नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब के सर्कुलेशन पर FIR: राहुल इसकी कॉपी लेकर संसद पहुंचे थे, दावा किया- चीन ने लद्दा...

General Naravane News

नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब के सर्कुलेशन पर FIR: राहुल इसकी कॉपी लेकर संसद पहुंचे थे, दावा किया- चीन ने लद्दा...
FIRLadakh IncursionUnpublished Book
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 51%

Delhi Police FIR against unapproved book circulation. Follow latest updates on Naravanes book controversy & Ladakh claim on Dainik Bhaskar.

राहुल इसकी कॉपी लेकर संसद पहुंचे थे, दावा किया- चीन ने लद्दाख में घुसपैठ की थी4 फरवरी को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडियाकर्मी को अनपब्लिश्ड बुक दिखाई थी। पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी ’ के सर्कुलेशन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सोमवार को FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन न्यूज फोरम पर सामने आई जानकारी के आधार पर की गई, जिसमें दावा किया गया था कि किताब की प्री-प्रिंट कॉपी सर्कुलेट हो रही है। पुलिस के मुताबिक, इस किताब के पब्लिकेशन के लिए अभी संबंधित अधिकारियों से आवश्यक मंजूरी नहीं मिली है। पुलिस जांच में सामने आया कि इसी टाइटल वाली एक टाइप-सेट किताब की PDF कॉपी कुछ वेबसाइट्स पर उपलब्ध थी। आशंका जताई गई है कि पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने जो कॉपी तैयार की थी, यह वही हो सकती है। इसके अलावा, कुछ ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म्स पर किताब के कवर को इस तरह दिखाया गया, जैसे वह खरीद के लिए उपलब्ध हो। इस पूरे मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने केस दर्ज किया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अप्रकाशित और बिना मंजूरी वाली किताब की सामग्री कैसे सार्वजनिक हुई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। यह FIR ऐसे समय दर्ज की गई है, जब 4 फरवरी को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को संसद परिसर में किताब की एक कॉपी दिखाते हुए देखा गया था। राहुल ने कहा था- अगर पीएम मोदी संसद आए तो उन्हें यह किताब दूंगा। राहुल ने कहा था कि वह इस किताब के अंश लोकसभा में पढ़ना चाहते हैं लेकिन स्पीकर ओम बिरला ने इसकी इजाजत नहीं दी।लोकसभा में 2-3 फरवरी को राहुल गांधी ने एक मैगजीन में छपे आर्टिकल को पढ़ने की कोशिश की थी। उन्होंने दावा किया था कि इसमें नरवणे की बुक के अंश हैं। स्पीकर ओम बिरला ने इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बाद लोकसभा में हंगामा हो गया था, जिससे कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। वहीं हंगामा करने वाले आठ सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया था।अगले दिन 4 फरवरी को राहुल किताब की कॉपी लेकर संसद पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर आज पीएम आए तो उन्हें यह किताब दूंगा। राहुल ने किताब का वह पेज खोलकर दिखाया, जिसमें लिखा है कि प्रधानमंत्री ने आर्मी चीफ से कहा था- जो उचित समझो वह करो!। राहुल ने कहा कि सरकार और रक्षा मंत्री कह रहे है कि किताब का अस्तित्व नहीं है। देखिए यह रही किताब। नरवणे की इस अनपब्लिश बुक में चीन के साथ भारतीय सेना की 2020 की झड़पों के साथ-साथ अग्निवीर योजना को रिव्यू किया गया है। नरवणे 2019 से 2022 तक सेना प्रमुख रहे हैं। उन्होंने पिछले साल कसौली में आयोजित खुशवंत सिंह लिस्टरेचर फेस्टिवल में बताया था कि उन्होंने अपनी किताब पेंग्विन पब्लिशर ग्रुप को छपने के लिए दे दी है। अब यह पब्लिशर्स और सरकार के बीच का मामला है। किताब रक्षा मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेजी गई है। एक साल से ज्यादा हो चुका है लेकिन इसे पब्लिश करने की मंजूरी नहीं मिली है।कांग्रेस ने एक मैगजीन में पब्लिश आर्टिकल के पेज सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किए। इसमें पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश बुक Four Stars of Destiny के अंश हैं। इसमें 31 अगस्त 2020 को लद्दाख सीमा पर भारत-चीन के बीच बने हालात का जिक्र है। बताया जब चीनी टैंक पूर्वी लद्दाख में बढ़ रहे थे तब क्या हुआ?भारतीय सेना की नॉर्दर्न कमांड के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेश जोशी को फोन पर जानकारी मिली कि चीन की पैदल सेना के समर्थन के साथ चार चीनी टैंक पूर्वी लद्दाख में रेचिन ला की ओर जाती एक खड़ी पहाड़ी पगडंडी पर आगे बढ़ रहे हैं।लेफ्टिनेंट जनरल योगेश जोशी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को जानकारी दी। चीनी टैंक कैलाश रेंज पर भारतीय ठिकानों से कुछ सौ मीटर की दूरी पर थे। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने चेतावनी के तौर पर एक रोशनी वाला गोला दागा, लेकिन इसका चीनी टैंकों पर कोई असर नहीं हुआ और वे आगे बढ़ते रहे।सेना प्रमुख नरवणे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और विदेश मंत्री एस.

