हर घर तक न हुई जलापूर्ति तो कंपनियों पर होगी FIR, जलशक्ति मंत्री ने दिया 30 दिन का अल्टीमेटम

Jal Jeevan Mission News

हर घर तक न हुई जलापूर्ति तो कंपनियों पर होगी FIR, जलशक्ति मंत्री ने दिया 30 दिन का अल्टीमेटम
Uttar Pradesh Water SupplyVindhya BundelkhandJal Shakti Minister
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 24 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 53%

जल जीवन मिशन को लेकर कई जगह से आ रही अधूरे काम की शिकायतों ने सरकार को सतर्क कर दिया है। सोमवार को जल शक्ति मंत्री ने विंध्य और बुंदेलखंड में धीमी गति से कार्य कर रही कंपनियों, बीजीसीसी और एलएंडटी के कामकाज पर नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि दोनों क्षेत्र के सभी घरों तक 30 दिन के अंदर जलापूर्ति का काम पूरा कर लिया जाए। तय समय में काम पूरा न हुआ तो...

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जल जीवन मिशन को लेकर कई जगह से आ रही अधूरे काम की शिकायतों ने सरकार को सतर्क कर दिया है। सोमवार को जल शक्ति मंत्री ने विंध्य और बुंदेलखंड में धीमी गति से कार्य कर रही कंपनियों, बीजीसीसी और एलएंडटी के कामकाज पर नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि दोनों क्षेत्र के सभी घरों तक 30 दिन के अंदर जलापूर्ति का काम पूरा कर लिया जाए। तय समय में काम पूरा न हुआ तो कंपनी के मालिकाें के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा। सोमवार काे हुई बैठक में जलशक्ति मंत्री ने सभी जिलों के अधिशासी अभियंता और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो जनप्रतिनिधियों को हर स्थिति से अवगत कराएं। योजना के तहत हो रहे कार्यों की पूरी जानकारी दें। ऐसा न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अधिशासी अभियंता और अन्य अधिकारी ग्रामीणों के बीच जाकर समस्याओं को दूर कराएं। उन्होंने कहा कि हर हाल में मार्च के अंत तक सभी जगहों पर क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। अधिकारियों ने बताया कि बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने के दौरान लगभग 9772 किलोमीटर सड़क को काटने की जरूरत पड़ी, जिसके सापेक्ष 9,435 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। कुछ जगहों पर वर्षा-जलभराव के कारण सड़कें दोबारा धंस गई हैं। अभियान चलाकर इनको ठीक कराया जा रहा है। बैठक में मंत्री ने जल सारथी एप भी लांच किया। इस पर ग्रामीणों को गांव में जलापूर्ति की स्थिति, परियोजना पर हुए खर्च, निर्माणाधीन परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी मिल सकेगी। वे जलापूर्ति संबंधी शिकायत भी कर सकेंगे। मंत्री ने बताया कि बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में चार-पांच योजनाओं को छोड़कर शेष सभी का कार्य पूरा हो चुका है। अधिकांश गांवों में 100 प्रतिशत जलापूर्ति की जा रही है। लगभग तीन प्रतिशत गांवों में पाइप लाइन डैमेज या अन्य कारणों से नियमित जलापूर्ति प्रभावित हुई है। उसमें तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति अनुराग श्रीवास्तव, एमडी जल निगम ग्रामीण डा.

राजशेखर, राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक प्रभाष कुमार मौजूद थे। 22 हजार गांवों में मनाया जाएगा जल उत्सव बैठक में जलशक्ति मंत्री ने निर्देश दिए कि जिन गांवों में 100 प्रतिशत घरों में जलापूर्ति की जा रही है, वहां आठ से 22 मार्च तक जल उत्सव मनाया जाएगा। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा 22 हजार गांवों में जल उत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- बसपा प्रमुख मायावती ने बजट सत्र में राज्यपाल के संबोधन को बताया निराशाजनक, कही ये बातें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Uttar Pradesh Water Supply Vindhya Bundelkhand Jal Shakti Minister Water Project Delay FIR Threat 30-Day Ultimatum Road Repair Jal Sarathi App Lucknow Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

30 ஆண்டுகளுக்கு பிறகு மேஷ ராசியில் சனி பகவான்! 4 ராசிகளுக்கு ஜாக்பாட்..30 ஆண்டுகளுக்கு பிறகு மேஷ ராசியில் சனி பகவான்! 4 ராசிகளுக்கு ஜாக்பாட்..Shani Gochar After 30 Years : சனி பகவான், ஒரு ராசியில் இருந்து இன்னொரு ராசிக்கு பெயர்ச்சி பெறுகிறார். இது, ஜோதிட ரீதியாக மிகவும் முக்கியமானதாகும்.
Read more »

US Vs Russia: America-रूस एटमी जंग से सिर्फ 30 मिनट दूर?US Vs Russia: America-रूस एटमी जंग से सिर्फ 30 मिनट दूर?यूरोप के नाटो मुल्क कह रहे हैं कि आर्कटिक में रूस अपने न्यूक्लियर हथियारों का जखीरा बढ़ाने वाला है.
Read more »

पप्पू यादव और 20 समर्थकों पर FIR, पुलिसकर्मियों को डराने-धमकाने का आरोपपप्पू यादव और 20 समर्थकों पर FIR, पुलिसकर्मियों को डराने-धमकाने का आरोपपूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और उनके 20 अज्ञात समर्थकों पर बुद्धा कॉलोनी थाना में सरकारी काम में बाधा और पुलिसकर्मियों को धमकाने के आरोप में केस दर्ज हुआ है. यह कार्रवाई ड्यूटी के दौरान हुए विवाद के बाद की गई. इससे पहले पप्पू यादव को 1995 के मकान विवाद मामले में कोर्ट वारंट पर पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया.
Read more »

नाइजीरिया में भीषण सड़क हादसा: 30 से अधिक लोगों की मौतनाइजीरिया में भीषण सड़क हादसा: 30 से अधिक लोगों की मौतनाइजीरिया में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा उत्तरी नाइजीरिया में हुआ, जब एक ट्रक नियंत्रण खो बैठा। अधिकारियों ने बताया कि खराब सड़क स्थिति और यातायात नियमों के ढीले प्रवर्तन के कारण नाइजीरिया में सड़क दुर्घटनाएं आम हैं।
Read more »

लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को उड़ाने वाले कारोबारी पर FIR: कानपुर के थाने में 14 करोड़ की कार को मिला VIP प्रोटो...लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को उड़ाने वाले कारोबारी पर FIR: कानपुर के थाने में 14 करोड़ की कार को मिला VIP प्रोटो...Kanpur VIP Road Lamborghini accident case FIR registered. Follow Dainik Bhaskar for latest updates.
Read more »

मुरादाबाद के संप्रेक्षण गृह से 5 किशोर फरार, सिपही समेत 11 पर FIRमुरादाबाद के संप्रेक्षण गृह से 5 किशोर फरार, सिपही समेत 11 पर FIRमुरादाबाद के राजकीय संप्रेक्षण गृह से रात करीब दो बजे पांच किशोर बंदी छत से कूदकर फरार हो गए। इस मामले में एक सिपाही, 6 कर्मचारियों समेत 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:04:15