Kanpur News: शिवम मिश्रा के घर पहुंची पुलिस, आधे घंटे तक दरवाजे पर करती रही इंतजार, FIR में जुड़ गया नाम

KANPUR ACCIDENT NEWS News

Kanpur News: शिवम मिश्रा के घर पहुंची पुलिस, आधे घंटे तक दरवाजे पर करती रही इंतजार, FIR में जुड़ गया नाम
KANPUR NEWSKANPUR TOBACCO BUSINESSMANUP NEWS
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 123 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 51%

Kanpur Accident News: शिवम मिश्रा के पिता केके मिश्रा वंशीधर तंबाकू प्राइवेट लिमिटेड चलाते हैं. साल 2024 के मार्च महीने में कंपनी पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी. छापेमारी कानपुर, दिल्ली, मुंबई, गुजरात सहित 20 ठिकानों पर छापेमारी हुई थी. दिल्ली के वसंत विहार का डी 7/9घर पर भी छापेमारी हुई थी.

कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. तंबाकू कारोबारी के बेटे ने अपनी लैम्बोर्गिनी कार से कई लोगों को रौंद दिया. हालांकि मामले की शुरुआत में पुलिस ने अज्ञात नाम से एफआईआर दर्ज की.

लेकिन जैसे-जैसे इस हादसे में नई जानकारी मिलती गई, वैसे-वैसे पुलिस भी एक्शन लेने लगी. पहले पुलिस ने कथित तौर पर कार चला रहे शिवम मिश्रा का नाम एफआईआर में जोड़ लिया है. इसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची. लेकिन किसी ने दरवाजा तक नहीं खोला. पुलिस करीब 25-30 मिनट तक दरवाजे पर खड़ी रही. कानपुर पुलिस कमिश्नर ने घटना को लेकर कहा कि शिवम मिश्रा नाम का लड़का गाड़ी चला रहा था. एक्सीडेंट की धारा के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है. हमारी जांच में पता चला है कि चालक शिवम मिश्रा है, वो अस्पताल में है. उनके घर हमारी पुलिस गई हुई है. पूछताछ करेगी. पूरा जांच का विषय है. केवल एक घायल है. पिता की कंपनी पर पड़ा था छापा बता दें कि शिवम मिश्रा के पिता केके मिश्रा वंशीधर तंबाकू प्राइवेट लिमिटेड चलाते हैं. साल 2024 के मार्च महीने में कंपनी पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी. छापेमारी कानपुर, दिल्ली, मुंबई, गुजरात सहित 20 ठिकानों पर छापेमारी हुई थी. दिल्ली के वसंत विहार का डी 7/9घर पर भी छापेमारी हुई थी. छापेमारी में उस वक्त 4.5 करोड़ रुपये कैश, ज्वैलरी, ढाई करोड़ की घड़ी, लैंबॉर्गिनी, फैंटम, पोर्शे, रोल्स रॉयल्स सहित 50 करोड़ रुपये लग्जरी गाड़ियां भी मिली थीं. Kanpur Samachar: कौन हैं कानपुर के तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा, जिनके बेटे ने लम्बोर्गिनी कार से सड़क पर मचाया तांडव क्या था पुलिस का शुरुआती एक्शन वसंत विहार वाले घर के बाहर बैठे सिक्योरिटी गार्ड ने कहा कि यह तीन-चार दिन पहले यहां आए थे. एक्सीडेंट के बारे में जानकारी नहीं है. आलीशान जिंदगी के बारे में हमें नहीं पता, हमारी ड्यूटी तो यहां पर बाहर रहती है. बता दें कि कानपुर में एक लग्जरी कार ने 8 फरवरी की रात को कई लोगों को टक्कर मार दी. इसमें कई लोग घायल हो गए , पुलिस ने मौके पहुंचकर कार चालक को उपचार के लिए भेजा और कार को जब्त कर लिया है. जानकारी अनुसार कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र अंतर्गत रेव 3 के पास एक दिल्ली नंबर की काली रंग की लैंबॉर्गिनी लग्जरी कार ने दोपहर को कई लोगों को टक्कर मार दी. लोगों का कहना है कि कार चालक को अटैक आने की वजह से ये हादसा हुआ है. कंपनी का टर्नओवर कितना जानकारी अनुसार कार मालिक स्वरूप नगर निवासी के के मिश्रा के नाम पर है. शिवम कुमार मिश्रा कार चला रहे थे. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है. चालक को कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल भेजा है. उधर पीड़ितों ने कार मालिक और चालक के खिलाफ ग्वालटोली थाने में तहरीरद दी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक कंपनी द्वारा दिखाया गया टर्नओवर कम था , लेकिन सूत्रों के मुताबिक़ जांच में असली टर्नओवर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा पाया गया था. जब मार्च 2024 में इनकम टैक्स विभाग ने कानपुर, दिल्ली, मुंबई, गुजरात आदि 20+ ठिकानों पर 5 दिनों तक रेड की थी। आरोप थे कि कच्चे माल की बिक्री बिना एंट्री दिखाए की जा रही थी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

