नोएडा में स्मार्ट मीटर की समस्या होगी दूर, PVVNL ने शुरू किया जागरूकता अभियान

Noida Smart Meter News

नोएडा में स्मार्ट मीटर की समस्या होगी दूर, PVVNL ने शुरू किया जागरूकता अभियान
PVVNLElectricity MetersConsumer Awareness
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 53%

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड PVVNL ने नोएडा में स्मार्ट प्रीपेड मीटर की समस्याओं को दूर करने के लिए 15 अप्रैल तक जागरूकता अभियान शुरू किया है।

जागरण संवाददाता, नोएडा। लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे स्मार्ट प्रीपेड की समस्या दूर करने के लिए पीवीवीएनएल हरकत में आया है। स्मार्ट मीटर की परेशानी से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए बुधवार से 15 अप्रैल तक अभियान चलाकर जागरूक किया जाएगा। मुख्य अभियंता एसके जैन ने मंगलवार को सेक्टर-18 स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। आरडब्ल्यूए और एसोसिएशन के सहयोग से बैठक और कैंप लगाए जाएंगे। छुट्टी के दिन बैलेंस नेगेटिव होने पर स्मार्ट मीटर से बिजली नहीं कटेगी। बता दें स्मार्ट प्रीपेड मीटर की वजह से उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी की लगातार शिकायतें निगम कार्यालय पहुंच रहीं हैं। इस पर दैनिक जागरण ने समाचारीय अभियान शुरू हुआ। निगम अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और उपभोक्ताओं की परेशानी दूर करने का निर्णय लिया। टीमें जगह-जगह जाकर उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के फायदे, आसान उपयोग और जुड़ी तकनीकी जानकारी देंगीं। उपभोक्ताओं के सही मोबाइल नंबर होंगे अपडेट विद्युत निगम के मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने बताया कि कई उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पुराने या गलत दर्ज होने के कारण उन्हें रियल टाइम बिजली खपत, बैलेंस और रिचार्ज की सूचना नहीं मिल पा रही थी। अभियान के दौरान इस समस्या पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। टीमें उपभोक्ताओं के सही मोबाइल नंबर अपडेट करवाएंगी, ताकि हर व्यक्ति को अपनी बिजली खपत की जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर मिल सके। इसके अलावा ओवर बिलिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निगम ने एक नई व्यवस्था शुरू करने का भी निर्णय लिया है। जिन उपभोक्ताओं ने अधिक बिल आने की शिकायत की है, उनके यहां चेक मीटर लगाए जाएंगे। इससे वास्तविक खपत और बिलिंग का सटीक मिलान हो सकेगा और बिलिंग प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनेगी। इससे उपभोक्ताओं का विद्युत विभाग पर भरोसा और बढ़ेगा। निगम ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अभियान के दौरान टीम का पूरा सहयोग करें, अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवाएं और स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारी लेकर डिजिटल बिजली व्यवस्था का हिस्सा बनें। स्मार्ट मीटर में रियल टाइम मानिटरिंग, आटोमैटिक रिचार्ज अलर्ट, बिजली चोरी पर नकेल और बिल विवादों में कमी जैसे बड़े फायदे शामिल हैं।.

जागरण संवाददाता, नोएडा। लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे स्मार्ट प्रीपेड की समस्या दूर करने के लिए पीवीवीएनएल हरकत में आया है। स्मार्ट मीटर की परेशानी से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए बुधवार से 15 अप्रैल तक अभियान चलाकर जागरूक किया जाएगा। मुख्य अभियंता एसके जैन ने मंगलवार को सेक्टर-18 स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। आरडब्ल्यूए और एसोसिएशन के सहयोग से बैठक और कैंप लगाए जाएंगे। छुट्टी के दिन बैलेंस नेगेटिव होने पर स्मार्ट मीटर से बिजली नहीं कटेगी। बता दें स्मार्ट प्रीपेड मीटर की वजह से उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी की लगातार शिकायतें निगम कार्यालय पहुंच रहीं हैं। इस पर दैनिक जागरण ने समाचारीय अभियान शुरू हुआ। निगम अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और उपभोक्ताओं की परेशानी दूर करने का निर्णय लिया। टीमें जगह-जगह जाकर उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के फायदे, आसान उपयोग और जुड़ी तकनीकी जानकारी देंगीं। उपभोक्ताओं के सही मोबाइल नंबर होंगे अपडेट विद्युत निगम के मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने बताया कि कई उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पुराने या गलत दर्ज होने के कारण उन्हें रियल टाइम बिजली खपत, बैलेंस और रिचार्ज की सूचना नहीं मिल पा रही थी। अभियान के दौरान इस समस्या पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। टीमें उपभोक्ताओं के सही मोबाइल नंबर अपडेट करवाएंगी, ताकि हर व्यक्ति को अपनी बिजली खपत की जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर मिल सके। इसके अलावा ओवर बिलिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निगम ने एक नई व्यवस्था शुरू करने का भी निर्णय लिया है। जिन उपभोक्ताओं ने अधिक बिल आने की शिकायत की है, उनके यहां चेक मीटर लगाए जाएंगे। इससे वास्तविक खपत और बिलिंग का सटीक मिलान हो सकेगा और बिलिंग प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनेगी। इससे उपभोक्ताओं का विद्युत विभाग पर भरोसा और बढ़ेगा। निगम ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अभियान के दौरान टीम का पूरा सहयोग करें, अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवाएं और स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारी लेकर डिजिटल बिजली व्यवस्था का हिस्सा बनें। स्मार्ट मीटर में रियल टाइम मानिटरिंग, आटोमैटिक रिचार्ज अलर्ट, बिजली चोरी पर नकेल और बिल विवादों में कमी जैसे बड़े फायदे शामिल हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

