दिल्ली में छेनू पहलवान Vs हाशिम बाबा गैंग की अदावत

Delhi Gangster News

दिल्ली में छेनू पहलवान Vs हाशिम बाबा गैंग की अदावत
GTB Hospital MurderIrfan Chhenu GangHashim Baba Gang
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 174 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 63%

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में हुई हत्या (Delhi GTB Hospital Murder) के बाद छेनू पहलवान और हाशिम बाबा गैंग की दुश्मनी खुलकर सामने आ गई है. इस हत्याकांड से दोनों का कनेक्शन जानिए.

राजधानी में इन दिनों गैंगस्टर Vs गैंगस्टर चल रहा है. गैंगस्टरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले दिनों दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में गैंगस्टर के गुर्गों ने गलती से रियाजुद्दीन नाम के मरीज की हत्या कर दी, जब कि वह मारने वसीम को पहुंचे थे.

इस घटना से छेनू पहलवान vs हाशिम बाबा गैंग की दुश्मनी खुलकर सामने आ गई है. आसान शब्दों में समझिए कि आखिर हुआ क्या. दरअसल अस्पताल में भर्ती वसीम इरफान छेनू गैंग का सदस्य था. वहीं हमलवार हाशिम बाबा गैंग से ताल्लुक रखते थे. दोनों के बीच दुश्मनी थी पुरानी. ये भी पढ़ें-जीटीबी अस्‍पताल फायरिंग : किसी से नहीं थी दुश्‍मनी फिर भी रियाजुद्दीन का हो गया मर्डर, जानें पूरा मामलादिल्ली में  गैंगस्टर vs गैंगस्टरजानकारी के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में गैंगस्टर वसीम, जिसका संबंध इरफान छेनू या छेनू पहलवान गिरोह से होने का संदेह है, उसने मंडोली जेल में बंद हाशिम बाबा को धमकी दी थी और उसके गुर्गे पर हमले की साजिश रची थी. जिसके बाद दोनों के बीच दुश्मनी और भड़क गई. ये वही घटना है, जिसकी वजह से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में एक बेगुनाह मौत के भेंट चढ़ गया. क्यों कि हाशिम गैंग के लोग मारने तो छेनू गैंग के वसीम को पहुंचे थे. लेकिन गलती से उसके पास वाले बेड पर पड़े मरीज रियाजुद्दीन को मार दिया, जो पहले से ही अस्पताल के बिस्तर पर पड़ा जिंदगी की जंग लड़ रहा था. GTB अस्पताल में आखिर हुआ क्या?वसीम से खुद हाशिम बाबा गैंग से दुश्मनी की बात कुबूल की है. उसका कहना है कि हाशिम बाबा गैंग के शूटर उसे ही मारने आए थे. वहीं पुलिस ने चार में से फैज और फरहान नाम के दो शूटरों को धर दबोचा. दोनों लेनी और सीलमपुर के रहने वाले हैं. दोनों ने खुलासा किया है कि छेनू गैंग के वसीम ने मार्च-अप्रैल में उनके साथी पिग्गी पर जल में हमला किया था. सूत्रों के मुताबिक, पिग्गी को एक अन्य कैदी ने चाकू मारा था, इस घटना में वसीम की भूमिका का खुलासा हुआ था. फैज और फरहान ने ये भी खुलासा किया है कि वसीम ने हाशिम बाबा को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी. वहीं अधिकारियों के मुताबिक छेनू गैंग का गुर्गा वसीम इस साल अप्रैल में ही बेल पर जेल से बाहर आया था.छेनू पहलवान Vs हाशिम बाबा गैंग की दुश्मनीपुलिस का कहना है कि वसीम का हाशिम बाबा के राइट हैंड समीर बाबा के साथ भी झगड़ा हुआ था. समीर वही है, जिसने हाल ही में पूर्वी दिल्ली में कई जगहों पर गोलीबारी की थी. शक जताया जा रहा है कि हाशिम ने उसे वसीम को खत्म करने का काम समीर को सौंपा था. वसीम दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती था. हाशिम गैंग की योजना उसे खत्म कर देने की थी. पर कहते हैं ना कि 'जाको राखे साईंया, मार सके न कोय'. बिल्कुल यही हुआ वसीम के साथ. वह तो बच गया लेकिन गलती से रियाजुद्दीन नाम का मरीज, जिसका किसी गैंग या गैंगस्टर से कोई तालल्कु तक नहीं था, वह इस गैंगवार में मारा गया. हाशिम बाबा कौन है?हाशिम बाबा दिल्ली का एक नामी गैंगस्टर है. वह पिछले चार साल से दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है. उस पर हत्या, रंगदारी जैसे कई मामले दर्ज हैं. 6 लाख रुपए के इनामी हाशिम को पुलिस ने साल 2020 में एक एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया था. हाशिम का असली नाम आसिम है. वह बॉलीवुड स्टार संजय दत्त का बड़ा फैन है. उन्हीं की तरह अपना हेयरस्टाइल रखता है. उसने अपने नाम के आगे बाबा भी लगाया हुआ है. उसकी हसरत दाऊद इब्राहिम की तरह नाम कमाने की थी, इसी चाहत में उसके न जाने कितने क्राइम किए. उसे किसी गैंग का नाम चाहिए था, इसीलिए वह नासिर गैंग में शामिल हो  गया. इरफान छेनू गैंग से कैसे हुई दुश्मनी?15 मई 2011 को दिल्ली के जाफराबाद में हुए एक मर्डर के बाद यमुनापार में गैंगवार छिड़ गया. इसी दौरान छेनू पहलवान और अब्दुल नासिर एक दूसरे के जानी दुश्मन बन बैठे. वर्चस्व की इस लड़ाई में न जाने कितनों की जान चली गई. हालांकि साल 2018 में दोनों के बीच एक समझौता हुआ, जिसमें ये तय किया गया कि कोई भी एक दूसरे को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएगा. लेकिन ऐसा हो नहीं सका. इसका ताया उदाहरण सबके सामने है. ये भी पढ़ें-दिल्ली के GTB हॉस्पिटल में घुसकर मरीज का मर्डर, 18 साल का ये कातिल कौन?{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

