गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर, 5 दिन में 6 बच्‍चों की मौत, जानें ये कितना खतरनाक

Chandipura Virus News

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर, 5 दिन में 6 बच्‍चों की मौत, जानें ये कितना खतरनाक
Chandipura Virus DeathChandipura Virus In Gujrat
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 179 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 63%

गुजरात के अलग-अलग इलाकों में चांदीपुरा वायरस से संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है. सोमवार को गुजरात के हिम्मतनगर अस्पताल में चांदीपुरा वायरस से छह लोगों की मौत हो गई. वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा है कि इससे डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है.

Chandipura Virus : गुजरात में चांदीपुरा वायरस से संक्रमण का खतरा बढ़ता देख लोग डरे हुए हैं. राज्‍य का स्‍वास्‍थ्‍य विभाग भी वायरस को लेकर अलर्ट मोड में आ गया है. सोमवार को गुजरात के हिम्मतनगर अस्पताल में चांदीपुरा वायरस से छह लोगों की मौत हो गई, जिससे आसपास के राज्‍यों में भी चांदीपुरा वायरस वायरस को लेकर दहशत बढ़ गई है.

कुछ साल पहल कोरोना वायरस का दंश झेल चुके काफी लोग अब 'वायरस' शब्‍द को सुनकर ही दहशत में आ जाते हैं. हालांकि, गुजरात के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का कहना है कि चांदीपुरा वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क जरूर रहने की जरूतर है. वैसे बता दें कि चांदीपुरा वायरस का सबसे पहला मामला गुजरात में नहीं बल्कि सालों पहले महाराष्‍ट्र में सामने आया था. हालांकि, इसका नाम 'चांदीपुरा वायरस' है. गुजरात में 'वायरस' के कितने केसगुजरात में चांदीपुर वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. शुरुआत में इसके चार मामले एक ही हॉस्पिटल में सामने आए थे, लेकिन अब इनकी संख्‍या दहाई के अंक में पहुंच गई है. गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने सोमवार को बताया कि राज्य में पिछले पांच दिन में संदिग्ध चांदीपुरा वायरस से छह बच्चों की मौत हो गई है, जिससे संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. इन 12 मरीजों में से चार साबरकांठा जिले से, तीन अरावली से और एक-एक महिसागर तथा खेड़ा से हैं. दो मरीज राजस्थान और एक मध्य प्रदेश से है. इनका उपचार गुजरात में हुआ. राज्य में संदिग्ध चांदीपुरा वायरस के कारण छह लोगों की मौत होने की बात सामने आयी है, लेकिन नमूनों की जांच के नतीजे आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि ये मौत चांदीपुरा वायरस के कारण हुई हैं या नहीं.कैसे सामने आया चांदीपुर वायरस गुजरात में चांदीपुर वायरस के केस इस महीने ही सामने आए हैं. हिम्मतनगर के सिविल अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञों ने 10 जुलाई को चार बच्चों की मौत का कारण चांदीपुरा वायरस होने का संदेह जताया था. इसके बाद डॉक्‍टर्स ने पुष्टि के लिए उनके नमूने एनआईवी भेजे थे. बाद में अस्पताल में चार और बच्चों में इसी तरह के लक्षण दिखे, तब स्‍वास्‍थ्‍य विभाग हरकत में आया और जांच का दायरा बढ़ाया गया. गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री पटेल ने बताया , "चांदीपुरा वायरस संक्रामक नहीं है. हालांकि, प्रभावित क्षेत्रों में गहन निगरानी की गई है. हमने 4,487 घरों में 18,646 लोगों की जांच की है. स्वास्थ्य विभाग बीमारी को फैलने से रोकने के लिए चौबीस घंटे काम कर रहा है."क्‍या हैं चांदीपुर वायरस के लक्षण चांदीपुरा वायरस से बुखार आता है, जिसके साथ फ्लू और तीव्र एन्सेफलाइटिस जैसे लक्षण होते हैं. चांदीपुरा वायरस में अक्सर अचानक तेज बुखार आना, उसके बाद दौरे पड़ना, दस्त, मस्तिष्क में सूजन, उल्टी का होना शामिल है. यदि बाल रोगियों में उच्च श्रेणी के बुखार, उल्टी, दस्त, सिर दर्द और ऐंठन जैसे प्राथमिक लक्षण दिखाई देते हैं, तो तत्काल एक चिकित्सक को रेफर करें.  चांदीपुर वायरस कितना खतरनाक?गुजरात के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का कहना है कि चांदीपुर वायरस संक्रमक नहीं है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में ही इसके 12 मामले सामने आ गए हैं. ऐसे में इस वायरस को हल्‍के में नहीं लिया जा सकता है. इससे सतर्क रहना बेहद जरूरी है. ये वायरस कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वायरस से संक्रमित बच्चे लक्षण दिखने के 48-72 घंटों के भीतर मर जाते हैं. ऐसे में यह वायरस शिशुओं और वयस्क के लिए घातक है. गुजरात सरकार ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है. संक्रमण आमतौर पर बरसात के मौसम में देखने को मिलता है. यह संक्रमित रोग मक्खी, मच्छर के काटने से होता है. 9 महीने से 14 साल की उम्र के बच्चों में यह संक्रमण पाया जाता है. खास तौर पर यह ग्रामीण क्षेत्रों में इस वायरस का संक्रमण ज्यादा देखने को मिलता है.चांदीपुर वायरस का महाराष्‍ट्र कनेक्‍शन गुजरात में साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर के सिविल अस्पताल चांदीपुर वायरस के मामलों की पुष्टि इसी महीने हुई है. वायरस को लेकर पूरा राज्‍य अलर्ट पर है. ऐसा हो सकता है कि अन्‍य जिलों में भी ऐसे मामले देखने को मिलें. चांदीपुरा कोई नया वायरस नहीं है, पहला मामला साल 1965 में महाराष्ट्र से सामने आया था. उसके बाद गुजरात में भी यह संक्रमण पाया गया.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Chandipura Virus Death Chandipura Virus In Gujrat

