएगा कि आपने पिछले 3-5 साल इंग्लिश में पढ़ाई की है। कुछ यूनिवर्सिटी को यह भी देखना होता है कि आपका स्कूल किस बोर्ड से था और आपने कितने साल इंग्लिश में पढ़ाई की है।यूनिवर्सिटी द्वारा इंग्लिश भाषा का टेस्टकुछ न्यूजीलैंड की यूनिवर्सिटी उन छात्रों के लिए खुद का इंग्लिश टेस्ट या इंटरव्यू लेती हैं जिनके पास IELTS या कोई और टेस्ट स्कोर नहीं होता। अगर आप पढ़ाई के लिए जरूरी योग्यता रखते हैं, तो यूनिवर्सिटी आपकी इंग्लिश क्षमता को जांचने के लिए यह तरीका अपना सकती है। कुछ यूनिवर्सिटी सोचती हैं कि IELTS ही सब कुछ नहीं है। वे आपका खुद का टेस्ट लेकर भी देख सकती हैं कि आपको इंग्लिश आती है या नहीं।फाउंडेशन प्रोग्राम या इंग्लिश भाषा कोर्सअगर आपकी इंग्लिश इतनी अच्छी नहीं है कि आप सीधे डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन ले सकें, तो यूनिवर्सिटी फाउंडेशन प्रोग्राम या इंग्लिश भाषा कोर्स कराती हैं। इन कोर्स को पूरा करने के बाद आपको IELTS की जरूरत नहीं होगी। उदाहरण के लिए आपकी इंग्लिश थोड़ी कमजोर है। तो कोई बात नहीं। आप पहले एक छोटा सा कोर्स कर सकते हैं और फिर डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं।.

Study in New Zealand: भारतीय छात्रों के बीच हायर एजुकेशन के लिए न्यूजीलैंड तेजी से पॉपुलर हो रहा है। लेकिन न्यूजीलैंड में पढ़ने के लिए अंग्रेजी भाषा आना जरूरी है। इस वजह से न्यूजीलैंड की यूनिवर्सिटीज में एडमिशन से पहले अंग्रेजी भाषा का टेस्ट स्कोर दिखाना पड़ता है। आमतौर पर IELTS जैसे पॉपुलर एग्जाम के स्कोर का इस्तेमाल एडमिशन के लिए किया जाता है। बहुत से लोगों के लिए IELTS को पास करना मुश्किल होता है, क्योंकि वो इसके सेक्शन में उलझ कर रह जाते हैं।Indian Studentsक्यों जा रहे हैं New Zealand?, USA, UK और Canada को छोड़ने की जानें बड़ी वजहें! कई छात्र सोचते हैं कि IELTS के बिना न्यूजीलैंड में पढ़ना मुमकिन नहीं है। लेकिन ऐसा नहीं है। विदेशी छात्र बिना IELTS स्कोर के भी न्यूजीलैंड में पढ़ाई कर सकते हैं। न्यूजीलैंड सरकार IELTS को जरूरी मानती है, लेकिन यूनिवर्सिटी में एडमिशन या स्टूडेंट वीजा के लिए यह हमेशा जरूरी नहीं होता। बिना IELTS के न्यूजीलैंड में पढ़ाई करने के कई तरीके हैं। आइए इन तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं। इंग्लिश भाषा के अन्य टेस्टन्यूजीलैंड की कई यूनिवर्सिटी छात्रों को इंग्लिश क्षमता को साबित करने के लिए IELTS के अलावा अन्य टेस्ट भी स्वीकार करती हैं। कुछ मुख्य टेस्ट निम्नलिखित हैं:TOEFL iBT: यह टेस्ट न्यूजीलैंड की ज्यादातर यूनिवर्सिटी में माना जाता है।PTE Academic: यह टेस्ट भी आपकी इंग्लिश क्षमता को जांचता है और कई यूनिवर्सिटी इसे स्वीकार करती हैं।Cambridge English Qualifications: C1 Advanced और C2 Proficiency जैसे एग्जाम भी कई संस्थानों में स्वीकार किए जाते हैं।Duolingo English Test: यह एक ऑनलाइन टेस्ट है जो आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहा है। यह सस्ता भी है और न्यूजीलैंड की कई यूनिवर्सिटी इसे स्वीकार करती हैं।NZCEL: यह कोर्स खासतौर पर न्यूजीलैंड में पढ़ाई करने के लिए बनाया गया है। कई यूनिवर्सिटी इसे मानती हैं।पहले की पढ़ाई अंग्रेजी भाषा में करनाअगर आपने अपनी पिछली पढ़ाई इंग्लिश मीडियम में की है, तो कई यूनिवर्सिटी IELTS के बिना एडमिशन दे देती हैं। इसके लिए आपको आपके पिछले स्कूल या कॉलेज से एक सर्टिफिकेट चाहिए होगा जिसमें लिखा हो कि आपकी पढ़ाई इंग्लिश में हुई थी। यह सर्टिफिकेट बताएगा कि आपने पिछले 3-5 साल इंग्लिश में पढ़ाई की है। कुछ यूनिवर्सिटी को यह भी देखना होता है कि आपका स्कूल किस बोर्ड से था और आपने कितने साल इंग्लिश में पढ़ाई की है।यूनिवर्सिटी द्वारा इंग्लिश भाषा का टेस्टकुछ न्यूजीलैंड की यूनिवर्सिटी उन छात्रों के लिए खुद का इंग्लिश टेस्ट या इंटरव्यू लेती हैं जिनके पास IELTS या कोई और टेस्ट स्कोर नहीं होता। अगर आप पढ़ाई के लिए जरूरी योग्यता रखते हैं, तो यूनिवर्सिटी आपकी इंग्लिश क्षमता को जांचने के लिए यह तरीका अपना सकती है। कुछ यूनिवर्सिटी सोचती हैं कि IELTS ही सब कुछ नहीं है। वे आपका खुद का टेस्ट लेकर भी देख सकती हैं कि आपको इंग्लिश आती है या नहीं।फाउंडेशन प्रोग्राम या इंग्लिश भाषा कोर्सअगर आपकी इंग्लिश इतनी अच्छी नहीं है कि आप सीधे डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन ले सकें, तो यूनिवर्सिटी फाउंडेशन प्रोग्राम या इंग्लिश भाषा कोर्स कराती हैं। इन कोर्स को पूरा करने के बाद आपको IELTS की जरूरत नहीं होगी। उदाहरण के लिए आपकी इंग्लिश थोड़ी कमजोर है। तो कोई बात नहीं। आप पहले एक छोटा सा कोर्स कर सकते हैं और फिर डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Study In New Zealand Without Ielts Alternative English Tests New Zealand New Zealand Student Visa English Requirements New Zealand University Admissions English Proficiency New Zealand Study न्यूजीलैंड में पढ़ाई कैसे करें न्यूजीलैंड में बिना Ielts के पढ़ाई न्यूजीलैंड में पढ़ने का खर्च न्यूजीलैंड की टॉप यूनिवर्सिटीज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