GTB Hospital Murder Irfan Chhenu Gang Hashim Baba Gang

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

थाईलैंड बैठे आका से निर्देश, दिल्ली में व्यापारियों की रेकी... हाशिम बाबा के गुर्गे की साजिश का पर्दाफाशथाईलैंड बैठे आका से निर्देश, दिल्ली में व्यापारियों की रेकी... हाशिम बाबा के गुर्गे की साजिश का पर्दाफाशदिल्ली पुलिस ने हाशिम बाबा गैंग के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है. वो पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में दो व्यापारियों की जासूसी कर रहा था. आरोपी के कब्जे से चार जिंदा कारतूस के साथ एक पिस्तौल भी बरामद की गई. पुलिस उससे हिरासत में पूछताछ कर रही है.
Read more »

MP News: जबलपुर के भक्त ने बाबा महाकाल को चढ़ाया विश्व का सबसे महंगा आम, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होशMP News: जबलपुर के भक्त ने बाबा महाकाल को चढ़ाया विश्व का सबसे महंगा आम, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होशUjjain News: बाबा महाकाल के भक्त संकल्प ने बताया कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर फार्म हाउस की शुरुआत की थी।
Read more »

भाजपा-सपा-बसपा हर जगह घमासान: नेताओं की ये अदावत, वेस्ट यूपी में बड़े सियासी नुकसान को दे रही दावतभाजपा-सपा-बसपा हर जगह घमासान: नेताओं की ये अदावत, वेस्ट यूपी में बड़े सियासी नुकसान को दे रही दावतपश्चिमी उत्तर प्रदेश में नेताओं की आपसी अदावत ने सियासत को बेरौनक कर दिया है।
Read more »

भूतों से बात...कैंसर से लेकर शुगर तक का इलाज, यूपी के बोतल वाले बाबा के अजीबो-गरीब दावेभूतों से बात...कैंसर से लेकर शुगर तक का इलाज, यूपी के बोतल वाले बाबा के अजीबो-गरीब दावेkanpur Latest News : हाथरस में सत्‍संग करने वाले नारायण साकार हरि बाबा की तरह ही कानपुर में भी एक बाबा सोशल मीडिया पर बड़ी-बड़ी बीमारियों का दावा कर रहा है.
Read more »

हिमांशु भाऊ गैंग के 3 शूटर ढेर, दिल्ली के बर्गर किंग रेस्टोरेंट में किया था मर्डर, ऊपर था लाखों का इनाम!हिमांशु भाऊ गैंग के 3 शूटर ढेर, दिल्ली के बर्गर किंग रेस्टोरेंट में किया था मर्डर, ऊपर था लाखों का इनाम!Himanshu Bhau Gang Shooters killed: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और हरियाणा एसटीएफ की ज्वॉइन्ट टीम ने हिमांशु भाऊ गैंग के तीन शूटरों को मार गिराया है.
Read more »

Delhi : विदेश में बैठे गैंगस्टर दिल्ली-एनसीआर में फैला रहे दहशत, सोशल मीडिया के सहारे चलाते हैं नेटवर्कDelhi : विदेश में बैठे गैंगस्टर दिल्ली-एनसीआर में फैला रहे दहशत, सोशल मीडिया के सहारे चलाते हैं नेटवर्कबीते दो माह के दौरान दिल्ली पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के चार बदमाशों को ढेर कर उसके गैंग की कमर तोड़ दी है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:47:59