Australia Top Universities: ऑस्ट्रेलिया को हायर एजुकेशन के लिए बढ़िया देश माना जाता है। ऑस्ट्रेलियन यूनिवर्सिटीज अपनी रिसर्च और हाई क्वालिटी के लिए जानी जाती हैं। ऑस्ट्रेलिया में एक दो नहीं, बल्कि दर्जनों टॉप यूनिवर्सिटीज हैं, जहां भारतीय छात्र बड़ी संख्या में पढ़ाई कर रहे...
Study in Australia: ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ उसके खूबसूरत समुद्री तटों और स्पोर्ट्स में महारत के लिए ही नहीं जाना जाता है, बल्कि हायर एजुकेशन के मामले में भी ये देश दुनिया में सबसे बेहतरीन हैं। ऑस्ट्रेलिया में एक से बढ़कर एक टॉप यूनिवर्सिटीज मौजूद हैं, जहां पढ़ने के लिए भारत से हजारों छात्र हर साल पहुंचते हैं। मेलबर्न यूनिवर्सिटी हो या फिर ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी, हर एक संस्थान छात्रों को आगे बढ़ने के लिए जरूरी संसाधन मुहैया कराता है। ऐसे में आइए ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने के लिए टॉप-5 यूनिवर्सिटीज के बारे में जानते हैं। साथ ही जानते हैं कि यहां पर फीस कितनी है और किन शर्तों पर एडमिशन होगा।मेलबर्न यूनिवर्सिटी विक्टोरिया राज्य के मेलबर्न शहर में स्थित मेलबर्न यूनिवर्सिटी देश का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान है। इसका कैंपस बहुत सुंदर है और यहां की शिक्षा भी बहुत अच्छी मानी जाती है। यहां मेडिसिन, इंजीनियरिंग और आर्ट्स जैसे विषयों में पढ़ाई होती है। यहां एडमिशन लेने के लिए SAT में कम से कम 1250-1400 या ACT में 26-30 स्कोर और GPA 3.
2-3.6 होना चाहिए। इस यूनिवर्सिटी में फीस 16 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक है। क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी क्वींसलैंड विश्वविद्यालय ब्रिस्बेन में है। यह अपने रिसर्च और हरे-भरे कैंपस के लिए जाना जाता है। यहां बायोलॉजी, इंजीनियरिंग और बिजनेस जैसे विषयों में पढ़ाई होती है। SAT में कम से कम 1040-1460 या ACT में 23-34 स्कोर और कम से कम दो AP परीक्षा स्कोर होने पर यहां एडमिशन मिल जाता है। AP परीक्षा कॉलेज स्तर की परीक्षा होती है जो हाई स्कूल के छात्र दे सकते हैं। क्वींसलैंड में कोर्सेज की फीस 18.5 लाख से लेकर 2.20 करोड़ रुपये तक है। मोनाश यूनिवर्सिटी मोनाश यूनिवर्सिटी के मेलबर्न में कई जगहों पर कैंपस मौजूद हैं। यह इनोवेशन और रिसर्च का केंद्र है। यहां टेक्नोलॉजी, हेल्थ साइंस और लॉ जैसे विषयों में पढ़ाई होती है। यहां एडमिशन का क्राइटीरिया बाकी संस्थानों से थोड़ा अलग है। अमूमन एडमिशन देने के लिए उनकी पिछली पढ़ाई का ध्यान रखा जाता है। मोनाश यूनिवर्सिटी में कोर्स की फीस 13.50 लाख से लेकर 21 लाख रुपये तक है। सिडनी यूनिवर्सिटी न्यू साउथ वेल्स में स्थित सिडनी यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया का प्रतिष्ठित संस्थान है। यह एक ऐतिहासिक कैंपस है जिसमें आधुनिक सुविधाएं हैं। यहां लॉ, मेडिसिन और आर्ट्स की पढ़ाई सबसे बेहतरीन होती है। एडमिशन लेने के लिए SAT में कम से कम 1170-1430 या ACT में 23-31 स्कोर और हाई स्कूल का डिप्लोमा होना चाहिए। सिडनी यूनिवर्सिटी में कोर्सेज की फीस 21 लाख से लेकर 27 लाख रुपये तक है। ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी कैनबरा में है, जो ऑस्ट्रेलिया की राजधानी है। यह रिसर्च और उच्च शिक्षा में सबसे आगे है। इस यूनिवर्सिटी को इंटरनेशनल रिलेशन, इकोनॉमिक्स और एनवायरनमेंटल साइंस के लिए जाना जाता है। यहां एडमिशन लेने के लिए SAT में 1170-1470 या ACT में 23-32 स्कोर और हाई स्कूल का डिप्लोमा होना चाहिए। इस यूनिवर्सिटी में कोर्सेज की फीस 21 लाख से लेकर 27 लाख रुपये तक है।