₹13.50 लाख में पाएं ऑस्ट्रेलिया से डिग्री! टॉप-5 यूनिवर्सिटीज कौन सी हैं, जानिए किन शर्तों पर मिलेगा एडमिशन₹13.50 लाख में पाएं ऑस्ट्रेलिया से डिग्री! टॉप-5 यूनिवर्सिटीज कौन सी हैं, जानिए किन शर्तों पर मिलेगा एडमिशनAustralia Top Universities: ऑस्ट्रेलिया को हायर एजुकेशन के लिए बढ़िया देश माना जाता है। ऑस्ट्रेलियन यूनिवर्सिटीज अपनी रिसर्च और हाई क्वालिटी के लिए जानी जाती हैं। ऑस्ट्रेलिया में एक दो नहीं, बल्कि दर्जनों टॉप यूनिवर्सिटीज हैं, जहां भारतीय छात्र बड़ी संख्या में पढ़ाई कर रहे...
Read more »

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को लेकर विवाद और बढ़ा, ट्रंप ने 'राजनीतिक संस्था' मानकर टैक्स लगाने की दी धमकीहार्वर्ड यूनिवर्सिटी को लेकर विवाद और बढ़ा, ट्रंप ने 'राजनीतिक संस्था' मानकर टैक्स लगाने की दी धमकीअमेरिका के 140 साल पुराने संस्थान हार्वर्ड विश्वविद्यालय को ट्रंप प्रशासन ने अपने पत्र में कहा कि यूनिवर्सिटी को अपने शासन, हायरिंग के तरीकों और एडमिशन प्रक्रियाओं में बदलाव करना चाहिए.
Read more »

क्या आप जानते हैं गन्ने का जूस पीने से क्या होता है? इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए इसका सेवनक्या आप जानते हैं गन्ने का जूस पीने से क्या होता है? इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए इसका सेवनGanne Ka Juice Pine Ke Nuksan: क्या आप भी गर्मियों के मौसम में पसंद करते हैं गन्ने के रस को पीना, तो जान लें किन लोगों को नहीं करना चाहिइ इसका सेवन.
Read more »

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से जब मुलाकात होगी तो गिफ्ट में मिलेगा ये? बाइक चलाने वालों के लिए नया प्लान तैयारदिल्ली ट्रैफिक पुलिस से जब मुलाकात होगी तो गिफ्ट में मिलेगा ये? बाइक चलाने वालों के लिए नया प्लान तैयारदिल्ली में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर अब चालान के साथ हेलमेट भी मिलेगा। पुलिस का मकसद जुर्माने से ज्यादा लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
Read more »

जॉर्जिया में MBBS करना है, किन शर्तों पर मिलेगा एडमिशन? टॉप यूनिवर्सिटीज की लिस्ट भी देखेंजॉर्जिया में MBBS करना है, किन शर्तों पर मिलेगा एडमिशन? टॉप यूनिवर्सिटीज की लिस्ट भी देखेंMBBS Abroad: भारत के कई छात्र अब विदेश में MBBS की पढ़ाई करना चाहते हैं। जॉर्जिया एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आया है। यहां अच्छी शिक्षा, कम फीस और दुनिया भर में मान्यता प्राप्त डिग्री मिलती हैं। जॉर्जिया में भारत के हजारों छात्र पढ़ाई भी कर रहे हैं।
Read more »

गर्मियों में वेट गेन करना होगा आसान, डाइट में शामिल करें ये हेल्दी वेजिटेबल्सगर्मियों में वेट गेन करना होगा आसान, डाइट में शामिल करें ये हेल्दी वेजिटेबल्सगर्मियों में वेट गेन करना होगा आसान, डाइट में शामिल करें ये हेल्दी वेजिटेबल्स
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:22:43