जयशंकर से संपर्क कर स्पष्ट निर्देश मांगे।लेफ्टिनेंट जनरल योगेश जोशी ने फिर फोन किया। बताया गया कि चीनी टैंक अब दर्रे से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर रह गए हैं।सेना प्रमुख नरवणे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दोबारा फोन कर “स्पष्ट निर्देश” मांगे, लेकिन कोई फैसला नहीं मिला। इसी दौरान PLA कमांडर मेजर जनरल ल्यू लिन का संदेश आया, जिसमें तनाव कम करने का प्रस्ताव दिया गया—दोनों पक्ष आगे की गतिविधियां रोकें और अगले दिन सुबह 9.30 बजे स्थानीय कमांडरों की बैठक हो।नरवणे ने चीनी कमांडर का प्रस्ताव रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए अजित डोभाल तक पहुंचाया।नॉर्दर्न कमांड से फिर सूचना मिली कि चीनी टैंक नहीं रुके हैं और अब चोटी से सिर्फ 500 मीटर दूर हैं। जोशी ने बताया कि उन्हें रोकने का एकमात्र तरीका मीडियम आर्टिलरी से फायर खोलना है।सेना मुख्यालय में विकल्पों पर चर्चा होती रही। पूरा नॉर्दर्न फ्रंट हाई अलर्ट पर रखा गया।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वापस फोन किया और बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। प्रधानमंत्री का निर्देश सिर्फ एक वाक्य में था- जो उचित समझो, वो करो।नरवणे ने कहा, ‘यह पूरी तरह से एक सैन्य फैसला होने वाला था। मोदी से सलाह ली गई थी। उन्हें ब्रीफ किया गया था, लेकिन उन्होंने फैसला लेने से मना कर दिया था। अब पूरी जिम्मेदारी मुझ पर थी।’राहुल बोले- स्पीकर ने कमिट किया, क्या आप बोलने देंगे, रिजिजू बोले- कोई कमिटमेंट नहीं राहुल गांधी ने 9 फरवरी को लोकसभा में कहा कि हम स्पीकर के पास गए, स्पीकर ने हमें कमिट किया कि मुझे बजट डिस्कशन से पहले बोलने दिए जाएगा, आप मुझे बोलने नहीं दे रही हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप मुझे बोलने देंगी या नहीं। राहुल की बात के जवाब में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मैं भी स्पीकर के केबिन में मौजूद था।AIIMS में अच्छा इलाज मिल रहा; वांगचुक के वकील ने हिरासत पर विचार करने को कहाये रकम कई राज्यों के बजट से भी ज्यादा; सरकार इस पर गाइडलाइन बनाएसुप्रीम कोर्ट बोला-SIR में कोई रुकावट नहीं आने देंगे:प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा झांसीसीकर में पारा 3 डिग्री बढ़ा, न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्रीउत्तराखंड के 5 जिलों में आज बारिश-बर्फबारीकानपुर में दिन का पारा 6.8 डिग्री बढ़ा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