Top 5 Universities In Australia Australia Top Universities List Cost Of Education In Australia Top Australian Universities List With Fees Australian Universities Cost Of Education ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने का खर्च ऑस्ट्रेलिया की टॉप यूनिवर्सिटीज ऑस्ट्रेलिया की टॉप यूनिवर्सिटीज कौन सी हैं ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों की पढ़ाई का खर्च
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ब्रिटेन में करना है UG-PG, डिग्री लेने के लिए टॉप-5 यूनिवर्सिटीज कौन सी हैं? जानिए कितनी है फीसStudy in UK: ब्रिटेन को दुनिया में हायर एजुकेशन के लिए सबसे बेहतरीन देशों में से एक माना जाता है। यहां दुनियाभर से स्टूडेंट्स आकर पढ़ाई कर रहे हैं। ब्रिटिश यूनिवर्सिटीज अपनी हाई-क्वालिटी एजुकेशन और बेहतर करियर अवसर देने के लिए जानी जाती हैं।
Read more »
US में पढ़कर आर्यभट्ट बनना है? मैथ्स की पढ़ाई के लिए टॉप-5 यूनिवर्सिटीज कौन सी हैं, देखें लिस्टUS Maths Universities List: अमेरिका को हायर एजुकेशन के लिए बेस्ट देश माना जाता है, क्योंकि यहां पर दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज मौजूद हैं। अमेरिका में मैथ्स की पढ़ाई के लिए भी एक से बढ़कर एक यूनिवर्सिटीज मौजूद हैं, जहां भारतीय छात्र भी जाकर पढ़ाई कर सकते...
Read more »
US में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के लिए टॉप-5 यूनिवर्सिटीज कौन सी हैं?US Top Computer Science Universities List: कंप्यूटर साइंस एक पॉपुलर कोर्स है, जिसकी पढ़ाई दुनियाभर में करवाई जाती है। हालांकि, अमेरिका को कंप्यूटर साइंस और इंफोर्मेशन सिस्टम की पढ़ाई के लिए बेस्ट देश माना जाता है। यहां पर कई सारी यूनिवर्सिटीज हैं, जहां से भारतीय छात्र पढ़ाई कर सकते...
Read more »
सिर्फ MBBS ही नहीं, UG-PG भी सस्ते में कराता है रूस, एडमिशन के लिए ये हैं टॉप-5 यूनिवर्सिटीजStudy in Russia: रूस में सिर्फ MBBS की ही पढ़ाई किफायती दाम में नहीं करवाई जाती है, बल्कि यहां आप कई तरह के अन्य कोर्स भी कम पैसा खर्च कर पढ़ सकते हैं। रूस हायर एजुकेशन के लिए काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। सरकार विदेशी छात्रों को अपने यहां लाने की योजना पर काम भी कर रही...
Read more »
ये हैं देश के टॉप 7 केंद्रीय विद्यालय, आपके शहर में कौन-सा है?ये हैं देश के टॉप 7 केंद्रीय विद्यालय, आपके शहर में कौन-सा है?
Read more »
जर्मनी में फ्री में पढ़ने के लिए टॉप-10 यूनिवर्सिटीज कौन सी हैं?जर्मनी को हायर एजुकेशन के लिए यूरोप का बेस्ट देश माना जाता है। यहां पर कई सारी टॉप यूनिवर्सिटीज मौजूद हैं, जहां भारतीय छात्र पढ़ाई कर सकते हैं।
Read more »
