बीएसएनएल ने 'फ्रीडम प्लान' की समय सीमा 15 दिन बढ़ाकर 15 सितंबर की

United States News News

बीएसएनएल ने 'फ्रीडम प्लान' की समय सीमा 15 दिन बढ़ाकर 15 सितंबर की
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 74 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 33%
  • Publisher: 51%

बीएसएनएल ने 'फ्रीडम प्लान' की समय सीमा 15 दिन बढ़ाकर 15 सितंबर की

नई दिल्ली, 1 सितंबर । भारतीय संचार निगम लिमिटेड ने सोमवार को जानकारी दी कि कंपनी ने अपने फ्रीडम प्लान की समय सीमा 15 दिन बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है। Advertismentसंचार मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, ग्राहकों की शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए, बीएसएनएल अपने फ्रीडम प्लान की समय सीमा 15 दिन बढ़ा रहा है। यह प्लान 1 अगस्त को लॉन्च किया गया था, जिसमें नए एक्टिवेशन पर 1 रुपए के टोकन शुल्क पर 30 दिनों के लिए मुफ्त 4जी मोबाइल सेवाएं दी जा रही हैं। मूल रूप से, यह योजना 31 अगस्त तक एक्टिवेशन के लिए उपलब्ध थी, हालांकि अब प्लान की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। इस योजना के लाभों में अनलिमिटेड वॉयस कॉल , प्रतिदिन 2जीबी हाई-स्पीड 4जी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और एक मुफ्त सिम कार्ड शामिल हैं। बीएसएनएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ए.

रॉबर्ट जे. रवि ने कहा, बीएसएनएल ने हाल ही में देश भर में मेक-इन-इंडिया, स्टेट-ऑफ द आर्ट 4जी मोबाइल नेटवर्क स्थापित किया है, जो आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ा रहा है। फ्रीडम प्लान, जो पहले 30 दिनों के लिए बिल्कुल मुफ्त सेवा शुल्क वाला है, ग्राहकों को हमारे स्वदेशी रूप से विकसित 4जी नेटवर्क का अनुभव करने का एक गौरवपूर्ण अवसर प्रदान करता है। उन्होंने आगे कहा, हमें विश्वास है कि सेवा की गुणवत्ता, कवरेज और बीएसएनएल ब्रांड से जुड़ा विश्वास ग्राहकों को शुरुआती अवधि से आगे भी हमारे साथ बने रहने के लिए प्रोत्साहित करेगा। ग्राहक अपने नजदीकी बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर, केवाईसी के लिए वैध दस्तावेज लेकर फ्रीडम प्लान प्राप्त कर सकते हैं। ग्राहक केवल 1 रुपए के एक्टिवेशन के साथ फ्रीडम प्लान सिम का अनुरोध कर सकते हैं, अपना केवाईसी पूरा कर सकते हैं और अपना मुफ्त सिम प्राप्त कर सकते हैं। सिम डालने और निर्देशानुसार एक्टिवेशन प्रक्रिया का पालन करने के बाद, ग्राहक के 30-दिन के निःशुल्क लाभ एक्टिवेशन की तारीख से शुरू हो जाएंगे। इस वर्ष की शुरुआत में, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनएल को संकट से उबारने के लिए मोदी सरकार के रणनीतिक पुनरुद्धार कदमों को श्रेय देते हुए कहा था कि पिछली यूपीए सरकार द्वारा वेंटिलेटर सपोर्ट पर छोड़ दी गई सरकारी दूरसंचार कंपनी ने अब भारतीय उपभोक्ताओं के दिलों में फिर से अपनी जगह बना ली है। --आईएएनएस एसकेटी/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

FASTag Annual Pass की शुरू हुई बुकिंग, 3000 रुपए में होंगी 200 ट्रिप, जानें सबकुछFASTag Annual Pass की शुरू हुई बुकिंग, 3000 रुपए में होंगी 200 ट्रिप, जानें सबकुछFASTag Annual Pass: भारत ने 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए यात्रियों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है FASTag Annual Pass.
Read more »

सिर्फ पहले दिन ही 1.4 लाख FASTag यूजर्स ने खरीदा वार्षिक टोल पास, रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत!सिर्फ पहले दिन ही 1.4 लाख FASTag यूजर्स ने खरीदा वार्षिक टोल पास, रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत!nhai launches fastag: 15 अगस्त के दिन ईज ऑफ लिविंग को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फास्टैग यूजर्स के लिए वार्षिक पास वाले प्लान की शुरुआत की है.
Read more »

दिल्ली: रंजीत नगर पुलिस ने 15 घंटे में सुलझाई लूट की वारदात, आरोपी गिरफ्तारदिल्ली: रंजीत नगर पुलिस ने 15 घंटे में सुलझाई लूट की वारदात, आरोपी गिरफ्तारदिल्ली: रंजीत नगर पुलिस ने 15 घंटे में सुलझाई लूट की वारदात, आरोपी गिरफ्तार
Read more »

ITR Filing Last Date: आपके पास बचे हैं सिर्फ इतने दिन, जल्दी फाइल करें नहीं तो आ सकती है ये परेशानी!ITR Filing Last Date: आपके पास बचे हैं सिर्फ इतने दिन, जल्दी फाइल करें नहीं तो आ सकती है ये परेशानी!वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ITR File करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर ITR Filing Last Date 2025 है। अब तक केवल 3.
Read more »

Bihar SIR: समय-सीमा बढ़ाने की याचिका पर 1 सितंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्टBihar SIR: समय-सीमा बढ़ाने की याचिका पर 1 सितंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्टBihar SIR: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बिहार की मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के पहले चरण के बाद भारतीय चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज करने की समय-सीमा बढ़ाने की मांग वाली याचिकाओं पर विचार किया.
Read more »

LPG Price Cut: एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता... 51 रुपये तक घटे दाम, दिल्ली-मुंबई में अब ये नया रेटLPG Price Cut: एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता... 51 रुपये तक घटे दाम, दिल्ली-मुंबई में अब ये नया रेटLPG Cylinder Price Cut: सितंबर महीने के पहले दिन महंगाई से राहत मिली है और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दिल्ली से मुंबई तक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:37:59