FIR Ladakh Incursion Unpublished Book Four Stars Of Destiny Delhi Police Military Book Defence News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पप्पू यादव और 20 समर्थकों पर FIR, पुलिसकर्मियों को डराने-धमकाने का आरोपपप्पू यादव और 20 समर्थकों पर FIR, पुलिसकर्मियों को डराने-धमकाने का आरोपपूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और उनके 20 अज्ञात समर्थकों पर बुद्धा कॉलोनी थाना में सरकारी काम में बाधा और पुलिसकर्मियों को धमकाने के आरोप में केस दर्ज हुआ है. यह कार्रवाई ड्यूटी के दौरान हुए विवाद के बाद की गई. इससे पहले पप्पू यादव को 1995 के मकान विवाद मामले में कोर्ट वारंट पर पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया.
Read more »

लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को उड़ाने वाले कारोबारी पर FIR: कानपुर के थाने में 14 करोड़ की कार को मिला VIP प्रोटो...लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को उड़ाने वाले कारोबारी पर FIR: कानपुर के थाने में 14 करोड़ की कार को मिला VIP प्रोटो...Kanpur VIP Road Lamborghini accident case FIR registered. Follow Dainik Bhaskar for latest updates.
Read more »

Kanpur News: शिवम मिश्रा के घर पहुंची पुलिस, आधे घंटे तक दरवाजे पर करती रही इंतजार, FIR में जुड़ गया नामKanpur News: शिवम मिश्रा के घर पहुंची पुलिस, आधे घंटे तक दरवाजे पर करती रही इंतजार, FIR में जुड़ गया नामKanpur Accident News: शिवम मिश्रा के पिता केके मिश्रा वंशीधर तंबाकू प्राइवेट लिमिटेड चलाते हैं. साल 2024 के मार्च महीने में कंपनी पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी. छापेमारी कानपुर, दिल्ली, मुंबई, गुजरात सहित 20 ठिकानों पर छापेमारी हुई थी. दिल्ली के वसंत विहार का डी 7/9घर पर भी छापेमारी हुई थी.
Read more »

'FIR करिए, अरेस्ट करिए... क्यों नहीं कर रहे' राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला'FIR करिए, अरेस्ट करिए... क्यों नहीं कर रहे' राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमलाराहुल गांधी ने सरकार पर सबसे तीखा हमला बोला. उन्‍होंने लोकसभा में जनरल नरवणे की किताब को कोट करने न देने पर सरकार को घेरा. साथ ही यह भी कहा क‍ि सरकार इसल‍िए बजट सत्र नहीं चलने देना चाहती क्‍योंक‍ि हम अमेर‍िकी ट्रेड डील पर उससे सवाल करने वाले हैं.
Read more »

मुरादाबाद के संप्रेक्षण गृह से 5 किशोर फरार, सिपही समेत 11 पर FIRमुरादाबाद के संप्रेक्षण गृह से 5 किशोर फरार, सिपही समेत 11 पर FIRमुरादाबाद के राजकीय संप्रेक्षण गृह से रात करीब दो बजे पांच किशोर बंदी छत से कूदकर फरार हो गए। इस मामले में एक सिपाही, 6 कर्मचारियों समेत 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
Read more »

हर घर तक न हुई जलापूर्ति तो कंपनियों पर होगी FIR, जलशक्ति मंत्री ने दिया 30 दिन का अल्टीमेटमहर घर तक न हुई जलापूर्ति तो कंपनियों पर होगी FIR, जलशक्ति मंत्री ने दिया 30 दिन का अल्टीमेटमजल जीवन मिशन को लेकर कई जगह से आ रही अधूरे काम की शिकायतों ने सरकार को सतर्क कर दिया है। सोमवार को जल शक्ति मंत्री ने विंध्य और बुंदेलखंड में धीमी गति से कार्य कर रही कंपनियों, बीजीसीसी और एलएंडटी के कामकाज पर नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि दोनों क्षेत्र के सभी घरों तक 30 दिन के अंदर जलापूर्ति का काम पूरा कर लिया जाए। तय समय में काम पूरा न हुआ तो...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:44:08