MBBS Abroad: भारत के कई छात्र अब विदेश में MBBS की पढ़ाई करना चाहते हैं। जॉर्जिया एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आया है। यहां अच्छी शिक्षा, कम फीस और दुनिया भर में मान्यता प्राप्त डिग्री मिलती हैं। जॉर्जिया में भारत के हजारों छात्र पढ़ाई भी कर रहे हैं।
MBBS in Georgia: भारत के हजारों छात्र रूस से लेकर फिलीपींस तक जैसे देशों में MBBS कर रहे हैं। नीट यूजी की परीक्षा हो चुकी है और ऐसे में बहुत से छात्र ऐसे हैं, जो भारत के साथ-साथ विदेश में MBBS की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे छात्रों के लिए जॉर्जिया एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। जॉर्जिया मध्य एशिया और यूरोप के बीच स्थित है। यहां आपको हाई-क्वालिटी शिक्षा बेहद की किफायती दाम में मिल जाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि यहां की यूनिवर्सिटीज को दुनियाभर में मान्यता दी जाती है। Canada Work Visa 2025: भारत से जाने का कुल खर्च, वीजा, मेडिकल, फ्लाइट्स और फंड्स की पूरी जानकारी यहां की मेडिकल डिग्री को NMC, WHO और दूसरी बड़ी संस्थाएं मानती हैं। जॉर्जिया में अलग-अलग देशों के छात्र आते हैं। इससे आपको अलग-अलग संस्कृतियों को जानने का मौका मिलता है। अगर आप जॉर्जिया में MBBS करने की सोच रहे हैं, तो कुछ बातें जानना जरूरी है। इससे आपकी यात्रा आसान हो जाएगी। आइए जानते हैं कि जॉर्जिया में MBBS करने के दौरान किन शर्तों को पूरा करना होगा। यहां की टॉप यूनिवर्सिटीज कौन सी हैं और जॉर्जिया को ही क्यों मेडिकल डिग्री के लिए चुनना चाहिए। एडमिशन लेने से पहले क्या याद रखें?जॉर्जिया में MBBS के लिए अप्लाई करने से पहले कुछ बातें ध्यान में रखें। आपकी उम्र कम से कम 17 साल होनी चाहिए। आपने 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों। यह देखना जरूरी है कि यूनिवर्सिटी को नेशनल मेडिकल कमीशन और WHO जैसी संस्थाओं ने मान्यता दी है या नहीं। इससे आपकी डिग्री दुनिया भर में मान्य होगी।जॉर्जिया में MBBS की फीस आमतौर पर पश्चिमी देशों से कम होती है। ट्यूशन फीस लगभग 2.
52 लाख से 5 लाख प्रति वर्ष हो सकती है। रहने का खर्च लगभग 11,000 से 18,000 प्रति महीना हो सकता है। ज्यादातर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई अंग्रेजी में होती है, लेकिन कुछ जगहों पर आपको जॉर्जियाई भाषा की जरूरत पड़ सकती है। जॉर्जिया की संस्कृति और परंपराओं के बारे में जानकारी रखें। इससे आपको वहां रहने में आसानी होगी।MBBS के लिए किन शर्तों को पूरा करना होगा?जॉर्जिया में MBBS के लिए कुछ शर्तें हैं, जिसे पूरा करना होगा। आपकी उम्र एडमिशन के साल के 31 दिसंबर तक 17 साल होनी चाहिए। आपने 10+2 फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ पास की हो। 12वीं में PCB में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। जॉर्जिया से MBBS करने के बाद भारत में प्रैक्टिस करने के लिए आपको FMGE एग्जाम पास करना होगा। यहां पर एडमिशन के लिए आपको NEET करना पड़ेगा। जॉर्जिया में पढ़ने के लिए अंग्रेजी अच्छी आनी चाहिए, क्योंकि पढ़ाई अंग्रेजी में ही होगी। आप जिस यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहते हैं, उसे नेशनल मेडिकल कमीशन और WHO जैसी संस्थाओं ने मान्यता दी है या नहीं, ये जरूर चेक करें।जॉर्जिया की टॉप-10 मेडिकल यूनिवर्सिटीजत्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी इवाने जवाखिशविली त्बिलिसी स्टेट यूनिवर्सिटी डेविड टविल्डियानी मेडिकल यूनिवर्सिटी बटुमी शोता रुस्तवेली स्टेट यूनिवर्सिटी कॉकेशस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी न्यू विजन यूनिवर्सिटीयूनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया ईस्ट यूरोपियन यूनिवर्सिटीएल्टे यूनिवर्सिटीजॉर्जियन नेशनल यूनिवर्सिटी SEU
