दुनिया से गायब हुई चिली की झील | DW | 22.03.2019

United States News News

दुनिया से गायब हुई चिली की झील | DW | 22.03.2019
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 DW Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 63%

दक्षिण अमेरिकी देश चिली की राजधानी सेंटियागो. पुराने नक्शों और तस्वीरों के मुताबिक राजधानी से कुछ दूर नीले पानी वाली आकुलियो झील है.

दक्षिण अमेरिकी देश चिली की राजधानी सेंटियागो. पुराने नक्शों और तस्वीरों के मुताबिक राजधानी से कुछ दूर नीले पानी वाली आकुलियो झील है. शहर के लोग अक्सर वीकेंड में वहां घूमने फिरने जाया करते थे. सर्दियों में वहां स्कीइंग होती थी और गर्मियों में सर्फिंग व तैराकी.

लेकिन ये 2011 की बातें हैं. अब 2019 में लेक आकुलियो का कोई नामोनिशान नहीं है. जिस जगह पर 12 वर्गकिलोमीटर में फैली झील थी, वहां अब एक विशाल गड्ढा है. सूखी मिट्टी पर गायों और घोड़ों के कंकाल बिखरे हुए हैं. जानवरों से प्यास से तड़पने के बाद दम तोड़ा. स्थानीय निवासी मार्कोस कोंत्रेरास कहते हैं,"हम बीते 10 साल से सूखे का सामना कर रहे हैं, अब झील गायब हो चुकी है, उसके साथ पर्यटन, कैंपिंग, कारोबार और सब कुछ खो चुका है." झील में गोता लगाने के लिए बनाए गए लकड़ी के रैंप वीरान हैं. नावें सूखी मिट्टी में धंसी हुई हैं.झील क्यों सूखी? इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं हैं. लेकिन जलवायु परिवर्तन को सबसे प्रबल कारण माना जा रहा है. स्थानीय निवासियों के मुताबिक 2011 से ही झील का जलस्तर गिरना शुरू हो गया था. एक रेस्तरां में काम करने वाली कामिला नुनेज कहती हैं,"मेरे दादा-दादी बताते हैं कि पहले सीजन के दौरान कम से कम एक हफ्ते तक मूसलाधार बारिश होती थी. आज अगर दो दिन भी ऐसी बरसात हो जाए तो हम खुद को भाग्यशाली समझते हैं." 1980 के दशक में चिली में सालाना 350 मिलीमीटर बरसात होती थी. 2018 में 175 मिलीमीटर से भी कम बरसात हुई. कैथोलिक यूनिवर्सिटी ऑफ चिली में जलवायु परिवर्तन रिसर्च के डायरेक्टर इदुआरादो बुस्तोस के मुताबिक,"हम देख रहे हैं कि भविष्य में और भी कम वर्षा होगी." चिली की करीब 70 फीसदी आबादी सूखे से प्रभावित होने वाले इलाके में रहती है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2030 तक देश भर के जल संसाधनों में 30 फीसदी कम पानी होगा.यह हाल सिर्फ चिली का नहीं है. दक्षिण अमेरिका, उत्तर अमेरिका, यूरोप, एशिया और अफ्रीका के कई देशों में भी जल संसाधन तेजी से सूख रहे हैं. 2018 में यूरोप ने अभूतपूर्व सूखे का सामना किया. अमेरिका का कैलिफोर्निया प्रांत तो बीते दो दशकों से सूखे से खस्ताहाल हो रहा है. 2019 में ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में बड़ी संख्या में वन्य जीव प्यासे मारे गए. प्राकृतिक जल स्रोतों के सूखने की वजह से उन्हें पानी नहीं मिला. भारतीय राज्य जम्मू कश्मीर की प्रमुख डल झील भी लगातार सिकुड़ती जा रही है. अफ्रीकी देश चाड की मशहूर झील 4,00,000 वर्गमील से सिमट कर 520 वर्गमील रह गई है. ऐसा ही हाल उज्बेकिस्तान और कजाखस्तान के बीच मौजूद अराल सागर का भी है. 26,000 वर्गमील में फैला यह सागर अब अपने पुराने आकार का 10 फीसदी बचा है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