PVVNL Electricity Meters Consumer Awareness Power Supply Uttar Pradesh Billing Complaints Mobile Number Update Electricity Department Smart Meter Benefits Noida News Noida Latest News Noida News In Hindi Noida Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Dina Bhavishya: ಇಂದು ತುಲಾ ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಅದ್ಭುತ ದಿನ.. ಧನು ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ತಪ್ಪಿದ್ದಲ್ಲ ತೊಂದರೆ! ದ್ವಾದಶ ರಾಶಿಗಳ ಇಂದಿನ ಭವಿಷ್ಯ ಹೀಗಿದೆDina Bhavishya: ಇಂದು ತುಲಾ ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಅದ್ಭುತ ದಿನ.. ಧನು ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ತಪ್ಪಿದ್ದಲ್ಲ ತೊಂದರೆ! ದ್ವಾದಶ ರಾಶಿಗಳ ಇಂದಿನ ಭವಿಷ್ಯ ಹೀಗಿದೆHoroscope 15 December 2024: ಡಿಸೆಂಬರ್ 15 ರ ಭಾನುವಾರದಂದು ಮೃಗಶಿರ ನಕ್ಷತ್ರವಿದ್ದು, ಚಂದ್ರನು ವೃಷಭ ರಾಶಿಯಲ್ಲಿದ್ದಾನೆ.
Read more »

15 जून से 15 सितंबर तक दिल्‍ली एयरपोर्ट पर 114 फ्लाइट्स रहेंगी रद्द, ये है वजह15 जून से 15 सितंबर तक दिल्‍ली एयरपोर्ट पर 114 फ्लाइट्स रहेंगी रद्द, ये है वजहदिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (DIAL) के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डा 15 जून से 15 सितंबर तक 114 डेली उड़ानें रद्द करने वाला है.
Read more »

बीएसएनएल ने 'फ्रीडम प्लान' की समय सीमा 15 दिन बढ़ाकर 15 सितंबर कीबीएसएनएल ने 'फ्रीडम प्लान' की समय सीमा 15 दिन बढ़ाकर 15 सितंबर कीबीएसएनएल ने 'फ्रीडम प्लान' की समय सीमा 15 दिन बढ़ाकर 15 सितंबर की
Read more »

iQOO 15 vs Oneplus 15 : खरीदने से पहले जानें क‍िसमें कितना दमiQOO 15 vs Oneplus 15 : खरीदने से पहले जानें क‍िसमें कितना दमiQOO 15 को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। इसका मुकाबला Oneplus 15 से भी होगा। दोनों फोन्‍स में स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। क्‍या खूबियां इन्‍हें अलग बनाती हैं, आइए जानते हैं।
Read more »

मेरठ: ट्रांसफार्मर क्षति के मामले में PVVNL के एमडी ने की कड़ी कार्रवाई, पांच अभियंता निलंबितमेरठ: ट्रांसफार्मर क्षति के मामले में PVVNL के एमडी ने की कड़ी कार्रवाई, पांच अभियंता निलंबितमेरठ शहर के दो उपकेंद्रों में पावर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने कार्रवाई की है। 33 केवी लाइनों के रखरखाव में लापरवाही बरतने पर अधिशासी अभियंता सहित दो सहायक और दो अवर अभियंताओं को निलंबित किया गया है। गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चलाए गए अनुरक्षण अभियान के बावजूद ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 17:11:26