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हाथों-पैरों में ज्यादा देर बैठने पर क्यों चुभती हैं सुइयां,जानें ये कितना खतरनाकहाथों-पैरों में ज्यादा देर बैठने पर क्यों चुभती हैं सुइयां,जानें ये कितना खतरनाकहाथों-पैरों में ज्यादा देर बैठने पर क्यों चुभती हैं सुइयां,जानें ये कितना खतरनाक
Read more »

दिल्‍ली : सीरसपुर अंडरपास में बारिश से भरे पानी में डूबने से 2 बच्‍चों की मौतदिल्‍ली : सीरसपुर अंडरपास में बारिश से भरे पानी में डूबने से 2 बच्‍चों की मौतपुलिस के मुताबिक, समयपुर बादली पुलिस स्‍टेशन को दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर सीरसपुर अंडरपास में बच्‍चे के डूबने की सूचना मिली.
Read more »

नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे युवा, NDTV की पड़ताल में देखिए कितना व्‍यापक है 'ड्रग्‍स का जाल'नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे युवा, NDTV की पड़ताल में देखिए कितना व्‍यापक है 'ड्रग्‍स का जाल'तमाम बंदिशों के बावजूद ड्रग्‍स का कारोबार फल-फूल रहा है और युवाओं के साथ ही अब वह स्‍कूली छात्रों को भी निशाना बनाने की फिराक में है. नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर NDTV की पड़ताल.
Read more »

Explainer: क्या है चांदीपुरा वायरस, जिसने गुजरात में मचा रखा है आतंक, दिमाग में आई सूजन तो समझो गई जान!Explainer: क्या है चांदीपुरा वायरस, जिसने गुजरात में मचा रखा है आतंक, दिमाग में आई सूजन तो समझो गई जान!गुजरात में चांदीपुरा वायरस ने आतंक मचा रखा है. यहां के चार जिलों में चांदीपुरा वायरस के कई मामले सामने आ चुके हैं. साबरकांडा में पांच बच्चों की मौतें हुई हैं. आइए जानते हैं कि ये चांदीपुरा वायरस क्या है.
Read more »

Chandipura Virus: राजस्थान में खतरनाक चांदीपुरा वायरस ने दी दस्तक, एक बच्चे की मौत; दूसरा अस्पताल में भर्तीChandipura Virus: राजस्थान में खतरनाक चांदीपुरा वायरस ने दी दस्तक, एक बच्चे की मौत; दूसरा अस्पताल में भर्तीगुजरात के बाद खतरनाक चांदीपुरा वायरस ने अब राजस्थान में दस्तक दे दी है। उदयपुर के दो बच्चों में वायरस के लक्षण मिले हैं। इनमें से एक की जान चली गई है। दूसरे का गुजरात के अस्पताल में इलाज चल रहा है। 15 साल से कम उम्र के बच्चे इस वायरस की चपेट में अधिक आते हैं। चांदीपुरा वायरस इससे पहले भी कई राज्यों में फैल चुका...
Read more »

Gujarat: पांच दिन में चांदीपुरा वायरस से छह बच्चों की मौत, संदिग्धों की संख्या 12 हुई; बुखार-फ्लू जैसे लक्षणGujarat: पांच दिन में चांदीपुरा वायरस से छह बच्चों की मौत, संदिग्धों की संख्या 12 हुई; बुखार-फ्लू जैसे लक्षणGujarat: पांच दिन में चांदीपुरा वायरस से छह बच्चों की मौत, संदिग्धों की संख्या 12 हुई; बुखार-फ्लू जैसे लक्षण Gujarat Chandipura virus Updates Casualties Children vulnerable symptoms like fever flu
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:17:33