DW Hindi /  🏆 8. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

आम आदमी के असली 'पोस्टर बॉय' थे मनोहर पर्रिकर-Navbharat Timesआम आदमी के असली 'पोस्टर बॉय' थे मनोहर पर्रिकर-Navbharat Timesमनोहर गोपालकृष्ण प्रभु पर्रिकर की जिंदगी 13 दिसंबर 1955 को गोवा के मापुसा एक मध्यमवर्गीय परिवार से शुरू हुई। सामान्य परिवेश से निकलर उन्होंने आईआईटी मुंबई से शिक्षित होने से लेकर गोवा के मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री और फिर गोवा के मुख्यमंत्री के तौर पर आखिरी सांस ली। पर्रिकर की जिंदगी एक आम आदमी के पोस्टर बॉय बनने की कहानी की जबरदस्त मिसाल है। आगे की स्लाइड में देखें उनकी राजनीति और जिंदगी के चमकते और संघर्ष से सफलता तक की कहानी...
Read more »

फिर से मोदी का संदेश लेकर बाइक से चेन्नै से दिल्ली पहुंचीं राजलक्ष्मी-Navbharat Timesफिर से मोदी का संदेश लेकर बाइक से चेन्नै से दिल्ली पहुंचीं राजलक्ष्मी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै की रहने वाली राजलक्ष्मी मांडा देशवासियों से नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री चुनने की अपील करने के लिए 15 जनवरी को बुलेट बाइक से दिल्ली की यात्रा पर निकली थीं।
Read more »

बीजेपी नेता ने गिरिराज से कहा- ड्रामा बंद कीजिए, बेगूसराय से लड़ने की तैयारी कीजिएबीजेपी नेता ने गिरिराज से कहा- ड्रामा बंद कीजिए, बेगूसराय से लड़ने की तैयारी कीजिएLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): गिरिराज सिंह नवादा संसदीय सीट से 2014 में चुनाव जीते थे। इस बार यह सीट समझौते के तहत भाजपा की सहयोगी पार्टी को चली गई है।
Read more »

बिहार BJP में घमासान, सीटों की अदला बदली से नेताओं में अनबनबिहार BJP में घमासान, सीटों की अदला बदली से नेताओं में अनबनबीजेपी में सबसे बडी घामासान की वजह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सीट नवादा एलजेडी के हिस्से में जाने से और शाहनवाज हुसैन की सीट जेडीयू को जाने की वजह से हैं. केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पटना साहिब से सीट तय होने की खबर को लेकर उनके और राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के बीच तनातनी जारी है. भागलपुर और बाल्मीकीनगर की सीट जेडीयू को जाने से स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी दिख रही है और कई मंडल अध्यक्षों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश भी की है.
Read more »

न करें ऐसे चुनावी पोस्ट वरना फेसबुक-ट्विटर लेंगे ऐसे एक्शन– News18 हिंदीन करें ऐसे चुनावी पोस्ट वरना फेसबुक-ट्विटर लेंगे ऐसे एक्शन– News18 हिंदीlok sabha polls 2019 ec to meet social media firms today what is on the discussion table, News in Hindi, Hindi News, दुनिया भर के लोकतंत्रों में चुनावों के वक्त सोशल मीडिया के गलत तरह से इस्तेमाल का खतरा बढ़ा है. चुनाव आयोग ने आज फेसबुक. ट्विटर और गूगल आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों को मीटिंग के लिए बुलाया है.
Read more »

रॉबर्ट वाड्रा की HC से मांग, ED की ओर से दर्ज मामला रद्द होरॉबर्ट वाड्रा की HC से मांग, ED की ओर से दर्ज मामला रद्द होरॉबर्ट वाड्रा ने बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया जहां उन्होंने धनशोधन के एक मामले में अपने खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी रद्द करने की मांग की. जांच एजेंसी इस मामले में उनसे पूछताछ कर चुकी है.
Read more »

प्लास्टिक सर्जरी से वैनुआटु की नागरिकता तक, नीरव ने यूं की बचने की कोशिश-Navbharat Timesप्लास्टिक सर्जरी से वैनुआटु की नागरिकता तक, नीरव ने यूं की बचने की कोशिश-Navbharat TimesIndia News: नीरव मोदी ने भारतीय जांच एजेंसियों को चकमा देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। उसने वैनुआटु की नागरिकता के लिए आवेदन से लेकर प्लास्टिक सर्जरी तक के प्लान बनाए। लेकिन भाग्य ने उसका साथ नहीं दिया।
Read more »

IMF ने की मोदी सरकार की तारीफ, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं मेंIMF ने की मोदी सरकार की तारीफ, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं मेंIndia IMF अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने एक बार फिर भारतीय अर्थव्यवस्था में भरोसा जताया है. IMF ने कहा है कि भारत अब भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. IMF ने मोदी सरकार के सुधारों की तारीफ भी की है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:02:16