KANPUR NEWS KANPUR TOBACCO BUSINESSMAN UP NEWS Kanpur Kk Mishra

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'कानपुर में घर-घर घूम रहे फर्जी BLO': सपा विधायक नसीम बोलीं- SIR फॉर्म चेक न कराएं, वोट काटने की प्लानिंग च...'कानपुर में घर-घर घूम रहे फर्जी BLO': सपा विधायक नसीम बोलीं- SIR फॉर्म चेक न कराएं, वोट काटने की प्लानिंग च...Kanpur fake SIR farm checking alert. Follow Irfan Solanki, Naseem Solankis appeal to C-Samau public.
Read more »

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में: MLA नसीम बोलीं-शहर में फर्जी अफसर घूम रहे, घूसखोर पंडत का विरोध; ‘...कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में: MLA नसीम बोलीं-शहर में फर्जी अफसर घूम रहे, घूसखोर पंडत का विरोध; ‘...Kanpur (Uttar Pradesh) News Headlines And Evening Bulletin Din Bhar Badi Khabar Updates;
Read more »

कल्याणपुर में युवक ने खुद को लगाई आग: आरोपी मुकदमा वापस लेने की दे रहे थे धमकी, पुलिस नहीं कर रही थी कार्रवाईकल्याणपुर में युवक ने खुद को लगाई आग: आरोपी मुकदमा वापस लेने की दे रहे थे धमकी, पुलिस नहीं कर रही थी कार्रवाईKanpur Kalyanpur man self immolation after police not acting on threats. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »

'ठाकुर हूं मैं, तेरी ऐसी की तैसी कर दूंगी', कानपुर के निजी बैंक में कस्‍टमर से भिड़ गई महिला कर्मचारी'ठाकुर हूं मैं, तेरी ऐसी की तैसी कर दूंगी', कानपुर के निजी बैंक में कस्‍टमर से भिड़ गई महिला कर्मचारीKanpur Bank Video: कानपुर के एक निजी बैंक में कार्यरत महिला कर्मचारी आस्‍था सिंह का कस्‍टमर पर भड़कने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसकी बहुत चर्चा हो रही है।
Read more »

लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को उड़ाने वाले कारोबारी पर FIR: कानपुर के थाने में 14 करोड़ की कार को मिला VIP प्रोटो...लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को उड़ाने वाले कारोबारी पर FIR: कानपुर के थाने में 14 करोड़ की कार को मिला VIP प्रोटो...Kanpur VIP Road Lamborghini accident case FIR registered. Follow Dainik Bhaskar for latest updates.
Read more »

यूपी की बड़ी खबरें: प्रयागराज में बारातियों की कार नहर में गिरी, 10 लोग डूबे; 8 को बचाया, 2 के शव मिलेयूपी की बड़ी खबरें: प्रयागराज में बारातियों की कार नहर में गिरी, 10 लोग डूबे; 8 को बचाया, 2 के शव मिलेUttar Pradesh Big Breaking News Updates | 9 february 2026 | Today Live News Updates | Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya: यूपी की आज की बड़ी खबरें लाइव
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:42:18