Top Universities In Georgia For Mbbs Mbbs In Georgia Explained Things To Remember Before Admission In Georgia Cost Of Mbbs In Georgia Mbbs In Georgia Indian Students जॉर्जिया में एमबीबीएस की फीस जॉर्जिया में मेडिकल की टॉप यूनिवर्सिटीज जॉर्जिया में मेडिकल की पढ़ाई जॉर्जिया में एमबीबीएस कैसे करें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सिर्फ MBBS ही नहीं, UG-PG भी सस्ते में कराता है रूस, एडमिशन के लिए ये हैं टॉप-5 यूनिवर्सिटीजStudy in Russia: रूस में सिर्फ MBBS की ही पढ़ाई किफायती दाम में नहीं करवाई जाती है, बल्कि यहां आप कई तरह के अन्य कोर्स भी कम पैसा खर्च कर पढ़ सकते हैं। रूस हायर एजुकेशन के लिए काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। सरकार विदेशी छात्रों को अपने यहां लाने की योजना पर काम भी कर रही...
Read more »
₹13.50 लाख में पाएं ऑस्ट्रेलिया से डिग्री! टॉप-5 यूनिवर्सिटीज कौन सी हैं, जानिए किन शर्तों पर मिलेगा एडमिशनAustralia Top Universities: ऑस्ट्रेलिया को हायर एजुकेशन के लिए बढ़िया देश माना जाता है। ऑस्ट्रेलियन यूनिवर्सिटीज अपनी रिसर्च और हाई क्वालिटी के लिए जानी जाती हैं। ऑस्ट्रेलिया में एक दो नहीं, बल्कि दर्जनों टॉप यूनिवर्सिटीज हैं, जहां भारतीय छात्र बड़ी संख्या में पढ़ाई कर रहे...
Read more »
पहलगाम के आतंकी हमले में किन-किन की गई जान, कौन-कौन घायल, देखें पूरी लिस्टPahalgam Terrorist Attack Victims Full List: पाकिस्तान के आर्मी चीफ के बयान को कश्मीर में हमला का कारण माना जा रहा है। उनके बयान के बाद, आतंकियों ने पहलगाम में हमला किया, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या जनरल मुनीर के बयान ने आतंकियों को वाकई में उकसाया...
Read more »
कम खर्च में विदेश से चाहिए CS की डिग्री? देखें एशिया में एडमिशन के लिए टॉप-10 यूनिवर्सिटीज की लिस्टComputer Science Universities in Asia: एशिया को हायर एजुकेशन के लिए इसलिए भी बेस्ट जगह माना जाता है, क्योंकि यहां पर पढ़ाई का खर्च काफी कम है। यूनिवर्सिटीज की फीस अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा जैसे देशों की तुलना में दो से तीन गुना तक कम है, जो इसे किफायती जगह बनाता...
Read more »
उज्बेकिस्तान MBBS के लिए क्यों बेस्ट है? 7 प्वाइंट्स में समझें, टॉप यूनिवर्सिटीज की लिस्ट भी देखेंMBBS in Uzbekistan: विदेश में मेडिकल की पढ़ाई काफी ज्यादा पॉपुलर है। भारतीय छात्रों के बीच सेंट्रल एशिया के देशों के जाकर MBBS करने का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है। यहां पर कई ऐसे देश हैं, जो अपनी सस्ती फीस की वजह से भारतीयों के बीच पॉपुलर हुए हैं। उज्बेकिस्तान भी उन्हीं देशों में से एक...
Read more »
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से जब मुलाकात होगी तो गिफ्ट में मिलेगा ये? बाइक चलाने वालों के लिए नया प्लान तैयारदिल्ली में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर अब चालान के साथ हेलमेट भी मिलेगा। पुलिस का मकसद जुर्माने से ज्यादा लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
Read more »
